LIVE | ...
मंगलवार, 4 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - कोटक से पहले इन बैंकों पर भी गिरी गाज, ऐसे हुआ देश का सपना चकनाचूर

कोटक से पहले इन बैंकों पर भी गिरी गाज, ऐसे हुआ देश का सपना चकनाचूर

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
in NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
Mobile user
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

कोटक महिंद्रा बैंक पर हाल में आरबीआई ने बैन लगाया है. लेकिन ये इकलौता ऐसा मामला नहीं है, इसकी एक लंबी फेहरिस्त है. भारत के बैंकिंग सिस्टम की कई लापरवाहियों ने देश के एक बड़े सपने को चकनाचूर करने का काम किया है. चलिए समझते हैं…

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन नए ग्राहक जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने पर बैन लगा दिया है. लेकिन इससे पहले भी कई इंडियन बैंक पर गाज गिर चुकी है. इससे देश को डिजिटल इंडिया बनाने का पीएम नरेंद्र मोदी का सपना भी चकनाचूर हुआ है. आखिर ऐसा क्या हुआ कि भारतीय बैंक इस काम में विफल रहे हैं?

बीते कुछ सालों में भारत ही नहीं, दुनिया की तमाम उभरती अर्थव्यवस्थाओं ने आबादी के सभी वर्गों तक फाइनेंशियल सर्विस पहुंचाने (वित्तीय समावेशन) के लिए डिजिटल सिस्टम पर बहुत निवेश किया है. भारत में तो पूरा पब्लिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है. इसमें यूपीआई, जनधन खाता, आधार कार्ड, रुपे कार्ड और मोबाइल बैंकिंग जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं. इसके बावजूद घरेलू मार्केट में काम करने वाले बैंक इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं.

यह भी पढे़ं 👇

Manpreet Singh Ayali joins Akali Dal Waris Punjab De

Jaswant Singh Khalra Case: इयाली ने विधानसभा में पूछा – दोषी 2023 से कहां हैं? सरकार दे जवाब

सोमवार, 3 अगस्त 2026
sond

Guru Ravidas 650th Prakash Parv: पूरी श्रद्धा से मना रही पंजाब सरकार, अक्टूबर में 4 शोभा यात्राएं

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly NEET Resolution: परीक्षा घोटाले पर विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव, केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Congress Bathinda Event

Congress Bathinda Event: बघेल ने चेतावनी दी – पार्टी में गद्दारों से सावधान रहें, वड़िंग ने चन्नी के नारों का किया स्वागत

सोमवार, 3 अगस्त 2026
यूपीआई को अपनाने में की बहुत देरी

अगर यूपीआई के केस को ही देखें, तो आज नुक्कड़ पर चाय के लिए 10 रुपए के पेमेंट से लेकर ज्वैलरी शॉप पर लाख रुपए तक का पेमेंट यूपीआई से होता है. इस्तेमाल में आसान इस सिस्टम को जहां बैंकों को पॉपुलर करना चाहिए था, वहां इसके लिए आज सबसे जाना-पहचाना नाम गूगल पे और फोनपे है, जो टोटल यूपीआई ट्रांजेक्शन का 85 प्रतिशत हैंडल करती हैं.

भारतीय बैंक इन नई टेक्नोलॉजीस पर पर्याप्त निवेश करने में विफल रहे. वह पुरानी पीढ़ी की तकनीकों पर ही डिपेंड रहे और इसने बैंकों के बोझ को बढ़ाने का काम किया. इसने पीएम नरेंद्र मोदी के उस सपने को भी चकनाचूर किया जिसमें वह सिर्फ इंडिया को डिजिटल नहीं बनाना चाहते थे, बल्कि भारत की डिजिटल पेमेंट टेक्नोलॉजी को एक्सपोर्ट करने के पक्ष में भी रहे, ताकि दुनिया इनका इस्तेमाल करे. लेकिन अभी इस प्लान पर जोखिम के बादल मंडरा रहे हैं.

