बुधवार, 13 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भाजपा ने पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी का किया इस्तेमाल

भाजपा ने पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी का किया इस्तेमाल

पंजाब के नंबर प्लेट की क्रेटा गाड़ी में ‘‘आप’’ के पर्चे, पोस्टर और रुपए दिखाए गए, जबकि वह गाड़ी पंजाब सरकार की नहीं है- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 30 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, पंजाब, सियासत
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 30 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी ने ओंछी राजनीति पर उतरी भाजपा पर तीखा हमला बोला है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि बुधवार को भाजपा ने आम आदमी पार्टी, पंजाब सरकार और पंजाब भवन को बदनाम करने के लिए एक फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी का इस्तेमाल किया। पंजाब भवन के सामने पंजाब की नंबर प्लेट लगी क्रेटा गाड़ी खड़ी कर दी गई और उसमें ‘‘आप’’ के पर्चे, पोस्टर और रुपए दिखाए गए। यह गाड़ी पंजाब सरकार की नहीं है। गाड़ी पर जो फर्जी नंबर प्लेट है, उस नंबर पर सेना के एक अधिकारी के नाम से फोर्ड ईकोस्पोर्ट रजिस्टर्ड है। भाजपा और दिल्ली पुलिस के संरक्षण के बिना दिल्ली में एक फर्जी नंबर की गाड़ी का घूमना संभव ही नहीं है। ‘‘आप’’ को बदनाम करने के चक्कर में भाजपा सेना के एक अधिकारी को बदनाम कर रही है। हमारी मांग है कि चुनाव आयोग जांच कर सच्चाई सामने लाए।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा अपनी घटिया राजनीति के चलते ऐसे काम कर रही है जिससे अब दिल्ली में स्थित विभिन्न राज्यों के भवनों को बदनाम करने की मुहिम शुरू हो जाएगी। बुधवार की घटना ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली में अब अलग-अलग राज्यों के भवन भी सुरक्षित नहीं हैं। ये लोग कहीं भी बम रखवा देंगे या किसी घटना को अंजाम दिलवा देंगे। भाजपा अपनी घटिया राजनीति के चक्कर में कुछ भी कर सकती है। अभी 26 जनवरी का दिन बीते ज्यादा समय नहीं हुआ है। बुधवार को यह साबित हो गया कि भाजपा की केंद्र सरकार और अमित शाह 26 जनवरी के लिए सबसे बड़ा खतरा थे। दिल्ली में फर्जी नंबर की गाड़ी टहल रही है। कोई भी आतंकवादी दिल्ली में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घुस आए और किसी बड़ी घटना को अंजाम दे दे। चुनाव आयोग कहां सोया हुआ है? दिल्ली में इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई?

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा और दिल्ली पुलिस प्रशासन के संरक्षण के बिना यह कैसे संभव हो पाया? यह कैसे संभव हुआ कि एक फर्जी हुंडई क्रेटा गाड़ी पंजाब भवन के सामने खड़ी कर दी गई। उसमें आम आदमी पार्टी के पर्चे और पोस्टर दिखाए जाते हैं। उस गाड़ी में रुपये और शराब दिखाई जाती है। उस फर्जी हुंडई क्रेटा गाड़ी का नंबर पीबी35एई1342 है। इतना ही नहीं, ये लोग अपनी गंदी और घटिया राजनीति के चक्कर में एक सेना के अधिकारी को भी बदनाम कर रहे हैं। भाजपा का यह घटियापन पूरे देश को पता चलना चाहिए। भाजपा आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के चक्कर में सेना के एक अधिकारी को बदनाम कर रही है।

