The News Air- भाजपा ने पंजाब चुनाव के लिए 34 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 12 किसान परिवारों से जुड़े नेताओं को टिकट दी गई है। वहीं 8 अनुसूचित जाति नेता भी चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। भाजपा की पहली लिस्ट में 13 सिख चेहरे हैं। इसके अलावा डॉक्टर, वकील और सेवामुक्त IAS भी भाजपा की टिकट पर चुनावी ज़ंग में कूदेंगे।
कांग्रेस से आए सोढ़ी को टिकट, बाजवा का नाम नहीं
इस सूची में भाजपा ने कांग्रेस से आए विधायक राणा गुरमीत सोढ़ी की टिकट अनाउंस कर दी है। हालांकि उनका विस क्षेत्र बदल गया है। वह गुरुहरसहाय से चुनाव लड़ते थे लेकिन उन्हें फिरोजपुर शहर से टिकट दी गई है। इस सूची में गढ़ शंकर से टिकट न मिलने पर कांग्रेस छोड़ आई निमिषा मेहता को भाजपा ने टिकट दे दी है। हालांकि कादियां से विधायक फतेहजंग बाजवा का नाम पहली लिस्ट में नहीं है।
अपने दिग्गजों पर भरोसा लेकिन हरजीत ग्रेवाल का नाम नहीं
भाजपा ने इस लिस्ट में चुनाव हारे-जीते अपने दिग्गज नेताओं पर भरोसा जताया है। इनमें मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी, तीक्ष्ण सूद, सुरजीत ज्याणी, दिनेश बब्बू और अरुण नारंग जैसे नाम शामिल है। हालांकि पंजाब में भाजपा के पक्ष में मुखर होकर बोलने वाले नेता हरजीत ग्रेवाल का नाम इस लिस्ट में नहीं है।
यह है भाजपा की लिस्ट
– सुजानपुर – दिनेश बब्बू
– दीनानगर – रेनू कश्यप
– श्री हरगोबिंदपुर – बलजिंदर सिंह दकोहा
– अमृतसर नॉर्थ – सुखविंदर सिंह पिंटू
– तरनतारन – नवरीत सिंह सफीपुर
– कपूरथला – रणजीत सिंह खोजेवाला
– जालंधर वेस्ट – मोहिंदर भगत
– जालंधर सेंट्रल – मनोरंजन कालिया
– जालंधर नॉर्थ – केडी भंडारी
– मुकेरियां – जंगीलाल महाजन
– दसूहा – रघुनाथ राणा
– होशियारपुर – तीक्ष्ण सूद
– चब्बेवाल – दिलबाग राय
– गढ़शंकर – नमिशा मेहता
– बंगा – मोहन लाल बंगा
– बलाचौड़ – अशोक बाठ
– फतेहगढ़ साहिब – दीदार सिंह भट्टी
– अमलोह – कंवरवीर सिंह टोहड़ा
– खन्ना – गुरप्रीत सिंह भट्टी
– लुधियाना सेंट्रल – गुरदेव शर्मा
– लुधियाना वेस्ट – एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
– गिल – एसआर लद्दड़
– जगराओं – कंवर नरेंद्र सिंह
– फिरोजपुर सिटी – राणा गुरमीत सोढ़ी
– जलालाबाद – पूरण चंद
– फाजिल्का – सुरजीत ज्याणी
– अबोहर – अरूण नारंग
– मुक्तसर – राजेश फटेला
– फरीदकोट – गौरव कक्कड़
– भुच्चो मंडी – रूपिंदर सिंह सिद्धू
– तलवंडी साबो – रविप्रीत सिद्धू
– सरदूल गढ़ – जगजीत सिंह मिल्खा
– संगरूर – अरविंद खन्ना
– डेरा बस्सी संजीव खन्ना