LIVE | ...
मंगलवार, 16 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - ‘‘आप’’ के चुनावी कैंपेन का चौथा चरण 13 मई से, जनता तक पहुंचाएंगे केजरीवाल के काम- गोपाल राय

‘‘आप’’ के चुनावी कैंपेन का चौथा चरण 13 मई से, जनता तक पहुंचाएंगे केजरीवाल के काम- गोपाल राय

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 8 मई 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER, सियासत
A A
0
Gopal Rai
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 8 मई (The News Air) आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में रह रहे अलग-अलग तबके के लोगों के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए कार्यों को उन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसके लिए ‘‘आप’’ 13 मई से चुनावी कैंपेन के चौथे चरण की शुरूआत करेगी। ‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि 13 से 23 मई तक चलने वाले कैंपेन के दौरान समाज के चार अलग-अलग तबके को टारगेट किया जाएगा। कैंपेन की शुरूआत पूर्वी दिल्ली में ट्रेड टाउन हॉल, पश्चिमी दिल्ली में ग्रामीण पंचायत, नई दिल्ली में महिला संवाद और दक्षिणी दिल्ली में पूर्वांचल समागम से की जाएगी। हमारा यह कैंपेन सभी लोकसभा क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर होगा, जिसमें हम जनता को बताएंगे कि पिछले 9 सालों में केजरीवाल सरकार ने आपके सर्वांगीण विकास के लिए क्या-क्या काम किया है? वहीं, हमारा पहले से चल रहा चुनावी कैंपेन डोर-टू-डोर, ‘जेल का जवाब वोट से’ संकल्प सभा और सुनीता केजरीवाल का रोड शो जारी रहेगा।

हर राज्य में भाजपा की सीटें कम हो रही हैं, नए राज्यों में भी उसकी कोशिश को जनता ने नकार दिया है- गोपाल राय

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि मंगलवार को भारत में तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हुआ है। इन चरणों में लोकसभा की कुल आधे से ज्यादा सीटों पर मतदान हो चुका है। पूरे देश से जो खबरें आ रही हैं, उससे ये पता चल रहा है कि देश की जनता को बीजेपी का 400 पार का नारा पसंद नहीं है। बीजेपी के 400 सीटें जीतकर संविधान बदलने के मंसूबे के खिलाफ लोग इकट्ठा हो रहे हैं। देश किसी भी कीमत पर संविधान को बदलने और लोकतंत्र को खत्म करने के बीजेपी के गुप्त मिशन को कामयाब नहीं होने देगा। इसके संकेत साफ तौर पर तीन चरणों के मतदान में दिख रहे हैं। जिन राज्यों में बीजेपी को पिछली बार जितनी सीटें मिली थीं, इस बार हर जगह उनकी सीटें कम हुई हैं। बीजेपी को भी पहले से ये बात पता थी इसलिए बीजेपी जिन नए राज्यों में अपने पैर पसारने की कोशिश कर रही थी, वहां पर भी उसे जनता स्वीकार नहीं कर रही है।

जब एक मुख्यमंत्री को भाजपा जेल में डाल सकती है तो आम आदमी आवाज कैसे उठा पाएगा?- गोपाल राय

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री को इन्होंने उठाकर जेल में डाल दिया। भारत के छोटे से गांव से लेकर दुनिया के हर हिस्से तक, एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में डालने की सरकार की तानाशाही का विरोध हुआ। लेकिन सरकार जिद पर अड़ी रही। उसे अहंकार हो गया था कि हम इस देश में कुछ भी करेंगे, लेकिन जनता हमें 400 सीटें देकर इस तानाशाही को जारी रखने का मौका देगी। लेकिन आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी सीधे-सीधे बीजेपी की तानाशाही का ट्रेलर बन गया है कि अगर इतने प्रचंड बहुमत से चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत, बिना एफआईआर के उठाकर जेल में डाल सकते हैं तो अगली सरकार में एक आम आदमी की आवाज उठाने की हिम्मत किसके पास बचेगी।

