LIVE | ...
गुरूवार, 25 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुख्यमंत्री की ओर से पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री की ओर से पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 6 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

होशियारपुर, 06 अगस्त (The News Air): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाबवासियों से पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन में बदलने का आह्वान किया, ताकि पर्यावरण प्रदूषण को रोका जा सके और राज्य में हरित क्षेत्र को बढ़ाया जा सके।

आज यहां वन-महोत्सव के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अनूठी पहल का उद्देश्य राज्य भर में हरियाली को और बढ़ाना है। उन्होंने गुरबानी की पंक्ति “पवन गुरु पानी पिता माता धरत महत” का संदर्भ देते हुए कहा कि महान गुरुओं ने हवा को गुरु, पानी को पिता और धरती को माता का दर्जा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन दिनों में कोई औद्योगिक इकाइयां नहीं थी जो पर्यावरण को प्रदूषित करती, लेकिन यह हमारे महान गुरुओं की दूरदर्शिता थी जिसका उद्देश्य प्रदूषण का खात्मा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें गुरबाणी की शिक्षाओं का पालन करना चाहिए ताकि राज्य के पर्यावरण को बचाकर इसकी प्राचीन महिमा को बहाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर राज्य सरकार का साथ देना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समय की जरूरत के हिसाब से पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है, इसलिए पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन में बदलना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ‘कार्बन क्रेडिट योजना’ लागू करने वाला देश का पहला राज्य है, ताकि पर्यावरण की रक्षा की जा सके और ग्लोबल वार्मिंग पर काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना टेरी (ऊर्जा और संसाधन संस्थान) की मदद से राज्य में लागू की जा चुकी है और पायलट परियोजना के रूप में राज्य के 3,686 किसानों को चार किस्तों में 45 करोड़ रुपए वितरित किए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने आज इस योजना के तहत पहली किस्त के रूप में होशियारपुर जिले के 818 किसानों को 1.75 करोड़ रुपए के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह धनराशि उन किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी जो पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह योजना ग्रीनहाउस गैसों के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदूषण फैलाने वाले पक्षों पर आधारित है, जहां प्रदूषण फैलाने वाली संस्थाएं प्रदूषण को कम करने में योगदान देने वाले संस्थानों या किसानों को वित्तीय मुआवजा देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधे लगाने वाले किसान पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे वे इस योजना के पात्र लाभार्थी बन सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य ने अंधाधुंध पेड़ काटकर प्रकृति के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की इस गलती के कारण हमें पूरे देश में प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है और अधिक से अधिक पौधे लगाना ही इसका एकमात्र समाधान है। भगवंत सिंह मान ने किसानों को सलाह दी कि वे अपने खेतों में कम से कम चार पौधे जरूर लगाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो हमारी आने वाली पीढ़ियों को बचाने के लिए इस संबंध में कानून भी बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने पदभार संभाला था तो केवल 21 प्रतिशत नहरी पानी ही इस्तेमाल हो रहा था। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि आज 72 प्रतिशत नहरी पानी सिंचाई के लिए इस्तेमाल हो रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नई कंडी नहर का निर्माण किया जा रहा है जिससे 11,000 एकड़ क्षेत्र को लाभ मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि धार कलां में 206 मेगावाट क्षमता वाला बांध भी जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य और इसके लोगों की भलाई के लिए मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार उनकी सरकार ने राज्य में मालवा नहर के निर्माण का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड है कि राज्य की पिछली किसी भी सरकार ने इस जरूरत पर ध्यान नहीं दिया। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि लगभग 150 किलोमीटर लंबी यह नई नहर राज्य, विशेष रूप से मालवा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास और समृद्धि के नए युग की शुरुआत करेगी और राज्य सरकार इस परियोजना पर लगभग 2300 करोड़ रुपए खर्च करेगी, जो राज्य की लगभग दो लाख एकड़ भूमि की सिंचाई की जरूरतों को पूरा करेगी।

