शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - केजरीवाल की तारीफ़ सुनकर सदन में बौखलाए भाजपाई- संजय सिंह

केजरीवाल की तारीफ़ सुनकर सदन में बौखलाए भाजपाई- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 3 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह द्वारा मंगलवार को सदन में अरविंद केजरीवाल और “आप” सरकार की तारीफ करने पर भाजपा के सांसद बौखला गए और उनका विरोध करने लगे। संजय सिंह भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे ऑयलफील्ड अमेंडमेंट बिल पर चर्चा के दौरान सदन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जनता को फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज और सस्ता डीजल-पेट्रोल दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ऑयलफील्ड अमेंडमेंट बिल का मकसद राज्य सरकारों के अधिकार छीनना है। भाजपा कह रही है कि इस बिल से पेट्रोल का दाम कम होगा, लेकिन उनके शासित चंडीगढ़ में पेट्रोल 100 और बिहार में 105 रुपए प्रति लीटर है, जबकि “आप” शासित दिल्ली में 94 रुपए ही है। अडानी से 2200 करोड़ की रिश्वत खाकर भाजपा ने देश की जनता को महंगी बिजली बेची, अब ये लोग अडानी को इस क्षेत्र में भी लाएंगे।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा में तेल क्षेत्र में विनियमन और विकास संशोधन विधेयक 2024 पर चर्चा के दौरान कहा कि सत्ता पक्ष के नेता कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने तेल और गैस के क्षेत्र में अनुकरणीय काम किया है। यह भी कहा जा रहा है कि पूरी दुनिया में उनका डंका बज रहा है। लेकिन मुझे याद है कि 2014 में जब ये लोग लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए निकले थे, तब वे कहते थे कि “वोट दे दो, बीजेपी को जिता दो, डीजल 40 रुपए प्रति लीटर का हो जाएगा, पेट्रोल 50 रुपए लीटर हो जाएगा।” इनका एक नेता सदन में यह भाषण दे रहा था। उस समय दुनिया के पैमाने पर कच्चे तेल का दाम 135 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। इसके बावजूद न तो डीजल और न पेट्रोल की कीमतें कम हुईं। लेकिन जब कोरोना काल में कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 19 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई, तब भी इस सरकार ने भारत में महंगा डीजल और पेट्रोल बेचा। इन्होंने डीजल और पेट्रोल की कीमतें कम नहीं की, बल्कि इतना महंगा पेट्रोल और डीजल बेचा कि जनता का तेल निकाल लिया।

संजय सिंह ने कहा कि इस बिल में लिखा है कि सरकार निवेशकों और विभिन्न कॉरपोरेट घरानों को इस क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस बिल का एक बड़ा मकसद यही है। तो फिर ओएनजीसी का क्या होगा, जिसे 2023-24 में 40 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है? जिस क्षेत्र में भारत की पब्लिक सेक्टर की महारत्न कंपनी ओएनजीसी को मुनाफा हो रहा है, वहां मुनाफा कमाने के लिए ये और कंपनियों को लाना चाहते हैं। इस क्षेत्र में सरकार जो बिल ला रही है, उसमें वह राज्य सरकारों से भी अधिकार छीन रही है। इस कानून के माध्यम से केंद्र सरकार सारे अधिकार अपने पास चाहती है, जिससे संघीय ढांचे पर चोट पहुंचेगी और राज्यों के साथ उसका झगड़ा और बढ़ेगा। यह बुनियादी तौर पर देश के संघीय ढांचे के खिलाफ है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 17 April 2026

Breaking News Live Updates 17 April 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे तेज

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
IMD Weather Forecast April

IMD Weather Forecast April 2026: देश के कई हिस्सों में Heat Wave की चेतावनी, जानें अगले दो हफ्तों का मौसम

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: अक्षय तृतीया से पहले जानें आपकी किस्मत का हाल

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा शासित राज्य चंडीगढ़ में आज पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर, बिहार में 105 रुपये प्रति लीटर और जिस दिल्ली की ये लोग हर बात पर आलोचना करते हैं, यहां पेट्रोल का दाम 94 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल ने लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा और इलाज मुफ्त दिया। लोगों को महंगाई से बचाने के लिए पेट्रोल और डीजल भी सस्ते दामों पर दिया।

संजय सिंह ने कहा कि अगर इस सरकार के भ्रष्टाचार की बात करें तो लिस्ट बहुत लंबी है। ये लोग अडाणी को लेकर बैठे हुए हैं। अडाणी ने भारत में महंगी बिजली बेचने के लिए इनके अधिकारियों को 2200 करोड़ रुपये की रिश्वत दी है। इन्होंने मोदी जी का इतना बखान किया, वह हमने सुना। लेकिन जब हम एक राज्य सरकार के कामों का उदाहरण देने लगते हैं, तो इनकी परेशानी बढ़ जाती है। अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज और सस्ता पेट्रोल-डीजल दिया। यह एक मुद्दा है। इनका ध्यान देश में पेट्रोल-डीजल कैसे सस्ता हो, इस पर नहीं है, बल्कि इनका ध्यान तो देशभर में झगड़े कराने और अडानी को हजारों करोड़ रुपये का मुनाफा पहुंचाने में है। अब ये उसे इस क्षेत्र में भी लाएंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कैबिनेट मंत्रियों ने संगरूर जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Next Post

गिद्दड़बाहा के गांव दौला में 3.36 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पंजाब का पहला….

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 17 April 2026

Breaking News Live Updates 17 April 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे तेज

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
IMD Weather Forecast April

IMD Weather Forecast April 2026: देश के कई हिस्सों में Heat Wave की चेतावनी, जानें अगले दो हफ्तों का मौसम

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: अक्षय तृतीया से पहले जानें आपकी किस्मत का हाल

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Justice Swarna Kanta Sharma Son Case: केजरीवाल ने उठाए सवाल, 5500 केस मिलना हितों का टकराव

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Punjab Police AI Crime Control

Punjab Police AI Crime Control: One Click में मिलेगी अपराधियों की पूरी जानकारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Next Post
Laljit Bhuller

गिद्दड़बाहा के गांव दौला में 3.36 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पंजाब का पहला....

Pratap-Singh-Bajwa

समय आ गया है कि मोदी सरकार किसानों की MSP गारंटी की मांग पर ध्यान दे: बाजवा

south Korea

दक्षिण कोरिया में वर्तमान मार्शल लॉ की स्थिति: विस्तृत जानकारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।