यह भी पढे़ं 👇

NTA Tender Controversy

NTA Tender Controversy: कैसे बदले गए नियम, छात्रों को भुगतना पड़ा खामियाजा

बुधवार, 13 मई 2026
Types of Soil in India

भारत में मिट्टी के Types of Soil in India: जानें पूरी जानकारी

बुधवार, 13 मई 2026
Gold Import Duty

बड़ा झटका: Gold Import Duty 15% हुआ, सरकार का पलटा फैसला

बुधवार, 13 मई 2026
UFO Files 2026

UFO Files 2026: Pentagon ने खोली एलियंस की पोल, 161 गुप्त फाइलें रिलीज

बुधवार, 13 मई 2026

संजय सिंह ने बताया कि पंजाब की सरकार ने जब इस गाड़ी के बारे में पता किया तो उन्होंने बताया कि उनकी सरकार में कोई हुंडई क्रेटा गाड़ी लगी ही नहीं है। यानि पंजाब की सरकार ने ऐसी किसी गाड़ी को अपने काम के लिए किराए पर लिया ही नहीं है। इसके बाद पंजाब सरकार ने पता किया कि वह नंबर किसके नाम पर है तो पता चला कि वह गाड़ी पठानकोट के आर्मी डेंटल मेडिकल कॉलेज के मेजर अनुभव शिवपुरी के नाम पर है। मेजर अनुभव शिवपुरी ने तीन साल तक पठानकोट में काम किया है और अभी महाराष्ट्र के पुणे में तैनात हैं।

संजय सिंह ने चुनाव आयोग से सवाल करते हुए कहा कि क्या वह इस तरह दिल्ली में चुनाव करा रहा है? नई दिल्ली विधानसभा में चुनाव आयोग की नाक के नीचे इस तरह की घटना की जा रही है जहां आम आदमी पार्टी, पंजाब सरकार और पंजाब भवन को बदनाम करने के लिए एक फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तरह तो भाजपा के लोग कल को तमिलनाडु या किसी अन्य राज्य के भवन में बम रखवा सकते हैं। बंगाल भवन में विस्फोट करवा देंगे। भाजपा की गंदी राजनीति की कोई सीमा नहीं है, ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। अगर मोदी जी और उनकी पार्टी विपक्ष की सरकारों को बदनाम करने के लिए दिल्ली में उन राज्यों के भवनों को टार्गेट कर रही है तो इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता। चुनाव आयोग तत्काल इस घटना का संज्ञान ले। भाजपा के कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं, उनका पता किया जाए। यह गाड़ी, जिसका ड्राइवर लापता है, वो गाड़ी अपने आप खुल गई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Supreme Court की सख्ती के बाद भी AAP-Congress को झटका, आखिर कैसे BJP को मिले ज्यादा वोट?

Next Post

Arvind Kejriwal Vs Election Commission: जेल जाने की आशंका, खुला ऐलान – “चुनाव लड़ लें”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

NTA Tender Controversy

NTA Tender Controversy: कैसे बदले गए नियम, छात्रों को भुगतना पड़ा खामियाजा

बुधवार, 13 मई 2026
Types of Soil in India

भारत में मिट्टी के Types of Soil in India: जानें पूरी जानकारी

बुधवार, 13 मई 2026
Gold Import Duty

बड़ा झटका: Gold Import Duty 15% हुआ, सरकार का पलटा फैसला

बुधवार, 13 मई 2026
UFO Files 2026

UFO Files 2026: Pentagon ने खोली एलियंस की पोल, 161 गुप्त फाइलें रिलीज

बुधवार, 13 मई 2026
NEET Paper Leak 2026

NEET Paper Leak 2026: 600 नंबर का पेपर लीक, NTA ने परीक्षा की कैंसिल

बुधवार, 13 मई 2026
Southwest Monsoon 2026

बड़ा अपडेट: Southwest Monsoon 2026 जल्द, देश के कई हिस्सों में Heat Wave की चेतावनी

बुधवार, 13 मई 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal Vs Election Commission: जेल जाने की आशंका, खुला ऐलान – “चुनाव लड़ लें”

#planecrash

Plane Crash: प्लेन-हेलिकॉप्टर की भीषण टक्कर, Potomac River में गिरा विमान – अब तक 19 शव बरामद!

Enforcement Directorate.

PMLA के तहत ED की बड़ी कार्रवाई! 20 साल में इतने लाख करोड़ की संपत्ति जब्त – जानें पूरी डिटेल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।