7th Pay Commission DA Hike latest news: सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई को अच्छी खबर मिल सकती है। AICPI Index में अप्रैल महीने में बढ़ोतरी हुई है और ये बढ़कर 127.7 अंक पर आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल और मार्च 2022 में उछाल आया है जिसके बाद उम्मीद है कि सरकार तीन नहीं सीधे पांच फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा। ऐसा होने पर कर्मचारियों के वेतन में 34,000 से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।
साल 2022 के पहले दो महीनों जनवरी और फरवरी के लिए AICPI इंडेक्स में गिरावट देखी गई। जनवरी में 125.1, फरवरी में 125 उसके बाद मार्च में 1 अंक बढ़कर 126 पर आ गया। अप्रैल के आए आंकड़ों के मुताबिक AICPI इंडेक्स 127.7 पर आ गया है। इसमें 1.35 फीसदी की बढ़त हुई है। यानी, अब मई और जून का डेटा 127 के पार होता है तो 5 फीसदी तक बढ़ सकता है।
39 फीसदी हो जाएगा डीए
1 जुलाई से कर्मचारियों के डीए में इजाफा हो सकता है। केंद्र सरकार के जिन कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए मिलता था, उन्हें अब बढ़कर 39 फीसदी डीए मिलेगा।
39 फीसदी होने पर इतनी बढ़ेगी सैलरी
कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 39 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर 22,191 रुपये DA मिलेगा। अभी 34 फीसदी की दर से 19,346 रुपये मिल रहा है। 5 फीसदी डीए बढ़ने से सैलरी में 2,845 रुपये बढ़ जाएंगे। यानी, सालाना करीब 34,140 रुपये बढ़ जाएंगे।
50 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है। इस साल की शुरुआत में सरकार डीए एक बार बढ़ा चुकी है। अभी डीए 34 फीसदी है। अगर इसमें 5 फीसदी की और बढ़ोतरी होती है तो ये 39 फीसदी हो जाएगा। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।