The News Air- कच्चे तेल में उबाल- सप्लाई घटने की आशंका और EU के रूस पर प्रतिबंध लगाने के संभावनों से क्रूड की क़ीमतें 113 डॉलर के पार पहुंच गई हैं। ब्रेंट क्रूड एक हफ़्ते में 9.50% से ज़्यादा चढ़ा है। इधर ओपेक लक्ष्य से कम उत्पादन कर रहा है जिसके चलते लगातार दूसरे हफ़्ते ब्रेंट की क़ीमतों में तेज़ी आई है और यह अप्रैल के उच्चतम स्तरों के ऊपर पहुंच गया है। उधर WTI का भाव भी 107 डॉलर के ऊपर निकल गया है और इसमें आज 108 डॉलर का स्तर छू लिया है। कच्चे तेल में आए इस उबाल का असर स्टॉक मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है।
APRIL 18, 2022 / 12:58 PM IST
SBI MCLR :स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) ने अपने सभी अवधि वाले क़र्ज़ों के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ लेंडिंग रेट (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.10 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी 15 अप्रैल, 2022 से लागू हो गई है। इससे पहले बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB) ने सभी अवधि के क़र्ज़ों के लिए MCLR में 5 बीपीएस की बढ़ोतरी की थी। इस प्रकार BOB की एक साल की बेंचमार्क एमसीएलआर अब 7.35 फ़ीसदी हो गई है।रिज़र्व बैंक (RBI) ने पिछले हफ़्ते हुई अपनी बाई मंथली मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग में प्रमुख नीतिगत दरों यानी रेपो रेट (repo rate) में कोई बदलाव नहीं किया था।
APRIL 18, 2022 / 12:26 PM IST
MARCH WPI DATA:खुदरा महंगाई के बाद मार्च महीने में सरकार को थोक महंगाई के मोर्चे पर भी झटका लगा है। मार्च महीने में थोक महंगाई फरवरी महीने की 13.11 फ़ीसदी से बढ़कर 14.55 फ़ीसदी पर आ गई है। बता दें कि थोक महंगाई दर अनुमान से भी ज़्यादा रही है। CNBC-TV18 के पोल में इसके 13.30 फ़ीसदी पर ही रहने का अनुमान किया गया था। महीने दर महीने आधार पर मार्च महीने में खाने-पीने की चीज़ों की थोक महंगाई दर 8.47 फ़ीसदी से बढ़कर 8.71 फ़ीसदी पर आ गई है। वहीं प्राइमरी आर्टिकल्स की थोक महंगाई दर फरवरी 13.39 फ़ीसदी से बढ़कर 15.54 फ़ीसदी पर आ गई है। जबकि ईंधन और बिजली की थोक महंगाई दर फरवरी के 31.50 फ़ीसदी से बढ़कर 34.52 फ़ीसदी पर आ गई है। मार्च महीने में बनी बनाई वस्तुओं (मैन्यूफैक्चरर्ड प्रोडक्ट्स) की थोक महंगाई दर फरवरी के 9.84 फ़ीसदी से बढ़कर 10.71 फ़ीसदी पर आ गई है। वहीं आलू की थोक महंगाई दर फरवरी के 14.78 फ़ीसदी से बढ़कर 24.62 फ़ीसदी पर रही है।
APRIL 18, 2022 / 12:06 PM IST
Gold and Silver rates today :सोने और चांदी में सोमवार को तेज़ी दिखी। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में सोने का भाव 0.8 फ़ीसदी चढ़कर दिन में 11:30 बजे 53,434 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी का भाव 1.07 फ़ीसदी की ज़बरदस्त तेज़ी के साथ 69,784 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में गोल्ड और सिल्वर में मज़बूती है। इसका असर घरेलू बाज़ार में इनकी क़ीमतों पर पड़ा है।
