LIVE | ...
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब ने राज्य मार्गों पर दो और टोल प्लाजा किए बंद- हरभजन सिंह ईटीओ

पंजाब ने राज्य मार्गों पर दो और टोल प्लाजा किए बंद- हरभजन सिंह ईटीओ

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 6 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harbhajan ETO
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 06 अगस्त (The News Air): पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहां घोषणा की कि राज्य मार्ग पटियाला-नाभा-मलेरकोटला पर स्थित दो टोल प्लाजा 5 अगस्त से तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं।

यहां जारी प्रैस बयान में लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि पटियाला-नाभा-मलेरकोटला पर मोहराणा और कलियाण स्थित टोल प्लाजा पर रोड यूजर फीस की वसूली बीती रात को बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इन दोनों टोल प्लाजा से प्रति माह कुल 87 लाख रुपये प्राप्त होते थे।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि यह कदम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा बढ़ती महंगाई के दौरान पंजाब के लोगों को सीधे वित्तीय राहत देने के प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इन दो टोल प्लाजा के बंद होने से राज्यभर में बंद किए गए टोल प्लाजा की कुल संख्या 18 हो गई है, जिससे इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को रोजाना 61.67 लाख रुपये की बचत हो रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Pargat Singh

Pargat Singh on Modi Punjab Visit: PM को गंभीर मुद्दों पर बोलना चाहिए था, रेलवे स्टेशन तक सीमित रहना दुर्भाग्यपूर्ण

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Raja Warring

Punjab Congress on Modi Visit: वड़िंग ने कहा – 12 साल में रेलवे स्टेशन और वादों के अलावा कुछ नहीं किया

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Silver

Silver Price Today: वायदा बाजार में चांदी 1,258 रुपये गिरी, मुनाफावसूली के चलते आई गिरावट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Harjeet Singh Grewal NCM Chairman

हरजीत सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि टोल उगराही को रोकना पंजाब के लोगों के लिए आर्थिक राहत, नागरिकों पर वित्तीय बोझ को कम करने और इन सड़कों पर निर्बाध और आसान आवागमन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि करीब दो साल पहले सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने राज्य मार्गों के कुल 590 किलोमीटर से टोल को समाप्त कर दिया है।

लोक निर्माण मंत्री ने पटियाला-समाना रोड, लुधियाना-मलेरकोटला-संगरूर रोड, बलाचौर-गढ़शंकर-होशियारपुर-दसूहा रोड, कीरतपुर साहिब-नंगल-ऊना रोड, होशियारपुर-टांडा रोड, मख्खू में सतलुज दरिया के हाई लेवल पुल, मोगा-कोटकपूरा रोड, फिरोजपुर-फाजिल्का रोड, भवानीगढ़-नाभा-गोबिंदगढ़ रोड, दाखा-रायकोट-बरनाला रोड, और अब पटियाला-नाभा-मलेरकोटला रोड सहित राज्य मार्गों से टोल हटाने से आम लोगों को मिलने वाली रोजाना राहत के बारे में उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मानक बुनियादी ढांचे के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने नागरिकों को अधिकतम आर्थिक राहत देने के लिए वचनबद्ध है।

लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि इस कदम से पंजाब सरकार ने अपने नागरिकों की भलाई, ठोस आर्थिक लाभ प्रदान करने और राज्य मार्गों पर संपूर्ण ड्राइविंग अनुभव को बढिया बनाने के प्रति अपनी वचनबद्धता को प्राथमिकता दी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

NCERT की किताबों से क्या संविधान की प्रस्तावना को हटाया गया?

Next Post

मुख्यमंत्री की ओर से पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pargat Singh

Pargat Singh on Modi Punjab Visit: PM को गंभीर मुद्दों पर बोलना चाहिए था, रेलवे स्टेशन तक सीमित रहना दुर्भाग्यपूर्ण

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Raja Warring

Punjab Congress on Modi Visit: वड़िंग ने कहा – 12 साल में रेलवे स्टेशन और वादों के अलावा कुछ नहीं किया

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Silver

Silver Price Today: वायदा बाजार में चांदी 1,258 रुपये गिरी, मुनाफावसूली के चलते आई गिरावट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Harjeet Singh Grewal NCM Chairman

हरजीत सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
India Hydrogen Train

India Hydrogen Train Launch: PM Modi ने किया शुभारंभ, 89 KM रूट पर दौड़ेगी पहली ट्रेन

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
ISRO Scientists Quit

ISRO Scientists Quit: 100+ वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, गगनयान खतरे में!

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Next Post
CM Mann

मुख्यमंत्री की ओर से पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने जगराओं में हुए भयानक स्कूल बस हादसे पर गंभीर नोटिस लिया

cm Mann

ढाई सालों में 44250 सरकारी नौकरियां, 872 दिनों में युवाओं को औसतन रोज़ाना 50 नौकरियां दी: मुख्यमंत्री

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।