LIVE | ...
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ढाई सालों में 44250 सरकारी नौकरियां, 872 दिनों में युवाओं को औसतन रोज़ाना 50 नौकरियां दी: मुख्यमंत्री

ढाई सालों में 44250 सरकारी नौकरियां, 872 दिनों में युवाओं को औसतन रोज़ाना 50 नौकरियां दी: मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 6 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, नौकरी, पंजाब
A A
0
cm Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

फिल्लौर (जालंधर), 06 अगस्त (The News Air): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने अपने मात्र 872 दिनों के कार्यकाल में राज्य के 44,250 युवाओं को सरकारी नौकरियाँ देकर नए मानक स्थापित किए हैं, जिससे पिछले ढाई सालों में औसतन रोज़ाना 50 युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।

यहां पुलिस, कानून और न्याय और गृह मामलों के विभाग में 443 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नियुक्ति पत्रों के वितरण के बाद अब तक सरकारी नौकरियाँ पाने वाले युवाओं की संख्या 44250 हो गई है और ये सभी नियुक्तियां पूरी तरह से मेरिट के आधार पर की गई हैं। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर और युवाओं द्वारा कड़े मुकाबले वाले परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद संभव हुई हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार का शुरू से ही एकमात्र एजेंडा युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर अधिक से अधिक सशक्त बनाना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के लिए वे इस ऐतिहासिक परिसर में दूसरी बार आए हैं। उन्होंने आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी 443 युवाओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि ये युवा अधिकारी राज्य की पुरातन शान बहाल करने में योगदान देंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज का यह दिन यादगार है क्योंकि इन युवाओं को नौकरियां मिली हैं और वे लोगों को सुविधाएं देने के लिए सरकारी सेवा में आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ये युवा सरकार का अभिन्न अंग बन गए हैं और उन्हें अब मिशनरी भावना से लोगों की सेवा करनी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि नए भर्ती हुए युवा अपनी कलम का उपयोग समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि इन नव-नियुक्त युवाओं को जनता की अधिक से अधिक सेवा करने को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की लोकहितैषी नीतियों के कारण लोगों का सरकार में विश्वास बढ़ा है, जिसके कारण कर संग्रहण में भी काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब तक 19 टोल प्लाज़ा बंद कर दिए गए हैं, जिनमें से दो कल ही बंद किए गए हैं। इनमें से कई टोल प्लाज़ाओं के प्रबंधक समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन बड़े जनहित में उनकी मांग को खारिज कर दिया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन टोल प्लाज़ा के बंद होने के कारण पंजाब के निवासियों की जेबों में रोज़ाना 63 लाख रुपए बच रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘एक विधायक, एक पेंशन’ बिल पास किया है, जिसके तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि हर विधायक को सिर्फ एक ही पेंशन मिले, जबकि इससे पहले यह प्रचलन था कि विधायकों को हर कार्यकाल के लिए एक पेंशन मिलती थी, जिससे उन्हें एक से अधिक पेंशन की अनुमति दी जाती थी और इन नेताओं ने इससे मोटी कमाई की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनता के पैसों की बर्बादी न हो और हर पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी पहली बार हुआ है कि राज्य में कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 410 हाई-टेक नई गाड़ियां पंजाब पुलिस के एसएचओ को दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह भी पुराने रुझानों के विपरीत है, जब निचले स्तर पर नए वाहनों के बजाय यह उच्च अधिकारियों को दिए जाते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे जहां एक तरफ कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को अपनी ड्यूटी प्रभावी ढंग से निभाने में काफी मदद मिली है और दूसरी ओर लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज को सुचारू और उच्च स्तर का बनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को राज्य से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब नशे के खिलाफ देश की लड़ाई लड़ रहा है और पंजाब पुलिस ने हमेशा इसकी आपूर्ति को रोकने के लिए बाधा के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पंजाब पुलिस को अपनी शानदार परंपरा को कायम रखना चाहिए ताकि राज्य से नशे की लानत को जड़ से समाप्त किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में अपनी तरह की पहली सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की स्थापना की पहल की है और सड़क सुरक्षा बल को सड़कों की सुचारू निगरानी के लिए पहले चरण में 144 अत्याधुनिक वाहन दिए गए हैं, जो सड़कों की निगरानी के लिए हर 30 किलोमीटर की दूरी पर तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बल ने फरवरी 2024 से अपनी शुरुआत के बाद से अब तक 1000 से अधिक कीमती जानें बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढे़ं 👇

