बुधवार, 13 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - “आप” एक मजबूत आर्थिक विकास का बजट सौंपकर जा रही है

“आप” एक मजबूत आर्थिक विकास का बजट सौंपकर जा रही है

भाजपा वित्तीय संकट का बहाना बनाए बिना अपने सारे वादे पूरा करे- आतिशी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
Atishi PC
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली,14 फ़रवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा दिल्लीवालों से किए अपने सारे वादे पूरे करने को लेकर दबाव बढ़ा दिया है। शुक्रवार को “आप” की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की जनता के सामने पिछले 10 साल में आम आदमी पार्टी की सरकार में हुए आर्थिक विकास के आंकड़े रखे, ताकि भाजपा आने वाले समय में वित्तीय संकट का कोई बहाना न बना पाए। आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार भाजपा को एक मजबूत आर्थिक विकास का बजट सौंपकर जा रही है। इसलिए भाजपा कोई बहाना बनाए बिना अपने सारे वादे पूरा करे। भाजपा ने हर महिला को 8 मार्च तक 2500 रुपए देने का वादा किया है, लेकिन मोदी की गारंटी का एक भी वादा पूरा करने का उसका कोई इरादा नहीं है। इसलिए भाजपा अपनी लूट को छिपाने और वादे न पूरा होने के लिए आम आदमी पार्टी पर दिल्ली सरकार को वित्तीय संकट में डालने का ठीकरा फोड़ने की कोशिश करेगी।

भाजपा ने कैबिनेट की पहली बैठक में हर महिला को 2500 रुपए की आर्थिक मदद देने का वादा किया है – आतिशी

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय दिल्लीवालों से कई वादे किए थे। उन्होंने मोदी की गारंटी कहकर लोगों में पर्चा बांटा था। इसमें पहला वादा है कि दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपए प्रति माह आर्थिक सहायता दी जाएगी। भाजपा ने बार-बार यह कहा था कि जैसे ही सरकार बनेगी तो कैबिनेट की पहली बैठक में दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपए की आर्थिक सहायता देने पर निर्णय होगा और 8 मार्च तक दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपए की पहली किस्त आ जाएगी। लेकिन भाजपा के सूत्रों के हवाले से हमें पता चला है कि न सिर्फ 2500 रुपए हर महीने, बल्कि भाजपा ने जो बाकी वादे किए थे, उनको पूरा करने का उसका कोई इरादा नहीं है।

भाजपा विधायकों में लड़ाई चल रही है कि कौन किस विभाग का मंत्री बनेगा और कौन कितनी लूट कर सकता है – आतिशी

आतिशी ने कहा कि अभी भाजपा के अंदर विधायकों के बीच में यह लड़ाई चल रही है कि कौन किस विभाग का मंत्री बनेगा और कौन कितनी लूट कर सकता है। भाजपा ने यह प्लान बनाया है कि वह अपने वादे पूरे न करने का ठीकरा आम आदमी पार्टी पर फोड़ेंगे और कहेंगे कि हम यह वादे इसलिए पूरे नहीं कर पाए क्योंकि दिल्ली सरकार के पास पैसा नहीं है। और कहेंगे कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार को एक वित्तीय संकट में डाल दिया। भाजपा यह सारे बहाने करके अपनी लूट को छिपाने की कोशिश करेगी। अपने वादे तोड़ने के लिए बहाने बनाएंगे।

सीएम आतिशी ने आंकड़ों के साथ बताया, “आप” की सरकार ने कैसे बढ़ाया दिल्ली का बजट

आतिशी ने कहा कि दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री होने के नाते मैं आज दिल्लीवालों के सामने आम आदमी पार्टी की सरकार में पिछले 10 साल में दिल्ली के अंदर हुए आर्थिक विकास के आंकड़े रख रही हूं, ताकि भाजपा आने वाले समय में कोई बहाना न बना पाए और दिल्लीवालों से किए वादे पूरा करे। दिल्ली में 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। 2014-15 में दिल्ली के अंदर राष्ट्रपति शासन था। उस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली का बजट पेश किया था। उस दौरान 2014-15 में दिल्ली का कुल बजट 31 हजार करोड़ रुपए था। इस बजट में यह समझने वाली बात है कि दिल्ली को केंद्र सरकार से कोई पैसा नहीं मिलता है। इसलिए दिल्ली का बजट उसके खुद के रेवेन्यू से आता है। पहले वैट से आता था, अब जीएसटी और एक्साइज इत्यादि से आता है।

दस साल में “आप” की सरकार ने दिल्ली का बजट ढाई गुना से ज्यादा बढ़ाया – आतिशी

आतिशी ने कहा कि इससे पहले 2009-10 में दिल्ली का बजट 25 हजार करोड़ रुपए था, और पांच साल में बढ़कर 2014-15 तक यह 31 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचा था। यानी पांच साल में दिल्ली के बजट में 6 हजार करोड़ रुपए की वृद्धि हुई। यह आम आदमी पार्टी की सरकार आने से पहले था। 2014-15 में 31 हजार करोड़ रुपए से लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2024-25 में 77 हजार करोड़ रुपए का बजट दिल्ली विधानसभा में पेश किया। यानी दस साल में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के बजट में 46 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की। दस साल में दिल्ली का बजट और आर्थिक विकास ढाई गुना से ज्यादा हो गया। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बजट को 31 हजार करोड़ रुपए से 77 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचाया। न केवल इतना बल्कि कांग्रेस की सरकार से आम आदमी पार्टी की सरकार को विरासत के तौर पर जो कर्ज मिला था, उसे भी आधे से ज्यादा चुका दिया।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 May 2026, जानें सभी राशियों का हाल

