LIVE | ...
रविवार, 13 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - यूं तो आरक्षण की चर्चा से ही आग-बबूला हो जाते हैं ये नेता,

यूं तो आरक्षण की चर्चा से ही आग-बबूला हो जाते हैं ये नेता,

लेकिन कांग्रेस पर यूपी से बिहार तक सन्नाटा!

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 25 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
आरक्षण
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (The News Air): लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल यानी शुक्रवार को वोटिंग है। लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के बीच एक नए मुद्दे की काफी चर्चा है। एनडीए और इंडिया गठधंन के बीच इस मुद्दे को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसकी शुरुआत होती है पीएम मोदी की ओर से दिए इस बयान कि कांग्रेस यदि सत्ता में आती है तो वह लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों को बांट देगी…। कांग्रेस की ओर से इसका विरोध किया जा रहा और मामला चुनाव आयोग तक भी पहुंचा है। इंडिया गठबंधन के कई दूसरे साथी भी इस बयान पर कांग्रेस के साथ हैं। विपक्षी दलों के विरोध के बीच पीएम मोदी इसी मुद्दे के आस-पास रविवार के बाद से लगातार कांग्रेस और उसके घोषणापत्र पर निशाना साध रहे हैं। दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने कांग्रेस पर मुस्लिम जातियों को एक ही श्रेणी में रखकर कर्नाटक में OBC के लिए आरक्षण कम करने का आरोप लगाया और दावा किया कि वह इसे पूरे देश में दोहराने की योजना बना रही है। इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने है लेकिन क्षेत्रीय दल खुलकर इस मुद्दे पर सामने नहीं आ रहे हैं। एक वक्त संघ प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर सियासी घमासान मचा था और लालू यादव ने बिहार में इस मुद्दे को लपका था। लेकिन इस बार ओबीसी आरक्षण वाले मुद्दे पर क्षेत्रीय दल की रणनीति अलग नजर आ रही है और उसके बीच पीएम मोदी नए आरोप लगा रहे हैं।

मुस्लिम तुष्टीकरण… मोदी के बयान के बाद बढ़ी सियासी हलचल

पीएम मोदी ने रविवार राजस्थान के बांसवाड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस केंद्र की सत्ता में यदि आती है तो वह लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों को बांट देगी। मोदी ने यह बात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान का हवाला देते हुए कही, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि देश के संसाधनों पर ‘पहला हक’ अल्पसंख्यक समुदाय का है। इस बयान पर मचे सियासी बवाल के बीच पीएम मोदी ने ठीक एक दिन बाद राजस्थान में ही एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 2004 में एससी/एसटी आरक्षण को कम करके आंध्र प्रदेश में मुसलमानों को आरक्षण देने की कोशिश की थी, इन्होंने ऐसा करते वक्त संविधान की परवाह तक नहीं की। इसके अगले दिन बुधवार पीएम मोदी ने एमपी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने पहले धर्म के आधार पर आरक्षण दिया था, जिसकी देश का संविधान अनुमति नहीं देता है। एक बार फिर कांग्रेस ने सभी मुस्लिम जातियों को OBC के साथ रखकर पिछले दरवाजे से कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया है। मोदी ने कहा कि हमारा संविधान साफ कहता है कि धर्म के आधार पर किसी को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। बाबा साहेब आंबेडकर स्वयं धर्म के आधार पर आरक्षण के विरोधी थे लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण देने का खतरनाक संकल्प लिया और संकल्प को पूरा करने के लिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।

मुसलमानों को मिल रहा OBC आरक्षण , केंद्र ने उठा दिए सवाल

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य के मुस्लिम समाज को पिछड़ों के आरक्षण में धर्म के आधार पर जगह दी है। आयोग के चेयरमैन हंसराज गंगाराम अहीर ने कहा कि मुस्लिमों की सभी जातियों और समुदायों को कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों और नौकरियों में आरक्षण मिल रहा है। हमने इस मामले में कर्नाटक सरकार से पूछा था कि आखिर किस आधार पर यह कोटा दिया जा रहा है, लेकिन इस मामले में हमें कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला है। आयोग ने बताया कि 2023 में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 930 पीजी सीटों में दिए गए आरक्षण की जब जांच की गई, तो यह तथ्य सामने आया है। आयोग ने पाया कि 930 में से 150 सीट मुस्लिम वर्ग को आरक्षित की गई हैं, जो करीब 16% हैं। इनमें मुस्लिम वर्ग की उन जातियों को भी लाभ दिया गया है, जो आरक्षण के दायरे में नहीं आतीं। पिछड़ा वर्ग आयोग ने कहा कि जब पूछा कि 4 की जगह 16% आरक्षण कैसे दिया, तो कर्नाटक सरकार का गोलमोल जवाब आया है। पीएम मोदी ने इसी मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने एक और पाप किया। मुस्लिम समुदाय में जितनी भी जातियां हैं, सबको उन्होंने OBC कोटे में डालकर उन्हें पिछड़ा बना दिया।

यह भी पढे़ं 👇

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
आरक्षण पर दिए बयान से 2015 में बीजेपी को हुआ था नुकसान

बिहार विधानसभा चुनाव 2015 जब लालू यादव की पार्टी आरजेडी और नीतीश कुमार की जेडीयू दोनों साथ-साथ चुनाव लड़ रहे थे। उसी बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि आरक्षण की अब समीक्षा का वक्त आ गया है। उनके इस बयान के बारे में तब लालू प्रसाद यादव ने यह कह कर प्रचारित किया कि बीजेपी आरक्षण को खत्म करना चाहती है। इसका परिणाम सबने देखा। बीजेपी को काफी नुकसान हुआ और आरजेडी-जेडीयू की सरकार बनी। अब लोकसभा चुनाव के पहले कई विपक्षी दलों की ओर से कहा गया कि बीजेपी आरक्षण खत्म कर देगी। पीएम मोदी इन आरोपों को नकार चुके हैं और अब उनकी ओर से कांग्रेस पर ओबीसी कोटे के आरक्षण में मुसलमानों को हिस्सा देने की बात कहकर पलटवार किया गया है। पीएम मोदी के साथ ही दूसरे बीजेपी नेता भी इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ ही साथ उन क्षेत्रीय दलों को घेरने की कोशिश कर रहे हैं जो इस मुद्दे पर चुप हैं। कांग्रेस के साथ ही इंडिया गठबंधन के साथियों पर भी निशाना साध रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी और इंडी गठबंन का असली चेहरा तुष्टीकरण है। पीएम मोदी ने दूसरे चरण से ठीक पहले इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की कोशिश की है। कई चुनावी जानकारों का कहना है कि जिस सियासी पिच पर क्षेत्रीय दल बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रहे थे अब उसी मुद्दे पर पीएम मोदी ने बैकफुट पर ला दिया है। सपा, आरजेडी जैसे दलों को कर्नाटक वाले मुद्दे पर कुछ भी बोलना भारी पड़ सकता है। इन दलों का आधार ओबीसी और मुस्लिम वोट बैंक है और ऐसे में कोई भी स्टैंड लेना आसान नहीं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

तिहाड़ जेल में कैदियों के दो गुटों में झड़प, चार कैदी घायल

Next Post

गृहमंत्री अमित शाह ने बनारस में किए काल भैरव के दर्शन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने बनारस में किए काल भैरव के दर्शन

अमित शाह

पटना के पाल होटल में लगी भीषण आग, पांच की मौत; 15 घायल

पिस्टल

एक पिस्टल और 16 कारतूस के साथ रविभूषण गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।