Noida Workers Protest: कल नोएडा के अंदर आपने देखा होगा—massive violence देखने को मिला है। बहुत बड़ी मात्रा में, imagine, 40 से 45,000 workers सड़कों पर आ गए। In fact, मैं कई videos देख रहा था, यहां जो offices में लोग आते हैं, वे डरे हुए थे।
क्योंकि जिस तरह से तोड़फोड़ हो रहा था, जिस तरह से यहां जमकर प्रदर्शन हो रहा था—काफी भयानक माहौल हो गया था।
आप देख सकते हैं यह खबर—“Workers Protest Over Wage Hike Leads to Unrest, Violent Face-off in Noida.”
इसे हम detail से समझने की कोशिश करेंगे कि हो क्या रहा है। यानी नोएडा में workers को क्या problem है? क्योंकि अगर आप देखोगे, Noida जो है, वो Delhi-NCR का part आता है। अब Gurugram भी उसके अंदर है—वहां क्यों protest नहीं हो रहा? Noida में क्या situation है?
हुआ क्या? Violence की पूरी तस्वीर
कल, Noida के अंदर यहां बड़ी मात्रा में protest देखने को मिला। और देखो, Noida की जब हम बात करते हैं, यहां अलग-अलग sectors में:
- Electronics Hub है
- Garments की Factories हैं
- Auto Components की Factories हैं
और वहां इतने large scale पर protest होना यानी Law and Order का Breakdown होना। और specially अगर मैं आपको location की बात करूं—अगर आप देखोगे, जो Noida है, यह तो आप देख सकते हैं, New Delhi हो गया, और यहां Yamuna नदी बहती है। उसके उधर अगर आप देखोगे, यह पूरा Noida आ जाता है।
अब Noida में क्या है—अलग-अलग बहुत सारे sectors बसे हुए हैं। और यहां specifically आप देखोगे, जो Sector 62 है, इसके आसपास का जो पूरा इलाका है—Sector 63 हो गया—तो यह जो industrial hub है, यहां specially काफी ज्यादा तोड़फोड़ हुई है।
Tens of Thousands of Workers—40 से 45,000 बताया जा रहा है—workers सड़कों पर थे। और उन्होंने:
- Road Jam कर दिया
- Police के साथ काफी clash हुआ
- Stone Pelting हुई
- Tear Gas चलाया गया police की तरफ से
यहां highlight यही किया जा रहा है कि जो main issue है, वो है Economic Distress + Labor Rights के Violations।
खैर, मैं आपको बताऊंगा इसके बारे में। लेकिन पहले अगर आप देखोगे, यहां 80 से 83 locations पर—यानी जो Gautam Buddh Nagar (यह पूरा Noida वाला district) आप देखोगे, इसे Gautam Buddh Nagar कहते हैं—तो वहां 80 से 83 locations पर प्रदर्शन हुए।
और ऐसा नहीं है कि हर जगह बहुत violence हो रहा था। क्योंकि यहां workers जो हैं, सुबह 9:30 बजे से इकट्ठा होना start हो गए थे। और उन्होंने Demonstrations किए, Sittings किए, और काफी हद तक यह peaceful चल रहा था।
लेकिन वही होता है—कुछ लोग उसमें से ऐसे होते हैं जो इस तरह की मानसिकता रखते हैं, violence करने की कोशिश करते हैं, और यही problem हो गया।
समझने वाली बात यह है कि protest करना गलत नहीं है। आप अपने हक के लिए, अगर आपको लगता है कि आपको हक नहीं मिल रहा है, गलत हो रहा है, तो definitely आपको आवाज उठानी चाहिए।
लेकिन जिस तरह का तोड़फोड़, violence देखने को मिला—यह सही नहीं था।
आप देख सकते हैं, यहां police के द्वारा बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां जला दी गईं, जिसमें 4 से 5 police की गाड़ियां थीं। और specially Sector 63 के अंदर जो service center है, वहां यह चीज देखने को मिली।
यानी Sticks से जो factories के walls हो गए, उसे jump कर रहे हैं, Glass को तोड़ रहे हैं—इस तरह की चीजें देखने को मिली हैं।
Noida में ही क्यों? क्यों नहीं Gurugram में?
अब सवाल यह आता है—Noida क्यों? यानी Noida में ही क्यों?