बुधवार, 13 मई 2026
EPFO

EPFO को Court की फटकार: 10 साल की देरी पर ₹50,000 जुर्माना, जानें अपने अधिकार

मंगलवार, 12 मई 2026
LPG Subsidy

LPG Cylinder Subsidy रुकेगी! ₹10 लाख+ Income वालों को SMS, 7 दिन में जवाब दें

मंगलवार, 12 मई 2026
New Labour Code

सप्ताह में 4 दिन Work और 3 दिन Holiday! New Labour Code से बदलेगा भविष्य

मंगलवार, 12 मई 2026
“आप” की सरकार को जीडीपी का 6.6 फीसद कर्ज विरासत में मिला था, जो अब मात्र 3 फीसद रह गया है – आतिशी

आतिशी ने कहा कि किसी भी सरकार के कर्ज को उसके डेट टू जीडीपी रेश्यो से आंका जाता है कि सरकार के कुल जीडीपी का कितना हिस्सा कर्ज है। 2014 में यह 6.6 फीसद था, 2023 तक यह घटकर 3.9 फीसद आ गया और 2024 में जब हम यह सरकार को छोड़कर जा रहे हैं तो दिल्ली ऋण-जीडीपी अनुपात मात्र 3 फीसद है। यानी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की सरकार ने पिछली सरकारों से जो कर्ज विरासत में मिला, उस कर्ज को भी चुकाया। वहीं, भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, जहां कई सालों से भाजपा की सरकार है, वहां ऋण-जीडीपी अनुपात 32.5 फीसद है। मध्य प्रदेश में ऋण-जीडीपी अनुपात 33 फीसद है। आज आम आदमी पार्टी की सरकार मात्र 3 फीसद कर्ज भाजपा की सरकार के पास छोड़कर जा रही है।

हमें उम्मीद है, भाजपा दिल्ली की जनता से किए अपने सारे वादे पूरे करेगी – अंतिशी

आतिशी ने कहा कि कैग की 2022 की रिपोर्ट ने यह साफ-साफ कहा था कि दिल्ली देश का एकमात्र राजस्व अधिशेष (रेवेन्यू सरप्लस) राज्य है। और यह 2015 से है जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। मैं भाजपा को यह कहना चाहती हूं कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की सरकार भाजपा को दिल्ली की आर्थिक विकास बेहतर करके सौंप रही है। भाजपा ने दिल्ली के लोगों को जो वादे किए हैं, मैं उम्मीद करती हूं कि भाजपा वित्तीय बहाने बनाए बिना और झूठ बोले बिना इन वादों को पूरा करेगी। खासतौर से उन्होंने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का जो वादा किया है, जिसे कैबिनेट की पहली बैठक में पास कराकर 8 मार्च तक महिलाओं के खाते में पहली राशि भेजनी है। हम उम्मीद करते हैं कि भाजपा अपने वादों को पूरा करे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Premanand Ji Maharaj के नाम पर धोखा! Vrindavan आश्रम ने जारी की सख्त चेतावनी

Next Post

Haryana Nikay Chunav: बीजेपी का बड़ा दांव! 66% महिला कैंडिडेट्स को दिया टिकट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 May 2026, जानें सभी राशियों का हाल

बुधवार, 13 मई 2026
EPFO

EPFO को Court की फटकार: 10 साल की देरी पर ₹50,000 जुर्माना, जानें अपने अधिकार

मंगलवार, 12 मई 2026
LPG Subsidy

LPG Cylinder Subsidy रुकेगी! ₹10 लाख+ Income वालों को SMS, 7 दिन में जवाब दें

मंगलवार, 12 मई 2026
New Labour Code

सप्ताह में 4 दिन Work और 3 दिन Holiday! New Labour Code से बदलेगा भविष्य

मंगलवार, 12 मई 2026
7th Pay Commission

45 दिन में West Bengal 7th Pay Commission लागू! BJP के वादे का वक्त आया

मंगलवार, 12 मई 2026
Hantavirus

Ghost Cruise Ship पर फैला Hantavirus: 3 मौतें, 150 यात्री फंसे, कोई इलाज नहीं!

मंगलवार, 12 मई 2026
Next Post
BJP

Haryana Nikay Chunav: बीजेपी का बड़ा दांव! 66% महिला कैंडिडेट्स को दिया टिकट

New Income Tax Bill

PPF से LIC तक: टैक्स सेविंग के लिए नए Income Tax Bill में क्या बदला?

Nursing College

Nursing College में रै*गिंग कांड! 5 छात्र निष्कासित, NHRC की बड़ी कार्रवाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।