US Hormuz Blockade: जब अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू हुआ था, तो Strait of Hormuz कहीं दूर-दूर तक सीन में नहीं था। पूरा मामला यह था कि अमेरिका और इजराइल चाहते थे कि ईरान में जो regime है, उसे हटाया जाए, उनकी power को कम किया जाए।
लेकिन आज हम उस स्थिति पर खड़े हैं जहां पूरा फोकस Strait of Hormuz पर आ गया है। देखा जाए तो मामला इतना बिगड़ गया है कि Strait of Hormuz के ऊपर US और Iran एकदम आमने-सामने हैं। ऐसा लग रहा है कि एक बहुत बड़ी जंग होने वाली है।
आप देख सकते हैं यह खबर—“Trump Says US Will Block the Already Blocked Hormuz.” अब यहां कई लोगों का सवाल यह आ रहा है कि जो Strait of Hormuz को already Iran ने block किया हुआ है, फिर उसको लेकर America कैसे block कर रहा है?
Trump ने क्या Announce किया?
Donald Trump ने देर रात announce कर दिया है कि जो Strait of Hormuz पर blockade है, वो start किया गया है। यानी already blockade किया जा रहा है। और यहां पर जो US के Warships हैं, Fighter Jets हैं, उन्हें पूरी तरह से तैनात किया गया है।
अगर गौर करें, तो पहला सवाल यह आता है—जब हम Iran की बात करते हैं, तो अभी तक हम क्या सोच रहे थे कि Iran ने Strait of Hormuz पर control कर रखा है। अब इसका मतलब क्या है?
Iran का “Denial Control” क्या था?
देखिए, Iran ने कोई formal तरीके से closure announce नहीं किया था। Basically Iran ने क्या किया कि यहां से कोई भी ship अगर गुजरे, तो उसके लिए बहुत dangerous बना दो। इतना dangerous बना दो कि अगर वो ship बिना Iran की permission के गुजर रही है, तो यहां उसके लिए बड़ा खतरा हो जाएगा। कभी भी उस पर attack किया जा सकता है।
तो Iran ने basically क्या किया था?
- वहां कई सारे Naval Mines (समुद्र में mines) बिछा दिए थे
- Fast Attack Boats deploy कर दिए (जिसे Swarm Tactics कहा जाता है)
- Coastal Anti-Ship Missiles position कर दिए गए
- Drones का इस्तेमाल किया गया surveillance के लिए
इसका नतीजा यह निकला कि कोई भी ship इस Strait of Hormuz से गुजरने के लिए तैयार ही नहीं थी बिना Iran की permission के। इसकी वजह से Insurance Cost काफी बढ़ गया, कई Shipping Routes disrupt हो गए।
समझने वाली बात यह है कि Iran ने अभी तक क्या किया हुआ था? Denial Control किया हुआ था। यानी कोई भी ship बिना Iran की permission के नहीं गुजर सकती।
इसका मतलब यह हुआ—Iran does not need to fully control the Strait. Iran को इसे control करने की जरूरत नहीं है। Iran ने इस Strait को इतना dangerous बना दिया कि कोई ship वहां से गुजरने को ready नहीं था।
Trump की Strategy क्या है?
अब सवाल यह आता है कि Trump की strategy क्या है? यानी आप एक ऐसे Strait को blockade कर रहे हो जहां पर already disruption आ चुका है। इसका logic क्या है?
देखिए, basically क्या है कि यहां Trump shift चाह रहे हैं। एक तरफ अभी तक क्या था? Current situation यह थी कि Iran decide करता था कि उस Strait of Hormuz से कौन सी ship pass होगी, किसको यहां खतरा रहेगा।
लेकिन अब Trump का goal यह है कि Iran का जो control था, उसे replace कर दिया जाए US control से। यानी US का अब वहां Selective Control होगा।
So, control is not about closing the Strait. यहां हम Strait of Hormuz को close करने की बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि उस Strait को control कौन कर रहा है? यह पूरा मामला यहीं आकर अटक गया है।
Economic Warfare: Trump का असली Motive
दूसरा, यहां Trump का motive क्या है? वो है Economic Warfare। Basically वो Iran की जो Oil Lifeline है, उसे target करना चाहते हैं।
क्योंकि Iran की पूरी economy किस पर dependent है? वो China को बहुत सारा oil export करता है। Sanctions के दौरान भी वो Shadow Fleet Tankers का इस्तेमाल करता है, Ship-to-Ship Transfer करता है बीच समुद्र में। यहां जो Cargo Routes हैं, उसे एक प्रकार से अपने favor में करने की कोशिश करता है।
तो US Hormuz Blockade का main aim यह है—Iran के Oil Export को रोक दो। जो भी ship Iranian ports की तरफ जा रही है या वहां से आ रही है, तो उस ship को allow मत करो।
इसका यह हुआ कि Iran की government का revenue collapse हो जाएगा, war finance ही collapse हो जाएगी, और economic stability रुक जाएगी।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कुछ वैसा ही है जैसे Russia-Ukraine War में याद होगा क्या कोशिश की जा रही थी। America और उस समय Biden भी चाहते थे कि Russia को जो revenue मिल रहा है, वो रुक जाए।
भारत पर काफी pressure था कि भारत Russia से oil क्यों खरीद रहा है। यह भी बोला जा रहा था कि भारत ultimately यह जो war है Ukraine के साथ, उसे finance कर रहा है।
Same logic यहां दिया जा रहा है Trump के द्वारा—अगर हम उनके oil export को रोक देंगे Iran के, तो यहां उनके पास revenue नहीं आएगा, और इसकी वजह से उनकी जो government है, वो बड़े खतरे में आ सकती है।
Trump कौन से Weapons Deploy कर रहे हैं?
