The News Air-(चंडीगढ़) किसान आंदोलन के कारण पंजाब-हरियाणा में लगभग सालभर से बंद पड़े टोल प्लाज़ा दो दिन बाद दोबारा शुरू करने की तैयारी हो चुकी है। किसान सालभर से दोनों राज्यों में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर बने 2 दर्ज़न से ज़्यादा टोल प्लाज़ा पर धरना दे रहे हैं। इसकी वजह से यहां टोल वसूली बंद पड़ी है और वाहन चालक बिना रोकटोक निकल रहे हैं। अब किसान आंदोलन ख़त्म होने के साथ ही कंपनियों ने टोल प्लाज़ा पर टैक्स वसूली की तैयारी कर ली है।
पंजाब में कार-जीप से सफ़र करने वालों की पिछले क़रीब डेढ़ साल टोल प्लाज़ा पर टोल देने की आदत छूटी हुई है। अब किसान आंदोलन के ख़त्म होते ही इन्हें अपनी ज़ेब ढीली करनी पड़ेगी। फ़िलहाल तो पुराने रेट पर ही टोल लगेगा लेकिन संभावना एसी जताई जा रहा है कि केंद्र सरकार टोल प्लाज़ा के रेट बढ़ा सकती है। पिछले एक डेढ़ साल से टोल ना देने के कारण बहुतों को शायद भूल भी गया होगा कि पंजाब हरियाणा के मुख्य शहरों से दिल्ली के बीच कितना टोल लगता था, आपको वही स्मरण करवाते हैं।
टोल प्लाज़ा पर सारी व्यवस्था पूरी
हरियाणा में करनाल के बसताड़ा टोल के मैनेजर भानु प्रताप ने बताया कि अभी किसान उन्हें टोल चलाने के लिए अनुमति नहीं दे रहे हैं। किसानों की सहमति के बाद टोल शुरू किया जाएगा। हमारे पास कर्मचारी व अन्य सभी प्रकार की व्यवस्था पूरी है।
अंबाला में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि 11 दिसंबर को किसानों के उठते ही शाम तक सारे टोल फंक्शनिंग इन आ जाएंगे और उन पर कॉल करना शुरू हो जाएगा। तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि टोल प्लाज़ा फिर से शुरू करने की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। 11 तारीख़ से ही तो है टोल कटना शुरू हो जाएगा।
दिल्ली जाने वाले रूटों पर टोल की स्थिति
- चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच 4 टोल प्लाज़ा पड़ते हैं। इनमें दप्पर, घरौंडा (करनाल), पानीपत और मुरथल। यहां कार चालकों को एक तरफ़ के सफ़र पर ढाई सौ से 300 रुपए टोल देना पड़ेगा।
- अमृतसर से दिल्ली के बीच 8 टोल प्लाज़ा। ढिलवां, निज्जरपुरा, लाडोवाल, शंभू, घरौंडा (करनाल), पानीपत, और मुरथल। यहां कार चालकों को एक तरफ़ के सफ़र पर लगभग 500 रुपए टोल देना पड़ेगा।
- पठानकोट से होशियारपुर आने पर मानसर टोल पर 105 रुपए देने पड़ेंगे।
- पठानकोट से दिल्ली के बीच 7 टोल। चोलांग, मानसर, लाडोवाल, शंभू, घरौंडा, पानीपत और मुरथल। यहां कार चालकों को एक तरफ़ के सफ़र पर लगभग 640 रुपए टोल देना पड़ेगा।
- होशियारपुर से दिल्ली के बीच 5 टाेल। लाडोवाल, शंभू, घरौंडा, पानीपत और मुरथल। यहां कार चालकों को एक तरफ़ के सफ़र पर लगभग 445 रुपए टोल देना पड़ेगा।
- बठिंडा से दिल्ली के बीच 4 टोल। रोहाड़, मदीना कोरसां, रामायण और लंधारी। कार चालकों को एक तरफ़ के सफ़र पर लगभग 285 रुपए टोल देना पड़ेगा।
- हिसार से दिल्ली के बीच 3 टोल। रोहाड़, मदीना कोरसां और रामायण। कार चालकों को एक तरफ़ के सफ़र पर लगभग 205 रुपए टोल देना पड़ेगा।
- हिसार से पानीपत के बीच 2 टोल। दहर और रामायण। कार चालकों को एक तरफ़ के सफ़र पर लगभग 175 रुपए टोल देना पड़ेगा।