LIVE | ...
मंगलवार, 30 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - चुनाव आयोग ने ‘आप’ के कैंपेन सॉंग ‘जेल का जबाव, वोट से देंगे’ पर लगाई रोक

चुनाव आयोग ने ‘आप’ के कैंपेन सॉंग ‘जेल का जबाव, वोट से देंगे’ पर लगाई रोक

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 28 अप्रैल 2024
in नई दिल्ली, Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
चुनाव आयोग
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (The News Air) तानाशाह सरकार ने नया कारनामा दिखाया है। भाजपा का राजनीतिक हथियार बन चुकी चुनाव आयोग आप’ के कैंपेन सॉंग ‘जेल का जबाव, वोट से देंगे’ पर रोक लगाई है। देश के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने प्रचार रोकने के लिए किसी पार्टी के कैंपेन सॉंग पर रोक लगा दी है। रविवार को वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए ये साझा किया। आतिशी ने कहा कि, ऐसा सिर्फ़ तानाशाह सरकारों में ही विपक्षी पार्टियों को प्रचार करने से रोका जाता है; कैंपेन सॉंग पर रोक के साथ मोदी जी और भाजपा की तानाशाही का एक और सबूत देश के सामने आ गया है।

वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तानाशाही का सबूत देश के सामने रख दिया है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी से डर लगता है इसका सबूत उन्होंने देश के सामने रख दिया है। सबसे पहले भाजपा शासित केंद्र सरकार ने एक फ़र्ज़ी मुक़दमे में लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ़्तार कर लिया। इसलिए गिरफ़्तार कर लिया ताकि वो लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सके।

उन्होंने कहा कि, ये सब सिर्फ़ तानाशाही सरकार में होता है जहां विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल दिया जाता है, विपक्षी पार्टियों को प्रचार करने से रोक दिया जाता है। और आज भाजपा के एक और राजनीतिक हथियार चुनाव आयोग ने इसे साबित कर दिया है।

आतिशी ने कहा कि, चुनाव आयोग ने एक पत्र के माध्यम से आम आदमी पार्टी के कैंपेन सॉंग पर रोक लगा दी है। ये भारत के इतिहास में पहली बार होगा जब किसी पार्टी के कैंपेन सॉंग पर इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने रोक लगा दी होगी। उन्होंने कहा कि, वो इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया जिसे भाजपा द्वारा रोज़ आचार संहिता की धज्जियाँ उड़ाई जाती है नहीं देख पाती लेकिन ‘आप’ नेता साँस भी ले तो नोटिस आ जाते है।

उन्होंने कहा कि, जब भाजपा ईडी-सीबीआई का प्रयोग कर आचार संहिता के दौरान विपक्ष के नेताओं को जेल में डालती है तो चुनाव आयोग को कोई आपत्ति नहीं होती है लेकिन आम आदमी पार्टी इसे गाने का रूप दे देती है तो चुनाव आयोग को बहुत आपत्ति हो जाती है।

यह भी पढे़ं 👇

Indian Belly

Indian Belly Fat Mystery: Evolution, H. Pylori Bacteria और Modern Diet की खतरनाक Collision

मंगलवार, 30 जून 2026
3-Language Policy

CBSE में 3-Language Policy पर बड़ा U-Turn: Class 10 के छात्रों को छूट, 7वीं-9वीं में दो Foreign Languages की इजाजत

मंगलवार, 30 जून 2026
RBI Financial Stability Report

RBI Financial Stability Report: सोने की दरामद में वृद्धि सुस्त, AI-Based Cyber Attacks सबसे बड़ा खतरा

मंगलवार, 30 जून 2026
Indian Parliament

संसद में गलत जानकारी देने पर क्या मंत्री की कुर्सी जा सकती है? संविधान क्या कहता है

मंगलवार, 30 जून 2026

आतिशी ने साझा किया कि, चुनाव आयोग का कहना है कि, ‘जेल का जबाव, वोट से देंगे’ ये रूलिंग पार्टी और एजेंसीज़ को ग़लत तरीक़े में दिखाता है। उन्होंने कहा कि, ये सीबीआई, ईडी, आईटी के प्रमुखों की नहीं बदलेंगे; उनके विपक्ष पर हमले को नहीं रोकेंगे लेकिन कोई चुनाव प्रचार में ये कह दे कि झूठी गिरफ़्तारियाँ हो रही है तो इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया को इससे आपत्ति हो जाती है।

