LIVE | ...
मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हरपाल चीमा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, कहा – प्रताप बाजवा बीजेपी के एजेंट

हरपाल चीमा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, कहा – प्रताप बाजवा बीजेपी के एजेंट

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 3 मई 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harpal Singh Cheema
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 3 मई (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पर पलटवार किया है और कहा कि वह पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

पार्टी कार्यालय से जारी एक बयान में आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि किसे वोट देना है, इस बारे में प्रताप सिंह बाजवा की ओर से कोई भी सलाह हास्यास्पद है क्योंकि बाजवा के घर में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सिर्फ एक दर्जन सीढ़ियों का ही अंतर है। हरपाल सिंह चीमा का इशारा प्रताप सिंह बाजवा के भाई फतेहजंग सिंह बाजवा की ओर था जो बीजेपी नेता हैं।

हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रताप सिंह बाजवा बीजेपी एजेंट हैं, जो कांग्रेस में बीजेपी का काम कर रहे हैं और पार्टी को कमजोर कर रहे हैं।

हरपाल चीमा ने आगे कहा कि आज प्रताप बाजवा अरविंद केजरीवाल के नाम पर वोट मांग रहे हैं, लेकिन केजरीवाल हमेशा कहते थे कि प्रताप बाजवा बीजेपी के एजेंट हैं। चीमा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेता पंजाब में अपनी हार से घबरा गए हैं इसलिए वह ऐसे बयान दे रहे हैं। वह अच्छी तरह से जानते हैं कि पंजाब के लोग केवल ‘झाड़ू’ को वोट देने वाले हैं, इसलिए वह इस तरह के आधारहीन बयानों से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

हरपाल चीमा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल तानाशाही और भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं। वह झूठे मामले में जेल में हैं क्योंकि भाजपा और नरेंद्र मोदी उनसे डरते हैं। दूसरी ओर प्रताप सिंह बाजवा हैं जो अपनी ही पार्टी को धोखा दे रहे हैं और पार्टी को कमजोर करने के लिए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ साजिश रचते रहते हैं। हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। उन्हें पंजाब के कांग्रेस नेताओं पर भरोसा नहीं है। अपने बयान से प्रताप बाजवा सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वह खुद जानते हैं कि पंजाब की जनता एक बार फिर स्वार्थी कांग्रेस नेताओं को हराने के लिए तैयार है।

चीमा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आधा कांग्रेस पहले से ही भाजपा में है। उनके पूर्व पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ अब भाजपा के पंजाब अध्यक्ष हैं। उनके पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में हैं। उनकी पत्नी और पूर्व सांसद परनीत कौर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनके सांसद रवनीत बिट्टू भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लुधियाना लोकसभा से चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

September 29 Historical Events

29 सितंबर का इतिहास: जॉन डी रॉकफेलर से लेकर Willie Mays के ‘The Catch’ तक

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अंडमान में तूफान, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026

आज का राशिफल 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियां

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
UPI

APAAR ID: स्कूल से नौकरी तक का गोल्डन टिकट, लेकिन क्या अनिवार्य है?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026

चीमा ने आप पंजाब में किसी भी नेतृत्व संकट की संभावना से इनकार किया और कहा कि हम आम लोगों की पार्टी हैं। हमारे विधायक और मंत्री जमीन पर काम कर रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री पंजाब, हरियाणा, गुजरात और असम में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्हें हर जगह लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

चीमा ने आम आदमी पार्टी के समर्थकों और लोगों से अपील की कि वे ऐसे किसी भी गलत बयानबाजी में न पड़ें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बीजेपी के इस एजेंट को अपनी पार्टी से निकाल देना चाहिए। हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेताओं के ऐसे बयानों का ही कारण है कि उनकी पार्टी में कभी भी सामंजस्य नहीं रहा जिससे कारण उन्होंने लोगों का विश्वास खो दिया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ;

Next Post

पंजाब में आप दिल्ली नेतृत्व की अनुपस्थिति से पता चलता है कि पार्टी में सब ठीक नहीं है: बाजवा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 29 Historical Events

29 सितंबर का इतिहास: जॉन डी रॉकफेलर से लेकर Willie Mays के ‘The Catch’ तक

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अंडमान में तूफान, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026

आज का राशिफल 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियां

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
UPI

APAAR ID: स्कूल से नौकरी तक का गोल्डन टिकट, लेकिन क्या अनिवार्य है?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
UPI

₹2000 से ज्यादा UPI पर MDR Charge: Supreme Court ने क्या कहा?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
High Court

केवल लंबी सेवा के आधार पर कर्मचारी स्थायी नहीं हो सकते: High Court

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Next Post

पंजाब में आप दिल्ली नेतृत्व की अनुपस्थिति से पता चलता है कि पार्टी में सब ठीक नहीं है: बाजवा

Mussoorie Accident

Mussoorie Accident: मसूरी-देहरादून रोड पर चूनाखाल के पास एक वाहन गहरी खाई में गिरा,

Mussoorie Accident

सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।