केजरीवाल को जेल में रहने के बावजूद ‘‘आप’’ का चुनाव प्रचार दूसरी पार्टियों से ज्यादा मजबूत है- गोपाल राय

गोपाल राय ने कहा कि इन्होंने सोचा था कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी, हम विधायकों को तोड़ लेंगे, सरकार को खत्म कर देंगे, पार्टी तितर-बितर हो जाएगी। लेकिन जिस तरह से दिल्ली की जनता और आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और साथियों ने मिलकर एकजुटता के साथ इनकी तानाशाही का मुकाबला किया है। इस गिरफ्तारी ने आम आदमी पार्टी को और ताकत और एकता दी है। इसने हमें संघर्ष करने की और हिम्मत दी है। लोग हमसे सवाल करते थे कि अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद पार्टी का चुनाव प्रचार कैसे होगा? लेकिन हमें इस बात की खुशी है कि आज अरविंद केजरीवाल भले ही जेल में हैं, लेकिन दिल्ली में इस वक्त आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार दूसरी पार्टियों की तुलना में अधिक मजबूती से चल रहा है।

‘‘आप’’ के सभी चुनावी कैंपेन को दिल्ली की जनता का भारी समर्थन मिल रहा है- गोपाल राय

अपने पहले चरण के चुनावी कैंपेन में हमने डोर-टू-डोर जेल का जवाब वोट से कैंपेन शुरु किया था। पूरी दिल्ली में जिन चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली में सबसे पहले हमने घर-घर जाकर जेल का जवाब वोट से कैंपेन शुरु किया था। दूसरे चरण में हमने दिल्ली की इन चारों लोकसभा सीटों पर जेल का जवाब वोट से संकल्प सभा की शुरूआत की, जिसमें बड़े पैमाने पर हर वॉर्ड पर ये संकल्प सभा हो रही है। इन वार्ड की संकल्प सभाओं में जिस जोश के साथ लोग शामिल होकर शपथ ले रहे हैं, शायद कोई और पार्टी वार्ड के स्तर पर ऐसी सभाएं नहीं कर पा रही है। तीसरे चरण में हमने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल का रोड शो शुरु किया, जे पूरी दिल्ली में चल रहा है। इन तीन चरणों का हमारा कैंपेन दिल्ली में अभी भी जारी है। हमें जनता से लगातार समर्थन मिल रहा है। 23 मई तक हमारा ये चुनाव अभियान ऐसे ही जारी रहेगा।

‘‘आप’’ चौथे चरण में जबरदस्त चुनाव प्रचार के साथ जनता के बीच में जाएगी- गोपाल राय

उन्होंने कहा कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे सातों उम्मीदवारों का नामांकन हो चुका है। उत्तर पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तर पश्चिमी दिल्ली की तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही है। हम अपने चुनावी कैंपेन का चौथा चरण 13 मई से शुरु करने जा रहे हैं। हमारा यह कैंपेन 13 मई से लेकर 23 मई तक चलेगा, जो चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आम आदमी पार्टी अपने 10 दिन के चौथे चरण के धूआंधार प्रचार के साथ जनता के बीच में जाएगी। इसके लिए हम समाज के चार अलग- अलग हिस्सों को टार्गेट कर रहे हैं। हमारे चौथे चरण के कैंपेन में हम पूर्वी दिल्ली लोकसभा से ‘ट्रेड टाउन हॉल’ शुरु करेंगे, जो सभी लोकसभाओं में अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा हम पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से ‘ग्रामीण पंचायत’ की शुरूआत करेंगे। नई दिल्ली लोकसभा से ‘महिला संवाद’ की शुरूआत करेंगे और दक्षिणी दिल्ली से ‘पूर्वांचल समागम’ की शुरूआत करेंगे। इन चारों को भागों का दिल्ली की राजनीति में एक अहम रोल है। 13 मई से 23 मई के बीच में ये सभी कार्यक्रम अलग-अलग चुनावी क्षेत्रों में होंगे।

