LIVE | ...
सोमवार, 14 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मोदी ने राजराजेश्वर मंदिर में क्यों की पूजा, क्या काशी से है कनेक्शन,

मोदी ने राजराजेश्वर मंदिर में क्यों की पूजा, क्या काशी से है कनेक्शन,

पांडवों के वंशज ने हत्या का पाप धोने के लिए इसे बनवाया था

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 8 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
राजराजेश्वर मंदिर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 8 मई (The News Air) : महाभारत के बाद पांडव अर्जुन के वंशज राजा नरेंद्र ने गलती से एक ऋषि के बेटे की हत्या कर दी थी। इस वजह से उन्हें कोढ़ हो गया। भविष्योत्तर पुराण के अनुसार, इसी ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए राजा नरेंद्र ने धर्मगुंडम स्थित पुष्करणी तालाब में स्नान किया। उन्हें सपने में भगवान राज राजेश्वर और देवी राज राजेश्वरी ने दर्शन दिए। दोनों ने राजा नरेंद्र को एक मंदिर बनाने का आदेश दिया। इसके बाद परीक्षित ने पुष्करणी तालाब के पास ही शिव लिंगम की स्थापना की। बाद में परीक्षित के पोते राजा नरेंद्र ने 750 से 973 ईसवी के दौरान इस मंदिर का निर्माण करवाया। महाभारत के अनुसार परीक्षित अर्जुन के पौत्र अभिमन्यु और उत्तरा के पुत्र और जनमेजय के पिता थे। जब ये गर्भ में थे तब अश्वत्थामा ने ब्रम्हशिर अस्त्र से परीक्षित को मारने की कोशिश की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए आज मिशन दक्षिण के तहत तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। वे दोनों राज्यों में कुल 3 जनसभाएं और एक रोड शो करेंगे। इसी दौरान उन्होंने तेलंगाना में राजा राजेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में एक कोड (बैल) है, जहां श्रद्धालु परिक्रमा करते हैं। इसे भगवान शिव का वाहन (नंदी) माना जाता है। मंदिर के अंदर एक विशाल शिव लिंगम है, जिसकी पूजा-अर्चना पीएम मोदी ने भी की।

कभी चालुक्यों की राजधानी रहा यह स्थान

वेमुलावाड़ा राज राजेश्वर मंदिर करीमनगर से 38 किमी दूर स्थित है। ऐतिहासिक तौर पर यह मंदिर वेमुलावड़ा चालुक्यों की राजधानी में है, जिन्होंने 750 से लेकर 973 ईसवी तक यहां शासन किया। जिस गांव में यह मंदिर बना है, उसे लेमुलावाटिका कहा जाता है। मंदिर के पीठासीन देवता राज राजेश्वर स्वामी हैं, जिन्हें स्थानीय रूप से राजन्ना के नाम से जाना जाता है। राज राजेश्वर की प्रतिमा के दाहिनी ओर राज राजेश्वरी देवी की मूर्ति और बाईं ओर लक्ष्मी सहित सिद्धि विनायक की मूर्ति विराजमान है।

तीर्थयात्रियों को दर्शन से पहले इस कुंड में करना होता स्नान

मंदिर परिसर के भीतर उपालय के नाम से जाने जाने वाले कई मंदिर कई देवताओं को समर्पित हैं। इनमें अनंत पद्मनाभ स्वामी, राम-सीता और लक्ष्मण, आंजनेय स्वामी की मूर्तियां हैं। इनमें से हर देवता का मंदिर के भीतर एक अलग मंदिर है। तीर्थयात्रियों को दर्शन से पहले धर्मगुंडम नाम के कुंड में स्नान करना होता है। माना जाता है कि इस कुंड के पवित्र पानी में नहाने से सारे पाप कट जाते हैं और सेहत भी दुरुस्त हो जाती है, क्योंकि इसके पानी में औषधीय गुण पाया जाता है। हर साल महाशिवरात्रि के समय श्रद्धालु शिव की पूजा करने के लिए वेमुलावाड़ा जाते हैं। इस मंदिर में भक्तों द्वारा ‘ कोडेमोक्कु’ नामक प्रसाद भी चढ़ाया जाता है।

यह भी पढे़ं 👇

EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
दक्षिण की काशी कहा जाता है यह मंदिर

इस मंदिर क्षेत्र को दक्षिण की काशी भी कहा जाता है। इसे हरिहर क्षेत्र भी कहते हैं, क्योंकि यहां वैष्णव धर्म को मानने वाले लोगों के लिए परिसर में ही भगवान विष्णु के दो मंदिर हैं। अनंत पदमनाभ स्वामी मंदिर और सीताराम चंद्रस्वामी मंदिर। अनंत पदमनाभ स्वामी मंदिर को पूरे इलाके का पालक भी कहा जाता है। पीएम मोदी इस बार का लोकसभा चुनाव भी बनारस से ही लड़ रहे हैं।

मंदिर के अंदर दरगाह हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

राज राजेश्वर मंदिर की एक और बड़ी खासियत यह है कि यहां मंदिर परिसर में ही एक दरगाह है और यहां के हिंदू-मुसलमान सहिष्णुता के साथ अपने-अपने धर्म के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं। कहा जाता है कि एक बार भगवान सूर्य काफी बीमार हो गए थे। उन्होंने इसी मंदिर में पूजा की, तब उनकी सेहत सुधर गई थी। तभी से इस क्षेत्र को भास्कर क्षेत्रम भी कहा जाता है।

मोदी के दक्षिण मिशन के लिए खास है यह मंदिर

पीएम मोदी के दक्षिण मिशन के लिए यह मंदिर खास माना जाता है। कहा जा रहा है कि भाजपा को भले ही केरल और तमिलनाडु में बेहद मामूली कामयाबी मिले, मगर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भाजपा को ठीकठाक सीटें मिल सकती हैं। मोदी ने इसीलिए इस मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ यहां की चुनावी रैलियों की शुरुआत की है, जो वहां के मतदाताओं के लिए एक संदेश है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Lok Sabha Elections 2024: ‘अडानी-अंबानी से कांग्रेस को मिला कितना काला धन,

Next Post

Salman Khan हाउस फायरिंग केस में एक और आरोपी गिरफ्तार,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Oil Price Today

Oil Price Today: तेल की कीमतों में 3% उछाल, भारत के लिए बड़ी चिंता

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Australia Migration

Australia Migration में बड़ा बदलाव: 7.5 लाख की कटौती, 26 देशों पर रोक

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
राजराजेश्वर मंदिर

Salman Khan हाउस फायरिंग केस में एक और आरोपी गिरफ्तार,

राजराजेश्वर मंदिर

ब्राजील में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 90 हुई

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: देश के 15 राज्यों में चुनाव खत्म, कुल 283 सीटों पर हो गया मतदान,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।