अगर बात करें कि Trump इस blockade को करने के लिए क्या-क्या weapons का इस्तेमाल कर रहे हैं—देखिए, बहुत भारी-भरकम तैनाती की जा रही है।
1. US Navy Warships: सबसे पहले तो US Navy ने 15 से ज्यादा warships को deploy कर दिया। Imagine, Strait of Hormuz में America की 15 से ज्यादा warships तैनात की जा रही हैं जो कि इस पूरे Strait को block कर सकती हैं, sea control पा सकती हैं।
2. F-35B Lightning Fighter Jets: सिर्फ यही नहीं, यहां F-35B Lightning fighter jets position किए गए हैं बड़ी मात्रा में।
3. USS Tripoli: इसके अलावा यहां USS Tripoli तैनात किया गया है। USS Tripoli क्या है? एक Mini Aircraft Carrier की तरह है जिस पर F-35B jets बहुत सारी चीजें देखने को मिलती हैं। और इसकी capability है कि Air Warfare Platform की तरह, Amphibious Invasion Base की तरह—यानी यह air strikes और troops landing दोनों करवा सकता है।
4. MV-22 Osprey: और यहां mobility के लिए MV-22 Osprey है। एक और interesting चीज—यह जो MV-22 Osprey है, यह helicopter भी है और airplane भी है। जैसे helicopter vertical landing करता है और यहां takeoff करता है, same उस प्रकार से यह MV-22 Osprey कर सकता है।
लेकिन normally हम क्या जानते हैं? Helicopter की जो speed है, वो ज्यादा नहीं होती। तो यह जो particular MV-22 Osprey है, यह landing और takeoff तो helicopter की तरह करता है, लेकिन इसकी जो speed है, वो airplane जैसी है।
दिलचस्प बात यह है कि इससे आप अचानक से Rapid Troop Deployment कर सकते हैं, islands को capture कर सकते हैं—जैसे Iran का Kharg Island हो गया, उसे यह capture कर सकता है।
So, this is not just presence. यानी यहां War-Ready Force का projection किया जा रहा है America के द्वारा।
Blockade कैसे काम करेगा?
अब सवाल यह है कि यह जो पूरा blockade America कर रहा है, Trump कर रहा है, वो work कैसे करेगा?
देखिए, सबसे पहला—It is a Selective Blockade। मैं देख रहा था कल भी मैंने video बनाया था, वहां comment section में कई लोग बोल रहे थे कि “सर, क्या बात कर रहे हैं, वहां से तो कोई भी ship नहीं गुजरेगी।”
देखो, ऐसा नहीं है। इसको लेकर काफी confusion है क्योंकि Trump कोई और बात कहते हैं, बाद में clarification आता है तो कोई और बात निकलती है।
यहां Trump ने पहले कह तो दिया था कि कोई भी ship को हम गुजरने नहीं देंगे। लेकिन ऐसा है नहीं। यह जो blockade किया जा रहा है, यह Selective है। यह Cuba जैसा नहीं है।
1962 में जो Cuban Missile Crisis हुआ था USSR के साथ, याद होगा, तो उस समय full blockade लगाया था—कोई भी ship नहीं गुजर रहा था।
लेकिन यहां क्या है कि specifically Trump Iranian Oil Export को target कर रहे हैं। वो ship जो Iran की तरफ जा रही है, Iran से आ रही है, उस पर target किया जाएगा।
समझने वाली बात यह है कि जैसे मान लो अगर भारत Qatar से LPG खरीदता है, तो वो LPG का जो tanker है, वो आसानी से Strait of Hormuz से pass हो सकता है। वो US allow कर देगा।
लेकिन मान लो अगर भारत Iran से oil खरीदता है, तो उस oil ship को allow नहीं किया जाएगा।
I hope this thing is very clear कि यहां जो blockade है, वो selective है, वो full blockade नहीं है।
Naval Interception System
दूसरा—Naval Interception System। US की Navy क्या करेगी? लगातार ships की monitoring करेगी—satellites के through, drones के through। और जो भी Suspicious Vessels होंगी Strait of Hormuz में, उसे रोकेगी और check करेगी।
इन tankers को inspect करेगी। यहां जो ships हैं, उसे redirect कर सकती है। Specially जो Dark Fleet है—यह dark fleet Iran काफी लंबे समय से इस्तेमाल कर रहा है ताकि वो oil का export कर सके और पैसे कमा सके।
क्या यह इतना आसान होगा Trump के लिए?