Noida—ध्यान रखिएगा—यह एक बहुत बड़ा Industrial Hub है। National Capital Region का part है, जिसमें आप सब जानते ही हैं—Delhi हो गया, Gurugram हो गया, Ghaziabad हो गया, Faridabad हो गया।
और यह वाला जो आप देखोगे, Gautam Buddh Nagar (जो Noida की हम बात कर रहे हैं), वो आपको देखने को मिलेगा। और यह Electronics Manufacturing के लिए जाना जाता है। Export-Oriented Units हैं, कई सारे MSMEs हैं वहां।
और Labor का Characteristics अगर आप देखोगे, काफी heavily dependent है। यानी:
- Contract Labor यहां बड़ी मात्रा में आपको देखने को मिलेंगे
- Migrant Workers हैं—Bihar से, Jharkhand से, अलग-अलग जगहों से, UP से तो आते ही हैं लोग वहां काम करने
और problem इसमें क्या है—Unionization काफी ज्यादा कम है। जो unions होते हैं, normally अगर आप देखोगे, जो सरकारी companies वगैरह होती हैं, वहां आपको बढ़-चढ़कर unions देखने को मिलते हैं।
यहां आपको उतने unions देखने को नहीं मिलेंगे। और इसी की वजह से उनका Bargaining Power काफी कम होता है। And इसी की वजह से Exploit भी किया जाता है।
जो labor structure है वहां, उनका काफी exploitation होता है।
Violence हुआ कैसे? Immediate Causes
तो अब हमें समझने की जरूरत है कि आखिरकार यह violence हुआ कैसे?
देखो, इसे दो part में देखेंगे—एक तो सबसे Immediate Cause (यानी कुछ कारण तो ऐसे हैं जो काफी लंबे समय से चलते आ रहे हैं), लेकिन कल इतना बड़ा protest अचानक से कैसे हो गया?
1. Inter-State Wage Disparity (सबसे बड़ा कारण)
सबसे पहला है Inter-State Wage Disparity। अब जब मान लो कोई Noida में worker काम कर रहा है, उसे दिख रहा है कि भाई, Gurugram में जो worker काम कर रहा है, उसी तरह की factory है, same situation है—लेकिन वहां उसे और ज्यादा pay मिल रहा है।
In fact, मैं आपको बता दूं—1 April से Haryana ने अपना जो Minimum Wage है, उसे revise कर दिया है।
अगर आप Unskilled Workers की बात करो, तो यहां ₹15,220 कम से कम minimum wage मिलना चाहिए।
- Semi-Skilled: ₹16,000
- Skilled: ₹18,000 के आसपास
- Highly Skilled: Minimum ₹19,500 मिलने चाहिए
अगर आप इसे compare करोगे—in fact, आप देख सकते हैं, पूरे Delhi-NCR में सबसे ज्यादा जो wage है, वो आपको Unskilled Wage मिलेगा Delhi के अंदर—₹18,000 से ₹19,200 के आसपास।
और Gurugram, Faridabad जैसे जगहों पर—क्योंकि यह Haryana के अंदर आता है—तो अभी तक यह ₹15,221 था। क्योंकि recently 35-36% increase किया गया।
और वहीं, Noida, Greater Noida में—आप देख सकते हैं, UP के अंदर—यह सिर्फ ₹10,000 से ₹11,000 ही है।
यानी आप काफी बड़ा difference—50% का difference—बहुत ज्यादा होता है।
अब Noida में जो workers को, उसे दिखेगा कि भाई, 50% ज्यादा उसे मिल रहा है Gurugram में, हमें यहां नहीं मिल रहा है। तो यह एक सबसे बड़ा कारण है कि यहां जो workers हैं, वो अक्सर Commute करते हैं borders पर। और same work के लिए different pay मिलना—तो इसकी वजह से अंदर से काफी ज्यादा गुस्सा आता है।
Problem होती है कि “हम घर नहीं चला पा रहे हैं।”
2. Real Income Collapse Because of Inflation
दूसरा—क्या है, Real Income Collapse हुआ है because of inflation। अगर आप शहरों की बात करें—Gurugram हो गया, Noida हो गया—यह शहरों में चीजें काफी expensive हो जाती हैं।
- Fuel Prices बढ़ा है
- Transport Cost बढ़ा
- Food Inflation
- Rent हो गया
यह सब काफी ज्यादा है। तो उन्हें लगता है जो उनका wage मिल रहा है, पैसा मिल रहा है, वो अपना घर नहीं चला पा रहे हैं।
And यह सब कारण हुआ, जिसकी वजह से यह protest देखने को मिला।
Structural Causes: गहरी समस्याएं
अगर हम Structural Causes की बात करें—देखो, एक सबसे बड़ा problem है Informalization of Labor।
क्या है कि अगर आप formal तरीके से देखोगे—अगर proper तरीके से formal structure में labor को job दी जाती है, तो उसे कई benefits मिलते हैं:
- PF (Provident Fund) का benefit मिलता है
- Insurance हो गया
- बहुत सी चीजें हैं
लेकिन यहां ज्यादातर workers Contractual हैं। कोई agreement है नहीं, और formal benefits से बाहर रखा जाता है।
And that is why उनका bargaining power काफी कमजोर है। Legal protection है नहीं।
Labor Laws Implementation Weak
फिर इसके अलावा—आप सब जानते हैं, सरकार ने काफी बड़ा announcement किया था labor laws को लेकर:
- Code on Wages Bill हो गया
- Industrial Relations Code हो गया
यह सब आपका finally implement किया गया है। लेकिन problem क्या है कि Ground Level पर Implementation काफी कमजोर है।
- Inspection काफी limited है
- Employers जो है, वो rules को bypass कर देते हैं
और आप सब जानते ही हो—Corruption हमारे देश में कितना है। कोई factory अगर सही से rules को follow नहीं कर रहा है, वो थोड़ा सा पैसा खिलाएगा, आराम से उसका काम चल जाता है।
Industrial Cost Pressures
फिर इसके अलावा, Industrial Cost Pressures भी तो हैं। Noida में अगर आप देखोगे, तो वो Global Competition से fight कर रहे हैं—China, Vietnam। तो यहां उन्हें भी अपना cost कम रखना है।
तो यह companies क्या करते हैं?