यूक्रेन क्राइसिस और इनफ्लेशन में उछाल के चलते अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने और चांदी की क़ीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। गोल्ड का स्पॉट प्राइस 0.5 फ़ीसदी बढ़कर 1,984.58 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। यह 14 मार्च के बाद सबसे ज़्यादा प्राइस है। उधर, चांदी का स्पॉट प्राइस 0.7 फ़ीसदी की मज़बूती के साथ 25.87 डॉलर प्रति औंस रहा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने के लिए 1956-1940 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट है। 1984-2000 डॉलर पर इसे रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। सिल्वर को 25.40 से 25.10 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट मिलेगा। इसे 25.95-26.10 डॉलर पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा।
APRIL 18, 2022 / 11:51 AM IST
एंजेल वन के समीत चव्हाण की इस हफ़्ते के लिए 2 Buy कॉल दे रहें है जिनमें इसी हफ़्ते 7 फ़ीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है
Welspun Corp: Buy | LTP: Rs 211.70 | इस स्टॉक में 200 रुपये स्टॉपलॉस के साथ 226 रुपये के लक्ष्य के लिए ख़रीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में इसी हफ़्ते 6.75 फ़ीसदी तक का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
Shipping Corporation of India: Buy | LTP: Rs 133.85 | इस स्टॉक में 129 रुपये स्टॉपलॉस के साथ 140 रुपये के लक्ष्य के लिए ख़रीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में इसी हफ़्ते 4.6 फ़ीसदी तक का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
APRIL 18, 2022 / 11:29 AM IST
ICICI PRU LIFE पर क्या है ब्रोकरेज की राय
MORGAN STANLEY ने ICICI PRU LIFE पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके स्टॉक का लक्ष्य 650 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि ओमीक्रोन प्रभावित तिमाही में सालाना आधार पर VNB में 31% की बढ़त देखने को मिली। उन्होंने कहा कि निगेटिव ऑपरेटिंग पर ईवी अनुमान से 3 प्रतिशत नीचे रहा।
CLSA ने ICICI PRU LIFE पर राय देते हुए कहा कि उन्होंने इस स्टॉक पर ख़रीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 660 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसका APE बेस फेवरेबल हो रहा है। कंपनी का मार्जिन परफॉर्मेंस वित्त वर्ष 2022 में मज़बूत रहा है। कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे धीमी होती VNB Growth के डर को दूर करेंगे। उनका मानना है कि FY22-24 के लिए इसकी APE Growth 15 प्रतिशत हो सकती है और इससे VNB Growth भी ज़्यादा होगी।
CREDIT SUISSE ने ICICI PRU LIFE पर राय देते हुए कहा कि इसमें उन्होंने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 520 रुपये से घटाकर 500 रुपये तय किया है। उन्होंने हायर क्लेम्स और ओपेक्स के आधार पर FY23/24 के लिए इसका अनुमान 7/3% तक बढ़ाया है। इसके अलावा बैलेंसशीट की रिस्क प्रोफाइल में बदलाव होना जारी रह सकता है।
APRIL 18, 2022 / 11:12 AM IST
Maruti Suzuki hikes vehicle prices :देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया (MSI) ने सोमवार को कहा कि उसने अपने सभी मॉडलों की क़ीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते यह फ़ैसला किया है। कार कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते पिछले साल उसकी विभिन्न इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी से कंपनी की गाड़ियों की कॉस्ट पर ख़ासा नकारात्मक असर पड़ा है।
