LIVE | ...
मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दवा माफिया की खैर नहीं! पंजाब सरकार ने लिया बड़ा Action! कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान

दवा माफिया की खैर नहीं! पंजाब सरकार ने लिया बड़ा Action! कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान

कोल्ड्रिफ़ समेत 8 दवाओं पर लगाया कड़ा बैन

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 15 अक्टूबर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Medicine
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (The News Air) मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ़ कफ सिरप के सेवन से चौदह से सोलह मासूम बच्चों की मौत की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इन दुखद घटनाओं के बाद पंजाब सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राज्य में इस खतरनाक सिरप की बिक्री, वितरण और इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। आम आदमी सरकार ने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश की जनता की सेहत और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह फैसला सरकार की उस संवेदनशीलता को दर्शाता है जो हर आम नागरिक के जीवन को सर्वोपरि मानती है।

पंजाब सरकार ने सिर्फ कोल्ड्रिफ़ सिरप तक ही सीमित नहीं रहते हुए, कुल आठ दवाओं पर प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग को इन दवाओं के इस्तेमाल से मरीज़ों में बार-बार प्रतिकूल प्रतिक्रिया की शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और चिकित्सा संस्थानों में इन दवाओं का प्रयोग और खरीद पूरी तरह बंद करने के सख्त आदेश जारी किए है। यह कदम दिखाता है कि सरकार जनता की हर छोटी-बड़ी परेशानी के प्रति कितनी सजग और ज़िम्मेदार है।

बैन की गई आठ दवाओं में कोल्ड्रिफ़ कफ सिरप के अलावा नॉर्मल सेलाइन, डेक्सट्रोज़ इंजेक्शन, सिप्रोफ्लोक्सासिन इंजेक्शन, DNS 0.9%, N/2 प्लस डेक्सट्रोज़ IV फ्लूइड, और ब्यूपिवाकेन HCL विद डेक्सट्रोज़ जैसी महत्वपूर्ण दवाएं शामिल है। ये सभी दवाएं रोज़मर्रा के इलाज में अक्सर इस्तेमाल होती थी, लेकिन हाल के दिनों में इनमें गुणवत्ता संबंधी समस्याओं और साइड इफेक्ट की शिकायतें सामने आई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तीन फार्मा कंपनियों की इन दवाओं को तुरंत प्रतिबंधित कर दिया है और सभी मेडिकल स्टोर मालिकों को इनकी बिक्री रोकने के कड़े निर्देश दिए गए है।

पंजाब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बच्चों और मरीज़ों की जान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राइवेट क्लीनिक और मेडिकल स्टोर्स को तुरंत इन प्रतिबंधित दवाओं का मौजूदा स्टॉक वापस करने के आदेश दिए गए हैं। सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्टों को विशेष सूचना भेजकर इन दवाओं के विकल्प तलाशने और मरीजों को सुरक्षित दवाएं देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह व्यवस्था सुनिश्चित करती है कि कोई भी मरीज इन खतरनाक दवाओं का शिकार न बने।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला चिकित्सा अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी मरीज़ इन दवाओं के कारण किसी भी प्रकार की प्रतिकूल प्रतिक्रिया या स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे है, उनकी विस्तृत रिपोर्ट तुरंत विशेषज्ञ समिति को भेजी जाए। विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है जो ऐसे सभी मामलों की गहन जांच करेगी और प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष प्रोटोकॉल तैयार करेगी। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दवाओं की गुणवत्ता जांच और निगरानी प्रणाली को और मज़बूत बनाया जा रहा है।

आम आदमी सरकार ने इस फैसले के साथ यह संदेश दिया है कि वह नागरिकों की चिंता और जीवन की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह ज़िम्मेदार और संवेदनशील है। पंजाब में दवाओं के निरीक्षण, परीक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण के स्तर पर अब विशेष सख्ती लागू की जा रही है। ड्रग कंट्रोलर की टीम लगातार बाज़ार में उपलब्ध दवाओं की सैंपलिंग और जांच कर रही है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं दोबारा न हो। सरकार का मकसद साफ है – हर नागरिक को सुरक्षित और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।

सरकार ने आम जनता, मरीज़ों और चिकित्सा कर्मचारियों के लिए व्यापक जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। इस अभियान के तहत लोगों को बताया जा रहा है कि कौन-कौन सी दवाएं प्रतिबंधित है और किसी भी संदिग्ध दवा के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से परामर्श ज़रूर ले। मेडिकल स्टाफ को हर आदेश का सख्ती से पालन करने और मरीज़ों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के विशेष निर्देश दिए गए है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी खतरनाक दवा गलती से भी किसी मरीज़ तक न पहुंचे, सभी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।

यह भी पढे़ं 👇

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026

पंजाब सरकार ने राज्य के सभी नागरिकों और अभिभावकों से विशेष अपील की है। अगर किसी के घर में इन प्रतिबंधित दवाओं का स्टॉक मौजूद है या किसी मरीज को इन दवाओं के सेवन से कोई साइड इफेक्ट या स्वास्थ्य समस्या हुई है, तो वे तुरंत अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र, ज़िला चिकित्सा अधिकारी या ड्रग कंट्रोल विभाग से संपर्क करे। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है जहां 24 घंटे सहायता उपलब्ध है। प्रशासन हर शिकायत को गंभीरता से लेगा और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

पंजाब सरकार के इस साहसिक और समयबद्ध निर्णय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आम आदमी की सेहत पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी दवा में मिलावट, गुणवत्ता में कमी या खतरनाक तत्वों की मौजूदगी पाए जाने पर सरकार तत्काल और कड़ी कार्रवाई करेगी। यही कारण है कि आम आदमी सरकार को वास्तव में आम जनता की फिक्र है, और राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली को सबसे सुरक्षित, भरोसेमंद और जनहितैषी बनाने के लिए हर जरूरी कदम मज़बूती से उठाया जा रहा है। यह फैसला पंजाब की जनता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीता-जागता सबूत है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘इंटर-स्टेट माइनिंग ट्रक एंट्री फीस पॉलिसी’ से मजबूत होगी पंजाब की सीमाएं

Next Post

मान सरकार लाएगी पंजाब की खेती में नया सवेरा: अर्जेंटिना के साथ ऐतिहासिक साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए द्वार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
Cm mann

मान सरकार लाएगी पंजाब की खेती में नया सवेरा: अर्जेंटिना के साथ ऐतिहासिक साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए द्वार

Sanjeev

इन्वेस्ट पंजाब के बेंगलुरु आउटरीच में बड़ी संख्या में पहुंचे निवेशक: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

Gurmeet khudian

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 25 वेटरनरी इंस्पेक्टरों सहित कुल 28 नव-नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।