- जो Wages हैं, जो labor wages हैं, उसे Suppress कर देते हैं
- जो Working Hours हैं, उसे बढ़ा देते हैं
- Compliance Cost को avoid करते हैं
And यह एक सबसे बड़ा कारण बन जाता है, क्योंकि उन्हें globally compete करना है।
Strong Unions नहीं हैं
फिर इसके अलावा, Strong Unions नहीं हैं, जैसा मैंने आपको बताया।
तो यह सब structural causes हैं, जिसकी वजह से violence हुआ।
Peaceful Protest, Violence में कैसे Convert हुआ?
लेकिन यह पूरा protest—चलो मान लो हो गया—लेकिन इसका violence में कैसे convert हुआ?
1. Collective Frustration: एक तो क्या है—Collective Frustration। यानी काफी लंबे समय से grievances हो रहे थे, शिकायतें आ रही थीं, लेकिन कोई response नहीं आया। तो इसकी वजह से यह पूरा violence देखने को मिला।
2. Police Retaliation: State की तरफ से जो police ने किया—जैसे क्या होता है, अगर आप गुस्से में हो, और police आपके ऊपर और lathi चला दे, तो उसकी वजह से आप और ज्यादा—escalate हो जाता है मामला।
And यही देखने को मिला कल—जो है, police का जब retaliation आया, तो यहां काफी violence हुआ।
3. Crowd Psychology: और Crowd की Psychology होती है। जब इतना बड़ा crowd होता है, तो लोगों को पता है कि भाई, उनके ऊपर जिम्मेदारी नहीं आएगी, और लोग यहां तोड़फोड़ी start कर देते हैं।
Pakistan Link? UP Minister का Claim
लेकिन एक और interesting चीज मैं आपको बताता हूं।
जो UP के Minister हैं, उन्होंने कहा है कि इसका Pakistan के साथ link हो सकता है। Noida जो workers को, एक प्रकार से जो protest है, उसे Hijack किया गया है।
आप देख सकते हैं—Uttar Pradesh Labor Minister Anil Rajbhar ने कहा कि यह Well-Planned Conspiracy हो सकती है ताकि जो development और law and order है, उसे disrupt किया जाए।
उनका यह कहना है कि recently Meerut से Noida से कुछ Terrorists पकड़े गए थे, और उनका handling जो है, Pakistan के साथ था। तो हो सकता है Pakistan जानबूझकर इस तरह की situation create कर रहा हो।
अब देखो, वो तो उनका कहना है। कोई अभी तक कोई सबूत या ऐसा कुछ मिला नहीं है। लेकिन इस तरह से link किया जा रहा है।
6 प्रमुख मांगें: Protesters क्या चाहते हैं?
अब सवाल यह आता है कि यह protest, यह सारी जो चीजें हुई हैं, वो कैसे खत्म होंगी?
