LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुख्यमंत्री मान और अरविंद केजरीवाल की ओर से मोहाली में 145.26 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को जनता को समर्पित

मुख्यमंत्री मान और अरविंद केजरीवाल की ओर से मोहाली में 145.26 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को जनता को समर्पित

15 एम.जी.डी. क्षमता वाले एस.टी.पी. को देश का सर्वश्रेष्ठ प्लांट बताया

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 7 जुलाई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

एस.ए.एस. नगर (मोहाली), 7 जुलाई (The News Air) पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज एक अनूठा कदम उठाते हुए 145.26 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित 15 एम.जी.डी. (मिलियन गैलन प्रति दिन) क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को जनता को समर्पित किया।

प्लांट को समर्पित करने के बाद अपने संबोधन में मुख्य मंत्री ने कहा कि इस प्लांट को स्थापित करने में उपयोग की गई आधुनिक तकनीक को जल्द ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य प्रदेश के बहुमूल्य जल को बचाना है, ताकि प्लांट से शुद्ध किए गए पानी को अन्य कार्यों के लिए उपयोग किया जा सके। सिंगापुर का उदाहरण देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि वहां वर्षा जल को पीने योग्य बनाने के लिए माइक्रो फिल्टर तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगली पीढ़ियों के लिए पंजाब के जल को बचाने के लिए ऐसे प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल, हवा और जमीन के लिए वोट न होने के कारण पारंपरिक पार्टियों ने इसकी अनदेखी की और प्रदेश के इन गंभीर मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कारण प्रदूषण बढ़ा और प्राकृतिक संसाधन दूषित हो गए, जिससे समाज को अपूरणीय क्षति हुई।

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

मुख्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ‘आप’ सरकार बनने के बाद पर्यावरण को बचाने, नहरी प्रणाली को पुनर्जनन करने और समाज की भलाई के लिए अन्य अनुकरणीय कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ियों के लिए जल को बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ तकनीक के साथ समाधान सुनिश्चित करने के लिए इसी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘इलाज से बेहतर है परहेज’ के कथन की तरह बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं।

गुरबाणी की रचना ‘पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत महत’ का उल्लेख करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि महान गुरु साहिब जी ने हवा को गुरु, पानी को पिता और धरती को माता का दर्जा दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें प्रदेश के पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेकर गुरबाणी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और प्रदेश की पुरातन शान को बहाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर राज्य सरकार का समर्थन करना चाहिए।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की दूरदर्शी सोच का लाभ उठा रही है, जिन्होंने पहले ही राष्ट्रीय राजधानी में अच्छा शासन देकर अपनी क्षमता सिद्ध की है। उन्होंने कहा कि पंजाब को केजरीवाल की विशेषज्ञता का बहुत लाभ हो रहा है, जिन्होंने दिल्ली में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। भगवंत सिंह मान ने इस प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों को बधाई भी दी, जो प्रगतिशील पंजाब की रचना के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इस दौरान ‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि आज मोहाली के सेक्टर-83 में 15 एम.जी.डी. क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इस प्रोजेक्ट को कुल 145.26 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्लांट की पहले क्षमता 10 एम.जी.डी. थी, जिसे अब 15 एम.जी.डी. तक अपग्रेड कर दिया गया है।

अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि आने वाले कुछ महीनों में मिशन के आधार पर प्रदेश को नया रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरों के विकास को गति देने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आगामी दिसंबर से इसकी शुरुआत करके राज्य सरकार पंजाब के 166 शहरों में पानी की आपूर्ति, सीवेज सुविधा, सफाई, सड़कों, स्ट्रीट लाइटों और एस.टी.पी. की व्यवस्था को सुनिश्चित करेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस प्लांट को एडवांस्ड न्यूट्रिएंट रिमूवल तकनीक का उपयोग करके अपग्रेड किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 एम.जी.डी. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा, 5 एम.जी.डी. क्षमता वाला अल्ट्रा फिल्टरेशन टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब का पहला अल्ट्रा फिल्टरेशन प्लांट है और इस प्लांट से शुद्ध किए गए पानी का उपयोग सिंचाई, सड़कों की सफाई, टॉयलेट फ्लशिंग और अन्य उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शुद्ध किए गए पानी का उपयोग ताजे पानी पर निर्भरता को कम करेगा, जिससे भूजल को बचाने में मदद मिलेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिजली की खपत को कम करने के लिए इस स्थान पर एक मेगावाट की क्षमता वाला सौर ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि अगले 20 वर्षों में मोहाली में जनसंख्या वृद्धि और शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए गमाडा ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उपयोग करके इस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के लोगों की भलाई के लिए ऐसे और प्रयास जारी रखेगी और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

CM Mann की Special Cabinet बैठक आज, TaranTaran By-election और Vidhan Sabha सत्र पर होगी बड़ी चर्चा!

Next Post

लुधियाना और गुजरात की जीत से सेमीफाइनल क्लियर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
AAP

लुधियाना और गुजरात की जीत से सेमीफाइनल क्लियर

Cabinet Meeting

प्राइमरी व माध्यमिक स्तर पर 3600 स्पेशल एजुकेटर शिक्षकों के पदों को मंजूरी

Yogi government took strong action against Changur Baba in illegal conversion case, bulldozer ran on luxurious mansion

Illegal Conversion Racket में झांगुर बाबा पर Yogi सरकार का Bulldozer Action!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।