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री अपनी राजनीतिक चालों से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “बादल परिवार का यह सदस्य अब अपने किए की माफी मांग रहा है, लेकिन उसे एक बात याद रखनी चाहिए कि गलतियों को माफ किया जा सकता है लेकिन अपराधों को कभी माफ नहीं किया जाता। बादल परिवार ने राज्य और यहां के लोगों के साथ गंभीर अपराध किए हैं जिन्हें कभी भी माफ नहीं किया जा सकता।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेअदबी कांड के सबूत इकट्ठा कर रही है और इस अपराध के असली दोषी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। बागी अकाली नेतृत्व पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नेता अब इस मुद्दे पर मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं, जबकि जब ये अपराध हो रहे थे, तब यह बागी नेतृत्व भी बादल परिवार के साथ मिली हुई थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये नेता अब केवल खोखली बयानबाजी करके पंजाब के साथ किए गए विश्वासघात से मुक्त नहीं हो सकते।

यह भी पढे़ं 👇

Crude Oil Prices Fall

Crude Oil Prices Fall: पश्चिमी एशिया में तनाव घटा, कच्चे तेल की कीमत जानें प्रति बैरल

गुरूवार, 25 जून 2026
Punjab Drug War

Punjab Drug War: मान सरकार नशा मुक्त पंजाब के लिए प्रतिबद्ध – मालेरकोटला में VDC समीक्षा बैठक

गुरूवार, 25 जून 2026
SIR 2026 Punjab,

Punjab Voter List Update 2026: 24,453 BLOs ने शुरू की घर-घर गणना, CEO अनिंदिता मित्रा ने खुद भरा फॉर्म

गुरूवार, 25 जून 2026
Pune Murder

Pune Murder Case: Engagement से Execution तक – समाज के खोखलेपन की कहानी

गुरूवार, 25 जून 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन गए जब सरकार चंडीगढ़ के कार्यालयों से चलाई जाती थी। उन्होंने कहा कि असली मालिक जनता होती है और जनता के समय, पैसे और ऊर्जा की बचत के लिए अब सरकार गांवों और कस्बों से चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही ‘सरकार तुहाडे दुआर’ कार्यक्रम शुरू कर चुकी है, जिसके तहत लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं उनके घरों तक पहुंचाने के लिए गांव स्तर पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले दिनों में लोगों की भलाई के लिए ऐसे और जन हितैषी प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब ने राज्य मार्गों पर दो और टोल प्लाजा किए बंद- हरभजन सिंह ईटीओ

Next Post

पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने जगराओं में हुए भयानक स्कूल बस हादसे पर गंभीर नोटिस लिया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Crude Oil Prices Fall

Crude Oil Prices Fall: पश्चिमी एशिया में तनाव घटा, कच्चे तेल की कीमत जानें प्रति बैरल

गुरूवार, 25 जून 2026
Punjab Drug War

Punjab Drug War: मान सरकार नशा मुक्त पंजाब के लिए प्रतिबद्ध – मालेरकोटला में VDC समीक्षा बैठक

गुरूवार, 25 जून 2026
SIR 2026 Punjab,

Punjab Voter List Update 2026: 24,453 BLOs ने शुरू की घर-घर गणना, CEO अनिंदिता मित्रा ने खुद भरा फॉर्म

गुरूवार, 25 जून 2026
Pune Murder

Pune Murder Case: Engagement से Execution तक – समाज के खोखलेपन की कहानी

गुरूवार, 25 जून 2026
Coaching

Delhi-Lucknow में Coaching नहीं, ‘Structural Murder’ का सच: Urban Failure की असली कहानी

गुरूवार, 25 जून 2026
Semiconductor Masterstroke

₹7,100 करोड़ का Semiconductor Masterstroke: क्या India बनेगा अगला Taiwan?

गुरूवार, 25 जून 2026
Next Post

पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने जगराओं में हुए भयानक स्कूल बस हादसे पर गंभीर नोटिस लिया

cm Mann

ढाई सालों में 44250 सरकारी नौकरियां, 872 दिनों में युवाओं को औसतन रोज़ाना 50 नौकरियां दी: मुख्यमंत्री

Punjab Police

पंजाब पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र चलाए गए विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान के...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।