तोक्यो, 11 अगस्त (The News Air)
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ने स्टार रेसलर विनेश फोगाट (Indian wrestler Vinesh Phogat) को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) के दौरान उनके ऊपर अनुशासनहीनता का आरोप लगा था। विनेश के अलावा रेसलर सोनम मलिक को भी नोटिस जारी किया गया है।
विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) टोक्यो ओलिंपिक में मेडल की बड़ी दावेदार मानी जा रही थी लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं था। वह क्वार्टरफाइनल में ही बाहर हो गई थी। विनेश फोगाट को महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार मिली थी।
विनेश (Vinesh Phogat) ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल मुक़ाबले में नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने मैच के दौरान भारतीय दल के आधिकारिक स्पांसर ‘शिवनरेश’ का नाम लगाने की बजाय ‘नाईकी’ का नाम लगाया। कोच वोलेर एकोस के साथ हंगरी में ट्रेनिंग कर रही विनेश वहाँ से सीधे टोक्यो पहुँची थीं, जहां उसने खेल गांव में रहने और भारतीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ ट्रेनिंग करने से इनकार कर दिया था।
कुश्ती से संबंधित सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जवाब न देने तक वह किसी भी राष्ट्रीय या अन्य घरेलू प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा पेश नहीं कर सकेंगी और डब्ल्यू.एफ.आई. ही अंतिम फ़ैसला करेगा। विनेश फोगट (Vinesh Phogat) की कांस्य पदक जीतने की उम्मीदें थीं, परन्तु क्वार्टर फाइनल में प्रतिद्वंद्वी बेलारूस की वेनेसा कलादज़िंस्काया टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में हार गईं थीं।