Pargat Singh

Pargat Singh on Modi Punjab Visit: PM को गंभीर मुद्दों पर बोलना चाहिए था, रेलवे स्टेशन तक सीमित रहना दुर्भाग्यपूर्ण

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Raja Warring

Punjab Congress on Modi Visit: वड़िंग ने कहा – 12 साल में रेलवे स्टेशन और वादों के अलावा कुछ नहीं किया

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Silver

Silver Price Today: वायदा बाजार में चांदी 1,258 रुपये गिरी, मुनाफावसूली के चलते आई गिरावट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Harjeet Singh Grewal NCM Chairman

हरजीत सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब पुलिस राज्य के तीन करोड़ से अधिक लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी ड्यूटी निभा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से उन्होंने पदभार संभाला है, उनकी सरकार पुलिस बल के आधुनिकीकरण पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के वैज्ञानिक आधार पर आधुनिकीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी पुलिस में लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस उद्देश्य के लिए पहले ही 45 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए हैं, जिससे पुलिस में एक बड़ी क्रांतिकारी बदलाव दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि सीमा पार से नशे, हथियारों और अन्य वस्तुओं की तस्करी पर नजर रखने के लिए पहली बार सीमाओं पर लगभग 3000 एआई सक्षम कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही पंजाब पुलिस में 10,000 नए सिपाहियों की भर्ती करेगी, जिसके संबंध में अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस में कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए अगले चार सालों के लिए पंजाब पुलिस में हर साल 1800 कांस्टेबल और 300 सब-इंस्पेक्टर भर्ती करने का पहले ही फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि इन 2100 पदों के लिए हर साल लगभग 2.50 लाख उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किए जाने की संभावना है, इसलिए सभी इच्छुक परीक्षार्थी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अकादमिक तैयारी के साथ-साथ अपने शारीरिक सुधार पर पहले ही ध्यान दे सकते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे उनकी अपार ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाने और नशे की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने जगराओं में हुए भयानक स्कूल बस हादसे पर गंभीर नोटिस लिया

Next Post

पंजाब पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र चलाए गए विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान के…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pargat Singh

Pargat Singh on Modi Punjab Visit: PM को गंभीर मुद्दों पर बोलना चाहिए था, रेलवे स्टेशन तक सीमित रहना दुर्भाग्यपूर्ण

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Raja Warring

Punjab Congress on Modi Visit: वड़िंग ने कहा – 12 साल में रेलवे स्टेशन और वादों के अलावा कुछ नहीं किया

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Silver

Silver Price Today: वायदा बाजार में चांदी 1,258 रुपये गिरी, मुनाफावसूली के चलते आई गिरावट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Harjeet Singh Grewal NCM Chairman

हरजीत सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
India Hydrogen Train

India Hydrogen Train Launch: PM Modi ने किया शुभारंभ, 89 KM रूट पर दौड़ेगी पहली ट्रेन

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
ISRO Scientists Quit

ISRO Scientists Quit: 100+ वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, गगनयान खतरे में!

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Next Post
Punjab Police

पंजाब पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र चलाए गए विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान के...

Sheikh Hasina

अमेरिका और ब्रिटेन के रास्ते बंद! अब कहां जाएंगी शेख हसीना

टिम वाल्ज

डेमोक्रेट पार्टी से टिम वाल्ज को बनाया गया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, कमला हैरिस का ऐलान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।