The News Air: आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने बुधवार सुबह दावा किया कि पंजाब पुलिस के अधिकारियों की एक टीम ने उनके गाज़ियाबाद स्थित घर पहुँची है। कुमार विश्वास ने ख़ुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पंजाब पुलिस किस मामले में कुमार के घर गई थी। कुमार विश्वास गाज़ियाबाद के वसुंधरा स्थित सेक्टर-चार में रहते हैं।
कुमार ने इस ट्वीट के साथ तीन तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पंजाब पुलिस की सरकारी गाड़ी और पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। पंजाब पुलिस के जवानों की संख्या तीन से चार दिखाई दे रही है। कुमार विश्वास से पहले पंजाब पुलिस दिल्ली बीजेपी नेता नवीन कुमार जिंदल और तजिंदर पाल सिंह बग्गा के घर भी पहुँची थी।
अलका लांबा के घर पहुँची पंजाब पुलिस
कुमार विश्वास के अलावा पंजाब पुलिस बुधवार को कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर भी पहुँची। अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा, ‘पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है।’ अलका ने नोटिस के साथ एक अन्य ट्वीट में लिखा, “पंजाब पुलिस घर की दीवार पर नोटिस चिपका कर गई है और जाते जाते #AAP की भगवंत मान सरकार की ओर से धमकी भी देकर गई है कि अगर 26 अप्रेल को थाने में पेश नहीं हुई तो अंजाम बुरा होगा। कांग्रेस की यह गांधी वादी सिपाही बड़े संधियों से नहीं डरी, छोटे संघी की तो बात ही छोड़ दो।”
आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि वह स्वतंत्र देश खालिस्तान के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, उन्हें खालिस्तानियों से फंडिंग हो रही है। इस आरोप के बाद AAP और कुमार विश्वास के बीच जमकर बहस हुई थी। ख़तरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुमार विश्वास को विशेष सुरक्षा प्रदान की थी।
Amit Shah की फेक वीडियो मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन,
नई दिल्ली 30 अप्रैल (The News Air)- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।...