‘‘आप’’ के चौथे चरण के कैंपेन में होंगे ये चार कार्यक्रम

ट्रेड टाउन हॉल

गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बहुत सारे काम किए हैं। चाहे वो बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक, महिलाओं की फ्री बस यात्रा या बुजुर्गों की तीर्थयात्रा हो। हमने दिल्ली में बहुत तरह से काम किए हैं। लेकिन ट्रेड टाउन हॉल में हम खासतौर से इस बार पर चर्चा करेंगे कि व्यापारियों के लिए सरकार ने क्या-क्या काम किया है। और वो हमारे लोकसभा उम्मीदवार के सांसद बनने के बाद उनसे क्या उम्मीदें रखते हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की वो पहली सरकार है जिसने वैट में टैक्स को घटाया। उसे 15 या 20 फीसद से घटाकर 5 फीसद पर लेकर आई। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में पहली बार ‘रेड राज’ को खत्म किया। पिछले बजट में हमने किस तरह से दिल्ली के मार्केट और व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए यहां के मार्कट के रिडेवलपमेंट का प्लान बनाया। हर काम की तरह बीजेपी इसमें भी अडंगा लगाने में लगी हुई है। लेकिन हम हर काम पूरा करते हैं, ये काम भी पूरा होगा। हमने फूड फेस्टिवल शुरु किया। इसी तरह व्यापारियों का सबसे बड़ा मुद्दा मार्केट में सुरक्षा का हुआ करता था, जिसके लिए हमारी सरकार ने सीसीटीवी का जाल बिछाया। उससे हर मार्केट में हमारा व्यापारी राहत की सांस लेता है। व्यापारियों से इन सभी विषयों पर चर्चा के लिए हम ट्रेड टाउन हॉल की सीरिज शुरु करेंगे।

ग्रामीण पंचायत

गोपाल राय ने कहा कि कैंपेन में ग्रामीण पंचायत की शुरुआत करेंगे। दिल्ली में गांव के विकास के लिए केजरीवाल सरकार ने हजारों करोड़ों रुपए लगाए। इस बार से बजट में 1000 करोड़ गांव के विकास के लिए पास हुए हैं। इसके तहत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का लक्ष्य है कि गांव में कोई भी टूटी सड़ न रहे। चाहे वो बारात घर हों, हमारी सरकार ने सभी गांवों के विकास के लिए ये पैसे पास किए हैं। पूरी दिल्ली की तरह गांव में बिजली, पानी की सुविधा मिल रही है। ग्रामीष पंचायत में हम गांव के विकास पर फोकस करेंगे।

महिला संवाद

उन्होंने कहा कि महिला की सुरक्षा के लिए चाहे सीसीटीवी कैमरा लगाना हो या महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा करना हो। खासतौर से इस बजट में महिलाओं के लिए हर महीने 1000 रुपए की महिला सम्मान राशि की घोषणा की गई है। इन सभी मुद्दों को लेकर हम महिला संवाद को आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढे़ं 👇

June 16 History

16 जून का इतिहास: June 16 History में दर्ज हुईं ये बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 16 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 16 जून 2026
Southwest Monsoon 2026

Southwest Monsoon 2026 ने पकड़ी रफ्तार, 6 राज्यों में Entry Complete

मंगलवार, 16 जून 2026
Breaking News Live Updates 16 June 2026

Breaking News Live Updates 16 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 16 जून 2026