कोटक से पहले और बैंक भी नपे

ईटी की एक खबर के मुताबिक देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के बैंकों से मॉर्डन होने के लिए कहा था, लेकिन साथ में एक हिदायत दी थी कि वह घरेलू फाइनेंशियल सिस्टम के साथ समझौता नहीं करें. इस नीति से काम नहीं करने के चलते ही आज कोटक महिंद्रा बैंक को आरबीआई के बैन का सामना करना पड़ रहा है. जबकि इससे पहले देश-विदेश में भारतीय बैंकों के साथ इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं.

इस महीने की शुरुआत में कोटक महिंद्रा बैंक के डिजिटल ट्रांजेक्शंस में परेशानी आई जिसकी वजह से आरबीआई को उसकी ऑनलाइन ऑनबोर्डिंग सर्विस पर रोक लगानी पड़ी. इससे पहले सरकारी क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों ने भी डिजिटल और नेट बैकिंग में परेशानी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, तो उनकी यूपीआई सर्विस कई घंटों तक बाधित रही.

साल 2020 की वो घटना तो आपको याद ही होगी, जब टेक्नीकल सिस्टम में रिस्क के चलते आरबीआई ने देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक की डिजिटल सर्विस पर जुर्माना लगाया था. ये घटनाएं सिर्फ बैंकों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विस जैसी एनबीएफसी के साथ भी घटीं, जहां उन्हें अपने लोन पोर्टफोलियो में 1.5 अरब रुपए के फ्रॉड का सामना करना पड़ा.

इसी तरह सरकारी ‘बैंक ऑफ बड़ौदा’ ने पिछले साल अपने दर्जनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था, क्योंकि उन्होंने कस्टमर्स को बैंक की मोबाइल ऐप से जोड़ने में अनियमितताएं बरती थीं. देश के बाहर सिंगापुर में डीबीएस ग्रुप होल्डिंग्स को भी आरबीआई की कार्रवाई का सामना करना पड़ा था, क्योंकि उसकी डिजिटल सर्विसेस बाधित हुईं थीं.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

शादी से पहले प्रेमी ने गर्लफ्रैंड को बुलाया घर, फिर कमरे के अंदर ले जाकर किया वो काम…

Next Post

EVM-VVPAT पर SC का फैसला, पीएम मोदी बोले- ‘ईवीएम को बदनाम करने…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Manpreet Singh Ayali joins Akali Dal Waris Punjab De

Jaswant Singh Khalra Case: इयाली ने विधानसभा में पूछा – दोषी 2023 से कहां हैं? सरकार दे जवाब

सोमवार, 3 अगस्त 2026
sond

Guru Ravidas 650th Prakash Parv: पूरी श्रद्धा से मना रही पंजाब सरकार, अक्टूबर में 4 शोभा यात्राएं

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly NEET Resolution: परीक्षा घोटाले पर विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव, केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Congress Bathinda Event

Congress Bathinda Event: बघेल ने चेतावनी दी – पार्टी में गद्दारों से सावधान रहें, वड़िंग ने चन्नी के नारों का किया स्वागत

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Diljit Dosanjh Marriage

Diljit Dosanjh Wedding Ring: क्या दिलजीत दोसांझ करने जा रहे शादी? जापान से वीडियो वायरल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab DA Order

High Court DA Order: हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, 15 दिन में पूरा DA देने के आदेश

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Next Post
EVM-VVPAT

EVM-VVPAT पर SC का फैसला, पीएम मोदी बोले- ‘ईवीएम को बदनाम करने...

EVM-VVPAT

Credit Card Block: अचानक ICICI बैंक ने 17000 क्रेडिट कार्ड किए ब्‍लॉक, कहीं आपका तो नहीं?

दलित के बेटे को दिल्ली का मेयर बनने से रोकने के लिए भाजपा के एलजी ने किया चुनाव रद्द

दलित के बेटे को दिल्ली का मेयर बनने से रोकने के लिए भाजपा के एलजी ने किया चुनाव रद्द

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।