The News Air: देश की आधी आबादी को समृद्ध बनाने के लिए बजट 2023-24 में केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा कदम उठाया है। महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए अमृतकाल के बजट 2023-24 में पहली बार महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम की घोषणा की गई है। इसके अलावा बजट 2023 – 24 को पेश करते समय केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वंय सहायता समूहों से जोड़ा गया है। जबकि इन समूहों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए योजना बनाई जा रही है। साथ ही उन्होने कहा कि भविष्य में बड़े स्तर पर इस समूह से महिलाओं को जोड़ा जाएगा।आइए जानते हैं इस योजना से महिलाओं को होने वाले लाभ..
महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम से होने वाले लाभ
आजादी के अमृतकाल में महिलाओं को आर्थिक सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए केन्द्र सरकार लगातार नए प्रयास कर रही है। महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम से देश की महिलाएं अच्छी बचत कर सकती है। मतलब कि महिलाएं अपना पैसा बचाने में अधिक मजबूत होंगी। इस योजना से महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा। जबकि इस योजना से दो साल तक महिलाओं को लाभ होगा।
महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम क्या है
यह केन्द्र सरकार की महिलाओं के लिए एक आर्थिक पहल है। महिला सम्मान बचत योजना के तहत महिलाएं 2 लाख तर का निवेश कर सकती है। जबकि महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2025 तक ही लागू रहेगी। हांलाकि इस दो लाख के जमा पर टैक्स में छूट मिलेगी। इसके साथ ही इस स्कीम से 7.5 फीसदी
का ब्याज मिलेगा। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट को दो साल के लिए लाया गया है। बजट 2023- 24 में पहली बार महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम की घोषणा की गई है। यह एक वन टाइम न्यू सेविंग स्कीम है।
गौरतलब है कि महिलाओं के सशक्तिकरण लिए केन्द्र और राज्य दोंनो सरकार लगातार प्रयास कर है। क्योंकि महिलाओं के विकास से देश की आधी आबादी का विकास होता है। जबकि देश में महिलाओं की आबादी लगभग 49 फीसदी है। देश में महिलाओं को पुरुषों के समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने साल 2015 में बेटी – बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की थी। इसके अलावा पिछले बजट 2022-23 में महिलाओं और बच्चों के लिए एकीकृत विकास प्रदान करने के लिए 3 योजनाएं मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 शुरू की गई थी।