Car Gift to Employees: चेन्नई की आईटी कंपनी Ideas2IT ने अपने कर्मचारियों को 100 मारुति सुजुकी कारें गिफ्ट में दी है। कर्मचारियों को उपहार के तौर पर कार उनके काम और कंपनी की ग्रोथ में हाथ बंटाने के लिए दी गई है। आईटी फर्म Ideas2IT ने कहा कि कंपनी की सफलता और विकास में योगदान के लिए कर्मचारियों को कार गिफ्ट की गई है।
कर्मचारियों को दी ये कार
Ideas2IT का हेड ऑफिस चेन्नई में है। कंपनी हाई एंड इंजीनियरिंग प्रोडक्ट बनाने वाली फर्म है। Ideas2IT ने अपने कर्मचारियों को उनके साथ और कंपनी की लगातार सफलता में योगदान देने के कारण 100 कर्मचारियों को 100 मारुति सुजुकी कार गिफ्ट की हैं।
इनके लिए काम करती है कंपनी
कंपनी के बारे में बताया गया कि कंपनी फेसबुक, ब्लूमबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, मोटोरोला, रोश, मेडट्रॉनिक और कई अन्य कंपनियों को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट देने का काम करती है।
साल 2009 में हुई कंपनी की शुरुआत
Ideas2IT ने 2009 में सिलिकॉन वैली में एक चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) कन्सल्टिंग फर्म के तौर पर काम शुरू किया, जिसमें 6 इंजीनियरों ने अपनी शुरुआत की। अब कंपनी के पास अमेरिका, मैक्सिको और भारत सहित कई जगहों पर टेक्नोलॉजिस्ट हैं।