आतिशी ने कहा कि, जब भाजपा की वाशिंग मशीन चलती है, एक एक कर भाजपा में विपक्ष के नेता जाते है, उनके ईडी-सीबीआई-एसीबी-इकोनॉमिक ऑफ़ेन्स विंग के केस बंद हो जाते है उसमें इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया को कोई आपत्ति नहीं होती है लेकिन इसका ज़िक्र कैंपेन सॉंग में होता है तो उसपर इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया आपत्ति जताता है, और कहता है कि इस बात को अपने कैंपेन में इस्तेमाल करना ग़लत है।

उन्होंने कहा कि, भाजपा तानाशाही करें वो सही है लेकिन उस तानाशाही के बारे में कोई प्रचार करे तो वो ग़लत है। और सबसे मज़ेदार बात- आम आदमी पार्टी का कैंपेन सॉंग ‘जेल का जबाव, वोट से देंगे’ उस पूरे गाने में कही पर भी भारतीय जनता पार्टी का नाम नहीं है लेकिन इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया का कहना है कि अगर आप तानाशाही की बात करते है तो ये सत्ता में बैठी पार्टी की आलोचना है। यानी इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ख़ुद मानता है कि भाजपा इस देश में तानाशाही चला रही है। तानाशाही के किसी भी विरोध को भाजपा का विरोध मान रहे है, तानाशाही के किसी भी बात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बात मान रहे है क्योंकि उन्हें भी पता है कि आज भाजपा पूरी तरह तानाशाही के लक्षण दिखा रही है।

उन्होंने कहा कि, जिस तरह से ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है, जिस तरह से कांग्रेस के बैंक अकाउंट को सीज किया गया और अब आम आदमी के प्रचार को रोका जा रहा है। ये साफ़ साफ़ दिखा रहा है कि आज भारत का लोकतंत्र ख़तरे में है और भाजपा ने इस देश को तानाशाही में बदल दिया है।

आतिशी ने कहा कि, मैं इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया के तीनों आयुक्तों को ये याद दिलाना चाहूँगी कि, आप लोग टीएन शेषण जैसे चुनाव आयुक्त के उत्तराधिकारी है। टीएन शेषण जी को इतने सालों बाद भी याद इसलिए किया जाता है क्योंकि उन्होंने भारत में फ्री एंड फेयर इलेक्शन को एक नई पहचान दी। मैं आज के चुनाव आयुक्तों से ये अपील करती हूँ, ये चाहती हूँ कि, कुछ साल बाद 2024 के चुनाव को ऐसे याद न किया जाए कि यही वो चुनाव था जिसमें भारत का लोकतंत्र ख़त्म हो गया था, जिसमें चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रही, भाजपा का राजनीतिक हथियार बनकर रह गई और भारत का चुनाव, पाकिस्तान का चुनाव बनकर रह गया।

उन्होंने कहा कि, मेरी चुनाव आयोग से अपील है कि भाजपा रोज़ आचार संहिता की धज्जियाँ उड़ा रही है उसपर भी ध्यान दे और विपक्ष के चुनाव प्रचार को रोकने का काम बंद करे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा वटसऐप चैनल जारी

Next Post

ममता ऐसी सरकार चाहती हैं जो आतंकवाद के खिलाफ नरम रुख अपनाए : J P Nadda

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Indian Belly

Indian Belly Fat Mystery: Evolution, H. Pylori Bacteria और Modern Diet की खतरनाक Collision

मंगलवार, 30 जून 2026
3-Language Policy

CBSE में 3-Language Policy पर बड़ा U-Turn: Class 10 के छात्रों को छूट, 7वीं-9वीं में दो Foreign Languages की इजाजत

मंगलवार, 30 जून 2026
RBI Financial Stability Report

RBI Financial Stability Report: सोने की दरामद में वृद्धि सुस्त, AI-Based Cyber Attacks सबसे बड़ा खतरा

मंगलवार, 30 जून 2026
Indian Parliament

संसद में गलत जानकारी देने पर क्या मंत्री की कुर्सी जा सकती है? संविधान क्या कहता है

मंगलवार, 30 जून 2026
Post Office

Post Office RD Scheme 2026: हर महीने 8,000 जमा करें, पत्नी के नाम बनाएं 5.8 लाख का फंड

मंगलवार, 30 जून 2026
Delhi EV Policy 2026

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी पर उद्योग जगत की प्रतिक्रिया, 15,000 करोड़ का निवेश

मंगलवार, 30 जून 2026
Next Post
J P Nadda

ममता ऐसी सरकार चाहती हैं जो आतंकवाद के खिलाफ नरम रुख अपनाए : J P Nadda

चाकू गोंद

चाकू गोंद कर हत्या मामले में एक को आजीवन कारावास

GT vs RCB LIVE

GT vs RCB LIVE, IPL 2024: बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।