LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Nitish Kumar ‘मिशन-2024’ में व्यस्त, माफिया बना रहे पुलिस को निशाना

Nitish Kumar ‘मिशन-2024’ में व्यस्त, माफिया बना रहे पुलिस को निशाना

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 21 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
नीतीश कुमार 'मिशन-2024'
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पटना, 21 दिसंबर (The News Air) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे हैं। वहीं, बिहार में अपराधी और माफिया पुलिस को ही निशाना बना रहे हैं। प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी इसे लेकर सत्ता पक्ष पर निशाना साध रही है।

हाल की घटनाओं पर गौर करें तो बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक शराब तस्कर ने ड्यूटी पर तैनात दारोगा खामस चौधरी की कार से कुचलकर जान ले ली। इस घटना में होमगार्ड का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह कोई पहली घटना नहीं है, जब अपराधी ने किसी दारोगा की जान ली हो। जमुई में 14 नवंबर को अपर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन को उस वक्त ट्रैक्टर से रौंद डाला गया था, जब वह अवैध खनन को रोकने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर ही प्रभात रंजन की मौत हो गई थी, जबकि होमगार्ड जवान राजेश कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इससे पहले 31 अक्टूबर को बांका में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। बांका जिले के धनकुंड थाना क्षेत्र में शराब तस्करों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना में पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

प्रदेश के बेतिया में 6 अक्टूबर को छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। भोपतपुर ओपी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया था।

यह भी पढे़ं 👇

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले एक महीने में दो दारोगा की हत्या और 6 महीने में तीन दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी अपराधियों के शिकार बने हैं। पूरे बिहार में बालू और शराब माफियाओं ने कोहराम मचा रखा है। सरकार के मुखिया अपनी कुर्सी बचाने के लिए आंख मूंदे हुए हैं। जिस राज्य की पुलिस सुरक्षित नहीं, वहां की जनता का भगवान ही मालिक है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि छह माह पहले बेगूसराय में ही एक अन्य दारोगा की हत्या शराब माफियाओं ने कर दी थी। पिछले दो महीने में नवादा, पटना, मुंगेर, सहरसा, सारण, जहानाबाद, किशनगंज आदि जिलों में 20 से ज्यादा ऐसी घटनाएं घटी हैं, जिसमें अपराधियों व बालू, शराब तथा भू- माफियाओं द्वारा न केवल पुलिस बल पर हमले किए गए, बल्कि उन्हें खदेड़-खदेड़कर पीटा भी गया।

दूसरी तरफ जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार कहते हैं कि भाजपा परेशान है। अगर घटनाएं होती है तो पुलिस अपराधियों को पकड़ती भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग विपक्षी एकता को लेकर अकबका गए हैं, जिस कारण वे अनाप-शनाप बोल रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा सीनियर फोटोग्राफर संतोख सिंह के निधन पर दुख व्यक्त

Next Post

सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी नहीं, भाजपा भेज रही समन – राघव चड्ढा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026
India Waste Dumping Ground

India Waste Dumping Ground: भारत क्यों बन रहा दुनिया का कचरा घर?

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal की राजनीति में वापसी: हमले के 2 हफ्ते बाद संभालेंगे मोर्चा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
राघव चड्ढा

सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी नहीं, भाजपा भेज रही समन - राघव चड्ढा

Harjot Singh Bains

पंजाब के 10 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सकूरा साईंस अदान-प्रदान प्रोग्राम अधीन जापान का दौरा किया

सुरक्षा में सेंध के बाद अब दिल्ली पुलिस की जगह सीआईएसएफ संभाल सकती है संसद की सुरक्षा

सुरक्षा में सेंध के बाद अब दिल्ली पुलिस की जगह....

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।