कंपनी ने कहा, “दिल्ली में विभिन्न मॉडलों की क़ीमतों में औसतन 1.3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अतिरिक्त कॉस्ट का कुछ बोझ क़ीमत में बढ़ोतरी के ज़रिए कस्टमर्स पर डालना ज़रूरी हो गया था।” कंपनी ने अप्रैल में क़ीमतें बढ़ाने की योजना बनाई थी और इसका असर सभी मॉडल्स पर अलग-अलग रहा है। MSI इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी के कारण जनवरी, 2021 से मार्च, 2022 के बीच गाड़ियों की क़ीमत लगभग 8.8 फ़ीसदी बढ़ा चुकी है। कंपनी घरेलू बाज़ार में Alto से लेकर S-Cross तक कई मॉडल बेचती है।
APRIL 18, 2022 / 10:57 AM IST
Share Market Live Update-ग्लोबल संकेत बाज़ार पर भारी पड़े है। सेंसेक्स ने 1200 प्वाइंट का गोता लगाया । निफ्टी भी 17200 के नीचे फिसला है। INDIA VIX 12% ऊपर कारोबार कर रहा है। मेटल को छोड़ सभी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली है। इंफोसिस के नतीजों ने पूरे IT सेक्टर का मूड बिगाड़ा है। 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। TCS, टेक महिंद्रा, HCL टेक, विप्रो जैसे IT दिग्गजों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
APRIL 18, 2022 / 10:41 AM IST
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालविया की राय
Redington India- निवेशक इस स्टॉक में नई ख़रीदारी भी कर सकते है और जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें बने रह सकते है। यह स्टॉक आगे हमें 185-210 रुपये तक जाता नज़र आ सकता है। वहीं नीचे की तरफ़ इसके लिए 150-140 रुपये पर स्टॉपलॉस रखें।
RHI Magnesita India- इस स्टॉक में भी नई ख़रीदारी की जा सकती है। इसके अलावा जिसके पास यह शेयर है वह इसमें बने रह सकते है। इसके लिए लक्ष्य होगा 680-730 रुपये का। वहीं स्टॉपलॉस होगा 620-590 रुपये का।
Adani Wilmar- यह स्टॉक सभी टाइट फ्रेम पर तेज़ी के संकेत दे रहा है। जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें बने रहें। वर्तमान लेवल पर इसमें नई ख़रीदारी भी की जा सकती है। जल्द ही इस स्टॉक में 700-750 का स्तर देखने को मिल सकता है जबकि इसके लिए 550 रुपये पर सपोर्ट नज़र आ रहा है।
Welspun Corp- यह स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200 day SMA के ऊपर कारोबार कर रहा है। जो इसमें बुलिश ट्रेंड की पुष्टि करता है। जिनके पास यह स्टॉक है वह बने रहें। वर्तमान स्तर पर इसमें नई ख़रीदारी भी की जा सकती है। जल्द ही स्टॉक हमें 230-250 का स्तर दिखा सकता है। नीचे की तरफ़ इस स्टॉक के लिए 195-190 रुपये पर सपोर्ट नज़र आ रहा है।
APRIL 18, 2022 / 10:22 AM IST
HDFC BANK पर ब्रोकरेज हाउस की राय
CREDIT SUISSE ने HDFC BANK पर राय देते हुए कहा कि इसका Q4 में मज़बूत ग्रोथ ट्रेंड बरक़रार रही। हालांकि NIMs में सुस्ती देखने को मिली। बैंक में पूंजी की कमी नहीं है। इन्होंने इसका EPS अनुमान बढ़ाकर 2-3% किया है। वहीं बैंक का RoE 16-17% रहने का अनुमान भी जताया है।