6 Demands किए जा रहे हैं। Protesters का main अगर आप देखोगे, तो total 6 Demands हैं:
1. Minimum Wage को Revise किया जाए
अभी current, जैसा मैंने आपको बताया कि अलग-अलग हिसाब से है—अगर आपका non-skilled है, तो उस case में ₹10,000 आपको मिलेगा। अगर आप skilled हो, तो ₹14-15,000 मिल जाएगा।
तो इसे बढ़ाकर ₹20,000 करना चाहिए। कम से कम जो Gurugram में मिल रहा है, वो मिलना चाहिए—ऐसा demand किया जा रहा है।
2. Wage Parity with Haryana
यह मैंने आपको बता ही दिया।
3. 8-Hour Work Day
इसके अलावा, जो 8 Hour Work Day है, इसकी demand है। देखो, legally अगर आप देखोगे, जो Factories Act 1948 है, और उसके बाद जो laws आए हैं, जो changes हुए हैं, उसमें साफ-साफ है कि 8 घंटे ही allowed होना चाहिए काम करना।
अगर आप extra काम करा रहे हो, तो आपको Overtime पर करना होगा। उसका extra pay करना होगा।
लेकिन reality क्या है? Worker से 10 से 12 घंटे काम कराया जाता है। Shift होता है, और forcefully यह होता है एक प्रकार से कि अगर आप नहीं करोगे, तो job छोड़ दो, नहीं मिलेगा आपको नौकरी।
तो यह आप extra जो काम करा रहे हो, 3-4 घंटे, उसका भरपाई कौन करेगा? उसका payment आपको करना चाहिए। वो नहीं मिला।
तो यहां यह बोला जा रहा है कि 8 घंटे का rule जो है, proper implement होना चाहिए।
4. Overtime, Bonuses Payment
फिर अगर मान लो कोई भी overtime हो रहा है, तो यहां आपको जो wages वगैरह है—Overtime हो गया, Bonus हो गया—यह सब भी उन्हें मिलना चाहिए, जो कि नहीं मिल पा रहा है। इसका violation हो रहा है।
5. Workplace Safety & Dignity
फिर इसके अलावा, Workplace की Safety & Dignity—यानी safety equipment जो workers को मिलना चाहिए।
और यह बहुत बड़ी problem है। मैं अक्सर देखता हूं—आप भी देखोगे, कहीं पर भी workers काम कर रहे हैं, कहीं paint कर रहे हैं, कहीं कुछ है—मैं देखता हूं कि कहीं बहुत ज्यादा धुआं वगैरह निकल रहा है, mask नहीं है।
यानी आप सोचो, उनके health के ऊपर क्या असर आएगा।
अब सरकार ने bill तो pass कर दिया है, law बन गया है। लेकिन reality ऐसा नहीं है। यहां:
- Safety Equipment उतने अच्छे से नहीं मिलता
- Ventilation proper नहीं है
- Harassment होता है, specially Women Workers के साथ
तो law तो exist करता है, लेकिन Enforcement काफी कमजोर है।
6. Pending Dues & Job Security
और इसके अलावा, यहां जो पहले के Dues हैं, और जो Job Security है—Salaries, PF, Gratuity—यह सारी चीजें workers को मिलनी चाहिए।
यह सारी demand की जा रही है—6 Demands।
Conclusion: सिर्फ Noida नहीं, पूरे भारत की समस्या
तो conclusion यह निकलता है कि जो Noida Workers Protest है, यह कोई isolated नहीं है। भारत के अलग-अलग हिस्से में आपको इस तरह के protest देखने को मिलेंगे। कहीं छोटा होता है, कहीं बड़ा होता है।
अब Noida में इतना बड़ा हो गया, जिसकी चर्चा हो रही है।
और देखो, क्या है—भारत का जो Growth Model है, उसमें दो तरह के tension हैं:
- एक तो है Industrial Competitiveness
- दूसरा है Worker Welfare
किधर focus किया जाए? और कहीं न कहीं चीजों को balance करना पड़ेगा।
आपको industrial competitiveness भी चाहिए, low cost में production भी करना है। तो जो industries हैं, वो कहती हैं कि हमें wages कम करने पड़ेंगे।
और जो workers हैं, उनके welfare का सवाल है।
तो कहीं न कहीं Balance बैठाना पड़ेगा।
मुख्य बातें (Key Points)
- Noida में 40,000-45,000 workers ने massive protest किया
- मुख्य मुद्दा: Inter-state wage disparity (UP vs Haryana में 50% का अंतर)
- Haryana में minimum wage ₹15,220, UP में सिर्फ ₹10,000-11,000
- 80+ locations पर प्रदर्शन, Sector 62-63 में violence
- 12+ गाड़ियां जलाई गईं, जिसमें 4-5 police वाहन
- 6 मुख्य मांगें: Minimum wage ₹20,000, 8-hour workday, overtime payment, safety equipment
- UP Minister का claim: Pakistan link possible
- Structural issues: Informalization of labor, weak unions, poor law enforcement
- Real income collapse due to inflation (fuel, rent, food)