पूर्वांचल समागम

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोगों से दिल्ली की अर्थव्यवस्था चलती है। यहां की कुल श्रम शक्ति का 90 फीसद पूर्वांचल के लोगों से आता है। लोग यहां काम करने आते थे कि कुछ कमाकर अपना घर चलाएंगे और पैसे बचाकर अपने गांव भी भेजेंगे। लेकिन यहां बिजली-पानी की महंगाई से पैसे नहीं बच पाते थे। आज दिल्ली में बिजली पानी फ्री होने से लोगों की काफी मदद हुई है। पूर्वांचल के ज्यादातर लोग दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी कॉन्ट्रेक्ट पर काम करते हैं, जो पहले 8000 रुपए हुए करती थी, हमारी सरकार ने दिल्ली में न्यूतम मजदूरी को दोगुना बढ़ाकर 16,000 रुपए किया है। जिससे लोग यहां रह भी पा रहे हैं और अपने घर पैसे भी भेज पा रहे हैं। जब हमारी सरकार बनी थी, तक पूर्वांचल के लोगों के लिए 80 छठ घाट हुआ करते थे। आज दिल्ली सरकार के सहयोग से 1000 से ज्यादा छठ घाटों पर पूजा होती है। आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचल के लोगों के मान-सम्मान को स्थापित किया है। आम आदमी पार्टी की बुनियाद में पूर्वांचल के लोग खड़े हुआ। हमारी सरकार ने जिन अनाधिकृत कॉलोनियों में जाने के लिए रास्ते नहीं होते थे, लोग अपने रिश्तेदारों को अपने घरों का पता बताने से हिचकते थे। वो उसने बाहर ही जाकर मिलते थे, उनसे पार्क में बैठकर बाते करते थे, वहीं से अपने-अपने घर चले जाते थे। आज दिल्ली के हर इलाके में सभी अनाधिकृत कॉलोनियों और झुग्गी झोपड़ियों में बिजली, पानी, सड़क और सीवर का इंतजाम किया है।

हम एक लाख लोगों को संकल्प दिलाकर तैयार कर रहे हैं, जो ज्यादा से ज्यादा मतदान करना सुनिश्चित करेंगे- गोपाल राय

गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने समाज के अलग-अलग हिस्सों को ताकत देने के लिए जो काम किया है, हम अपने चौथे चरण के कैंपेन में उसपर फोकस करेंगे। 13 मई से 23 मई तक तक यह चलेगे। ताकि हम समाज के हर तबके के साथ मिलकर अपने काम के अभियान को आगे बढ़ा सकें और बीजेपी की तानाशाही का जवाब देने के लिए लोगों को इकट्टा कर सकें। हमने पहले दिन भी कहा था कि 23 मई तक हम करीब 1 लाख लोगों को संकल्प दिलाकर तैयार करेंगे। ये 1 लाख लोग मिलकर 25 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। उस दिन लोगों को घरों से निकालकर लोगों को मतदान स्थल तक लेकर जाएंगे और इस जेल का जवाब वोट से देने की गारंटी करेंगे। आम आदमी पार्टी अब अपने चौथे चरण का अभियान शुरु करने के लिए तैयार है। लोगों के जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे हमें पूरा भरोसा है कि बीजेपी इस बार बुरी तरह से दिल्ली में सातों सीटें हारने जा रही है। इंडिया गठबंधन मिलकर दिल्ली की सातों सीटों को जीतने जा रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पुरुषों में समय से पहले मौत का और महिलाओं में बढ़ा खराब स्वास्थ्य का खतरा, रिसर्च ने चौंकाया

Next Post

भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

June 16 History

16 जून का इतिहास: June 16 History में दर्ज हुईं ये बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 16 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 16 जून 2026
Southwest Monsoon 2026

Southwest Monsoon 2026 ने पकड़ी रफ्तार, 6 राज्यों में Entry Complete

मंगलवार, 16 जून 2026
Breaking News Live Updates 16 June 2026

Breaking News Live Updates 16 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 16 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026

Aaj Ka Rashifal 16 June 2026 : जानें सभी 12 राशियों का संपूर्ण भविष्यफल

मंगलवार, 16 जून 2026
Bhagwant Mann Video Controversy

फोरेंसिक रिपोर्ट पर AAP का पलटवार: वीडियो में कौन है, बताए Shri Akal Takht

सोमवार, 15 जून 2026
Next Post
Bhagwant Singh Mann

भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार

Aam Aadmi Party

अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका

संदिग्ध

सगी बहनों की संदिग्ध हालात में मौत, पड़ोसी समेत दो पर मुकदमा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।