CLSA ने HDFC BANK पर राय देते हुए कहा कि इसके Q4 में नतीजे मिलेजुले रहे। वहीं ग्रोथ मज़बूत रही। बैंक की NIMs में धीरे-धीरे रिकवरी संभव है। हालांकि इन्होंने इस समय निवेश के लिहाज़ से HDFC Bank की तुलना में ICICI, Axis और SBI को ज़्यादा वरीयता दी है।
APRIL 18, 2022 / 10:05 AM IST
Infosys Share Price:इंफोसिस के निवेशकों के लिए सोमवार की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। बाज़ार खुलते ही Infosys के शेयर 6% तक गिर गए। कंपनी की चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से कमज़ोर रहे थे। शुरुआती कारोबार में BSE पर Infosys का मार्केट कैप गिरकर 6,92,281 करोड़ रुपए पर आ गया। सुबह 9.30 पर कंपनी के शेयर 6.70% यानी 117.55 रुपए नीचे 1631 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। शेयरों में गिरावट की वजह से मिनटों में निवेशकों के 40,000 करोड़ रुपए डूब गए।
देश की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी इंफोसिस का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 12% बढ़कर 5686 करोड़ रुपए रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 5,076 करोड़ रुपए था। फिस्कल ईयर 2022 की चौथी (जनवरी-मार्च 2022) तिमाही में कंपनी का आमदनी 23% बढ़कर 32,276 करोड़ रुपए रही। यह एक साल पहले इसी तिमाही में 26,311 करोड़ रुपए थी।
APRIL 18, 2022 / 9:46 AM IST
TATA POWER पर क्या है ब्रोकरेज हाउस की राय
MORGAN STANLEY ने TATA POWER पर राय देते हुए इसकी रेटिंग को डाउनग्रेड किया है। इन्होंने इसकी रेटिंग डाउनग्रेड कर Underweight की रेटिंग दी है। कमाई के लिहाज़ से ब्रोकरेज ने शेयर का लक्ष्य 228 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 244 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के रिन्यूएबल कारोबार में हिस्सा बिक्री को मंजूरी मिली है। इसके अलावा मुंद्रा प्लांट के मर्जर को भी मंजूरी मिल गई है। शेयर में तेज़ी के ट्रिगर अब कम बचे हैं। इन्हें पावर शेयरों में NTPC पसंद है।
CLSA ने TATA POWER पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 212 रुपये किया है। रिन्यूएबल में स्ट्रेटेजिक हिस्सा बिक्री अनुमान के मुताबिक़ रहा है। डील के बाद FY23-24 के लिए EPS अनुमान 3-5% किया है।
APRIL 18, 2022 / 9:26 AM IST
Petrol-Diesel prices:आज हफ़्ते के पहले दिन सोमवार को फिर आम लोगों को राहत मिली है। लगातार बारहवें दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम में कोई इज़ाफा नहीं किया है। बीते 12 दिन पहले पेट्रोल के रेट 85 पैसे और डीज़ल के दाम 75 से 85 पैसे तक बढ़ाए गए थे। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक़ आज दिल्ली में पेट्रोल की क़ीमत अब 105.41 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीज़ल की क़ीमत 96.67 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल की क़ीमत 120.51 रुपये और डीज़ल की क़ीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है।
APRIL 18, 2022 / 9:20 AM IST
Market Opens:कमज़ोरी ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाज़ारों की शुरुआत आज कमज़ोरी के साथ हुई है। 09:17 बजे निफ्टी 299.20 अंक यानी 1.71 फ़ीसदी टूटकर 17176.50 के स्तर पर नज़र आ रहा है। वहीं सेंसेक्स 1,129.62 अंक यानी 1.94 फ़ीसदी टूटकर 57209.31 के स्तर पर नज़र आ रहा है।
