LIVE | ...
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी नहीं, भाजपा भेज रही समन – राघव चड्ढा

सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी नहीं, भाजपा भेज रही समन – राघव चड्ढा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 21 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
राघव चड्ढा
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • भाजपा के नेता समन आने से पहले मीडिया में घोषित कर देते हैं कि समन आने वाला है, भाजपा ही समन बनाती है और ईडी के जरिए भिजवाती है- राघव चड्ढा

  • तथाकथित शराब घोटाला पूरी तरह फर्जी है, ईडी के पास कोई सबूत नहीं है, आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए साजिश रची गई है – राघव चड्ढा

  • पिछले समन में सीएम केजरीवाल ने पूछा था कि मुझे क्यों बुलाया जा रहा है? ईडी ने उसका जवाब देने के बजाय दूसरा समन भेज दिया – राघव चड्ढा

  • सीएम केजरीवाल विपश्यना में जाने वाले हैं, ये जानते हुए भी समन भेजा गया, क्योंकि इनकी नियत जांच की नहीं, बल्कि फंसाने की है – राघव चड्ढा

  • आम आदमी पार्टी की महज 10 साल में ही दो राज्यों में सरकार है और पूरे देश में फैल रही है, इसलिए भाजपा “आप” से डरती है – राघव चड्ढा

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी ने तथाकथित शराब घोटाले को फर्जी करार देते हुए ईडी के समन को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। “आप” के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को समन ईडी नहीं भेज रही है, बल्कि भाजपा भेज रही है। समन आने से पहले ही भाजपा मीडिया को बता देती है कि ईडी का समन आने वाला है और समन आने पर प्रेस कांफ्रेंस करती है। भाजपा ही समन बनाती है और ईडी से भिजवाती है। सच्चाई ये है कि ये पूरा मामला ही फर्जी है। न तो शराब नीति में कोई गड़बड़ी है और ना ही ईडी के पास कोई सबूत है। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए यह साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि जानबूझ कर ऐसे समय में समन भेजा गया है, क्योंकि सबको पता है कि सीएम अरविंद केजरीवाल 10 दिनों के लिए विपश्यना में जाने वाले हैं। दरअसल इनकी नियत जांच करने की नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी को फंसाने की है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मीडिया को बयान जारी कर कहा कि यह पूरा केस ही फर्जी है. कोई भी सबूत न एजेंसियों के पास है और न ही इस मामले में कोई गड़बड़ी है। यह पूरा षडयंत्र आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को फंसाने के लिए रचा गया है।

संसद राघव चड्ढा ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले समन में ईडी से सवाल पूछे थे कि आप मुझे क्यों बुला रहे हो, बतौर गवाह बुला रहे हैं या फिर आरोपी की तरह बुला रहे हैं। इसके साथ ही यह भी बताएं कि मुझे किस मामले में बुलाया जा रहा है, लेकिन उन सवालों का कोई जवाब नहीं आता है, बल्कि उल्टा एक और समन भेज दिया जाता है।

यह भी पढे़ं 👇

IMD weather alert south India

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 17 October

Breaking News Live Updates 17 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026

आज शनिवार को आपकी राशि के लिए लकी रहेगा दिन या सतर्क रहने की जरूरत?

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले 25 साल से लगातार हर वर्ष विपश्यना के लिए जाते हैं। ऐसे में जब सबको पता था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक हफ्ते पहले ही 10 दिनों के लिए विपश्यना के लिए जाने का कर्यक्रम बना लिया है। इसलिए इसका एक ही मतलब है कि एजेंसियों द्वारा जान-बुझकर ऐसे समय में समन भेजा गया। क्योंकि इनकी नियत जांच करने की नहीं है, बल्कि सीएम अरविंद केजरीवाल को फंसाने की है और आम आदमी पार्टी को खत्म करने का है।

सांसद राघव चड्ढा ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि भाजपा अगर किसी से डरती है तो वो आम आदमी पार्टी से डरती है। क्योंकि इतनी छोटी सी आम आदमी पार्टी 10 साल के अंदर ही इतनी बड़ी हो गई? पार्टी के 11 सांसद हैं, दो राज्यों में सरकारें चल रही हैं, गुजरात में बीजेपी के गढ़ में भी सेंध लगा दी है। पूरे देश में आम आदमी पार्टी बढ़ती ही जा रही है। इसलिए बीजेपी डरती है। इसीलिए आम आदमी पार्टी को फंसाने के लिए ये समन भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता समन भेजे जाने से पहले ही मीडिया में इसकी घोषणा कर देते हैं और समन वाली तारीख पर ये लोग प्रेस कांफ्रेंस कर कहते हैं कि आज अरविंद केजरीवाल नहीं आने वाले हैं। हमें तो ऐसा लगता है कि ये समन एजेंसी नहीं, बल्कि बीजेपी भेज रही है। बीजेपी के जरिए ही ये समन बनाए और भेजे जाते हैं। ये पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है और हम इसका खंडन करते हैं। सियासत की लड़ाई राजनीति के मैदान में होनी चाहिए। इस तरह से एजेंसियों का इस्तेमाल करके नहीं होनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी इस तरह के मामलों से डरने वाले नहीं हैं और इसका हम डटकर मुकाबला करेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Nitish Kumar ‘मिशन-2024’ में व्यस्त, माफिया बना रहे पुलिस को निशाना

Next Post

पंजाब के 10 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सकूरा साईंस अदान-प्रदान प्रोग्राम अधीन जापान का दौरा किया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD weather alert south India

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 17 October

Breaking News Live Updates 17 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026

आज शनिवार को आपकी राशि के लिए लकी रहेगा दिन या सतर्क रहने की जरूरत?

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh गांव खालिस्तानी नारे केस में 3 गिरफ्तार, मोगा से कनेक्शन

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Chandigarh Outsource Scam

Chandigarh Outsource Scam में CBI की सुबह-सुबह रेड, अफसर भी घेरे में

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Next Post
Harjot Singh Bains

पंजाब के 10 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सकूरा साईंस अदान-प्रदान प्रोग्राम अधीन जापान का दौरा किया

सुरक्षा में सेंध के बाद अब दिल्ली पुलिस की जगह सीआईएसएफ संभाल सकती है संसद की सुरक्षा

सुरक्षा में सेंध के बाद अब दिल्ली पुलिस की जगह....

क्रिसमस (Christmas)

Christmas हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला हिस्ट्री और कल्चर से....

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।