लेकिन दोस्तों, अब सवाल यह आता है—क्या यह इतना आसान होगा Trump के लिए? बिल्कुल भी नहीं।
Let me tell you—Iran का जो Asymmetric Warfare का advantage है, वो काफी बड़ा है। आप सोच के देखो, यह Strait of Hormuz में तीन दिशाओं से—यहां से, इधर से, इधर से—कभी भी Iran बड़ी मात्रा में US की Navy पर attack कर सकता है।
उसके पास:
- Swarm Attacks (छोटी-छोटी fast boats से झुंड में attack)
- Missile Strikes (coast से कर सकता है)
- Mine Laying (already कर रखी है)
- Proxy Attacks
इसकी वजह से Hormuz एक बहुत High-Risk Combat Zone बन जाता है।
Legal Ambiguity भी है
Legal Ambiguity भी है। International Law जो है, वो Innocent Passage allow करता है। लेकिन blockade जो है, peacetime में यह काफी controversial हो जाता है।
तो Iran का argument यह है कि “This is illegal and an act of war.”
Global Oil Shock की संभावना
और इसका असर क्या होगा? Global Oil Shock देखने को मिल सकता है। Already आप देख रहे हैं, जब से यह चर्चा हो रही है, $150 per barrel Crude Oil की warning already जा चुकी है।
तो क्या यह इतना ज्यादा price बढ़ जाएगा?
इसके अलावा Escalate भी तो हो सकता है मामला। यानी मान लो US की Navy वहां आ रही है, फिर उसकी वजह से Iran retaliate करेगा। अगर मान लो Iran, US के warship को मार देता है, खत्म कर देता है missile से—तो आप सोचो कितना बड़ा यह युद्ध फिर से start हो सकता है।
Strategic Paradox
फिर Strategic Paradox भी है। सोच के देखिए, और Trump के case में तो यह अक्सर देखने को मिलता है।
मैं यह कह रहा हूं कि Trump क्या चाहते हैं? US चाहता है कि oil का flow stabilize हो, oil के prices न बढ़ें। एक तरफ तो America यह कह रहा है।
लेकिन दूसरी तरफ Trump जो है, वो खुद ही instability create कर रहे हैं।
अब Strait of Hormuz—जो मैं आपको starting में बता रहा था कि war start हुआ था, तो किसी ने सोचा नहीं था कि ऐसा भी कुछ होगा। लेकिन पूरा का पूरा focus यही हो गया। ऐसा लग रहा है कि war तो सब भूल ही गए हैं। Strait of Hormuz को कैसे open कराया जाए, clear किया जाए—सबका focus वही हो गया है।
NATO Allies ने साथ नहीं दिया
अच्छा, यहां एक interesting चीज यह है कि NATO के जो Allies हैं, वो Trump को join नहीं कर रहे हैं इस particular war में। और इसी की वजह से NATO का अब देखो अस्तित्व जो है, वो बहुत मुश्किल में पड़ गया है।
क्या यह रहेगा, नहीं रहेगा—वो तो समय बताएगा।
Trump का Claim: Iran चाहता है Deal
वैसे मैं आपको एक और interesting चीज बता दूं। आज मैं देर रात तक यह काम कर रहा हूं, video बना रहा हूं। और मैं आपको बता दूं—कभी भी एक deal भी हो सकती है क्योंकि एक बड़ा twist आया है।
US Hormuz Blockade जो start किया है Trump ने, उसकी वजह से Trump का यह कहना है—again यह भी समझने की बात है—Iran अभी नहीं कह रहा है, लेकिन Trump का यह कहना है कि Iran बहुत जल्द deal चाहता है।
देखते हैं क्या Iran ने ऐसा कहा है, कुछ बोला है, अभी तक इसके बारे में पता नहीं। लेकिन Trump का ऐसा claim है।
काफी कुछ अभी देखना होगा। आज जो भी कुछ खबरें आएंगी, जो भी important updates होंगे, मैं आपको बताऊंगा।
मुख्य बातें (Key Points)
- Trump ने Strait of Hormuz पर military blockade शुरू किया
- 15+ US warships, F-35B jets, USS Tripoli तैनात
- Iran के oil export को रोकना है मुख्य उद्देश्य (Economic Warfare)
- Selective Blockade है—सिर्फ Iranian oil ships को target किया जाएगा
- Iran का asymmetric warfare advantage: Swarm attacks, missiles, mines
- Global oil shock की संभावना—$150/barrel तक पहुंच सकता है
- Legal ambiguity: Peacetime blockade controversial है
- NATO allies ने Trump का साथ नहीं दिया
- Trump का claim: Iran जल्द deal चाहता है