APRIL 18, 2022 / 9:06 AM IST
Market at pre-open:प्री-ओपनिंग सेंशन में बाज़ार में बिकवाली देखने को मिली। 09:02 बजे निफ्टी 325.40 अंक यानी1.86 फ़ीसदी टूटकर 17150.30 के स्तर पर नज़र आ रहा है। वहीं सेंसेक्स 984.45 अंक यानी 1.69 फ़ीसदी टूटकर 57354.48 के स्तर पर नज़र आ रहा है।
APRIL 18, 2022 / 9:03 AM IST
Senco Gold आईपीओ के ज़रिए जुटाएगी 525 करोड़ रुपए
Senco Gold IPO:SAIF Partners के निवेश वाली Senco Gold ने आईपीओ के ज़रिए बाज़ार से 525 करोड़ रुपए जुटाने के लिए सेबी में ड्रॉफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। इस ज्वेलरी कंपनी का आईपीओ फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल का मिला जुला रूप होगा। आईपीओ में फ्रेश इश्यू का हिस्सा 325 करोड़ रुपये होगा जबकि ऑफर फॉर सेल में फ्रेश इश्यू का हिस्सा 200 करोड़ रुपये होगा। आईपीओ से जुटाए गए पैसे में से 240 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरुरतों को पूरा करने में किया जाएगा। 31 जनवरी 2022 तक Senco Gold की वर्किंग कैपिटल लोन फेसिलिटीज के लिए कुल अप्रूव्ड लिमिट 1,183 करोड़ रुपये थी और कंपनी का कुल बक़ाया क़र्ज़ 792.10 करोड़ रुपये था। IIFL Securities, Ambit Pvt Ltd और SBI Capital इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
APRIL 18, 2022 / 8:54 AM IST
Specialty Chemicals Q4 Preview |वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित करने का सीजन शुरू हो गया है। कुछ कंपनियों ने नतीजे घोषित कर दिये हैं। निवेशकों की निगाहें नतीजों के पहले उसके प्रिव्यू पर भी लगी रहती हैं। अब स्पेशियलिटी केमिकल कंपनियों के नतीजे भी घोषित होने वाले हैं। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि मार्च तिमाही में स्पेशियलिटी केमिकल कंपनियों के नतीजे मज़बूत रह सकते हैं। मनी कंट्रोल द्वारा किये पोल के मुताबिक़ बेहतर रियलाइजेशन और अच्छे वॉल्यूम के चलते कंपनियों के नतीजे बेहतर रह सकते हैं। तिमाही के दौरान इस सेक्टर में मज़बूत मांग देखने को मिली क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था लगातार लॉक डाउन का असर कम हो रहा है। हालांकि तिमाही की शुरुआत में COVID-19 के ओमीक्रॉन वेरियंट के फैलाव से कुछ चिंताएं भी पैदा हुई हैं।
ब्रोकरेज फर्म केआर चोकसी शेयर्स एंड सिक्योरिटीज (KRChoksey Shares and Securities) को उम्मीद है कि मिश्रित उत्पादों के कारण वॉल्यूम में वृद्धि और क़ीमतों में बढ़ोतरी की वजह से चौथी तिमाही में कंपनियों की आय में 28.4 प्रतिशत की सालाना वृद्धि देखने को मिल सकती है। केआर चोकसी ने नोट में कहा, “Q4FY22 के दौरान एंड यूजर्स इंडस्ट्रीज की मांग में तेज़ी आने से केमिकल कंपनियों के वॉल्यूम बढ़ने से कंपनियों को फ़ायदा होगा।”
APRIL 18, 2022 / 8:50 AM IST
Kaynes Technology India ने आईपीओ के लिए सेबी में दी अर्ज़ी
Kaynes Technology India ने मार्केट रेगुलेटर सेबी में अपने आईपीओ का आवेदन दाखिल कर दिया हैं। इस आईपीओ में 650 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि आईपीओ के ऑफर फॉर सेल हिस्से के तहत कंपनी के वर्तमान शेयर धारक और प्रोमोटर अपने 72 लाख शेयर बेचेंगे।इस ऑफर फॉर सेल में Ramesh Kunhikannan 37 लाख शेयर बेचेंगे जबकि Freny Firoze Irani अपने 35 लाख शेयर बेचेंगे। बता दें कि कंपनी में Ramesh Kunhikannan की हिस्सेदारी 87.14 फ़ीसदी है जबकि Freny Firoze Irani की हिस्सेदारी 11.36 फ़ीसदी है।
इस आईपीओ में से जुटाए गए पैसे में से 130 करोड़ रुपये का इस्तेमाल क़र्ज़ चुकाने में किया जाएगा। 28 फरवरी 2022 तक कंपनी पर कुल 212.97 करोड़ रुपये का क़र्ज़ है।इसके अलावा 98.93 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की मैसूर एंड मानेसारी स्थित उत्पादन इकाइयों के विस्तार पर आने वाले ख़र्च में किया जाएगा। दिसंबर 2021 तक कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तराखंड में कंपनी की 8 उत्पादन इकाइयां है।
APRIL 18, 2022 / 8:47 AM IST
आगे कैसी रहेगी बाज़ार की चाल
Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि अगले हफ़्ते बाज़ार सबसे पहले इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक के नतीजों पर रिएक्ट करेगा। इसके अलावा अगले 4 दिनों में ग्लोबल बाज़ार में होने वाला कोई बड़ा एक्शन बाज़ार पर अपना असर दिखेगा और निफ्टी के लिए इसके 20 -EMA यानी 17,400 के आसपास पर सपोर्ट नज़र आ रहा है । अगर यह सपोर्ट टूटता है को निफ्टी 17,250 की तरफ़ जा सकता है। वहीं निफ्टी में अगर हमें कोई रिबाउंड आता नज़र आता है तो इसके लिए 17,650-17,750 के ज़ोन में इमीडिएट हरडल है। ऐसे में बाज़ार भागीदारों को सलाह होगी कि वह अपनी पोजिशन हेज करके रखें और चुनिंदा स्टॉक्स पर ही दांव लगाएं।
इसी तरह Samco Securities की Yesha Shah का कहना है कि कमज़ोर ग्लोबल संकेतों के बीच पिछले हफ़्ते बाज़ार निगेटिव नोट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी 17,450 के अपने इमीडिएट सपोर्ट के आसपास बंद होता नज़र आया है। वीकली चार्ट पर निफ्टी ने बियरिश कैंडलिस्ट बना लिया है जो कमज़ोरी के संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि अगर निफ्टी 17,450 के नीचे फिसलता है तो फिर ये 16,900 के नीचे जा सकता है। ऐसे में ट्रेडरों को यह बात ध्यान में रखना चाहिए कि अगले हफ़्ते बाज़ार में कमज़ोरी नज़र आ सकती है। हालांकि17,850 के स्तर पर निफ्टी के लिए इमीडिएट रजिस्टेंस नज़र आ रहा है अगर निफ्टी ऊपर की तरफ़ यह स्तर तोड़ देता है तो इसमें और तेज़ी आ सकती है।
APRIL 18, 2022 / 8:41 AM IST
पिछले हफ़्ते कैसी रही बाज़ार की चाल
13 अप्रैल को ख़त्म हुए हफ़्ते में भारतीय बाज़ार उतार-चढ़ाव के बीच क़रीब 2 फ़ीसदी फिसलकर बंद हुए। गौरतलब है कि पिछला हफ़्ता एक के बाद एक 2 सार्वजनिक अवकाशों के चलते सिर्फ़ 3 कारोबारी दिनों का रहा। एफआईआई की तरफ़ से हो रही बिकवाली, बढ़ती बॉन्ड यील्ड और दुनिया भर के तमाम देशों में महंगाई के आसमान छूने के साथ ही केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका ने बाज़ार पर दबाव बनाया। इन सब कारणों से गए हफ़्ते बीएसई सेंसेक्स 1,108.25 अंक यानी 1.86 फ़ीसदी की गिरावट के साथ 58,338.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं 308.65 अंक यानी 1.73 फ़ीसदी की गिरावट के साथ 17,475.7 के स्तर पर बंद हुआ।
APRIL 18, 2022 / 8:36 AM IST
HDFC BANK के नतीजे भी अनुमान से कमज़ोर
चौथी तिमाही में HDFC BANK के नतीजे भी अनुमान से कमज़ोर रहे है। ब्याज से कमाई 10% से ज़्यादा बढ़कर 18 हज़ार 872 करोड़ रुपये रहा है। मुनाफ़ा क़रीब 23% ऊपर नज़र आ रहा है। CASA रेश्यो 26 तिमाहियों में सबसे ज़्यादा है लेकिन HDFC BANK का ADR 2% से ज़्यादा फिसला है।
APRIL 18, 2022 / 8:27 AM IST
Campus Shoes IPO मई में दे सकता है मार्केट में दस्तक
कैम्पस शूज का आईपीओ (IPO) अगले महीने बाज़ार में दस्तक दे सकता है। लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, स्पोर्ट्स और एथलेजर फुटवियर कंपनी मई, 2022 में स्टॉक एक्सचेंजेस में लिस्टिंग की योजना बना रही है। कैम्पस शूज ने कैपिटल मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) के पास बीते साल के आख़िर में ड्रॉफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा किया था। 5.1 करोड़ इक्विटी शेयरों का यह पब्लिक इश्यू पूरी तरह प्रमोटर और इनवेस्टर्स का ऑफर फॉर सेल है।
कंपनी के प्रमोटर्स हरि कृष्ण अग्रवाल और निखिल अग्रवाल इस ऑफर फॉर सेल के ज़रिए 1.4 करोड़ शेयर बेचेंगे। इनवेस्टर्स टीपीजी ग्रोथ 3 एसएफ प्रा. लि. 3 करोड़ इक्विटी शेयर और क्यूआरजी एंटरप्राइजेज 67 लाख शेयर बेचेंगे। इसके अलावा राजीव गोयल और राजेश कुमार गुप्ता ओएफएस के ज़रिए 3 लाख शेयर बेचने का अनुमान है। इस प्रकार IPO से जुटाई गई पूंजी शेयरहोल्डर्स को मिलेगी और कंपनी को इससे कोई फ़ंड नहीं मिलेगा।
APRIL 18, 2022 / 8:23 AM IST
LIC IPO में 20% विदेशी निवेश का रास्ता साफ़, सरकार ने FEMA नियमों में किया बदलाव
LIC IPO : सरकार ने अपने स्वामित्व वाली बीमा कंपनी LIC में 20 फ़ीसदी तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के लिए रास्ता साफ़ करने के उद्देश्य से फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के नियमों में संशोधन किया है। सरकार IPO के ज़रिये LIC में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना पर काम कर रही है। LIC ने फरवरी में IPO के लिए SEBI के पास ड्रॉफ्ट पेपर (DRHP) जमा कराए थे।
पिछले महीने SEB ने ड्रॉफ्ट पेपर्स को मंजूरी दे दी और अब बीमा कंपनी बदलावों के साथ अनुरोध प्रस्ताव (RFP) दाखिल करने की प्रक्रिया में है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) ने LIC के IPO से पहले कंपनी में विदेशी निवेश लाने के लिए 14 मार्च को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) नियमों में संशोधन किया था।
APRIL 18, 2022 / 8:20 AM IST
INFOSYS के Q4 नतीजे कमज़ोर
चौथी तिमाही में 2% से ज़्यादा INFOSYS का मुनाफ़ा घटा, रेवेन्यू और मार्जिन के मोर्चे पर भी निराश किया । कंपनी के गाइडेंस MIXED रहे। दो दिन में INFY का ADR 9% से ज़्यादा फिसला है। बाज़ार को अब आज आने वाले MINDTREE के नतीजों का इंतज़ार है।
APRIL 18, 2022 / 8:19 AM IST
बाज़ार के लिए कमज़ोर विदेशी संकेत
बाज़ार के लिए आज कमज़ोर संकेत नज़र आ रहे है। SGX NIFTY बुधवार के बंद भाव से पौने दो सौ प्वाइंट फिसला है और यह 17300 के नीचे नज़र आ रहा है। DOW FUTURES और एशियाई बाज़ारों में भी कमज़ोरी देखने को मिल रही है। कच्चा तेल भी 112 के ऊपर है।