शनिवार, 14 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - हरियाणा - लोहगढ़ में जल्द बनेगा विश्वस्तरीय बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक

लोहगढ़ में जल्द बनेगा विश्वस्तरीय बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री की संयुक्त अध्यक्षता में लोहगढ़ परियोजना विकास समिति की बैठक हुई आयोजित

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 6 जनवरी 2025
A A
0
CM Haryana
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 06 जनवरी (The News Air):- केंद्रीय ऊर्जा, आवासन और शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज लोहगढ़ परियोजना विकास समिति की बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। समिति का गठन यमुनानगर जिले के लोहगढ़ में बनने वाले विश्वस्तरीय बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के विकास की देखरेख के लिए किया गया है।  उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार ने लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक की प्रगति की निगरानी के लिए लोहगढ़ परियोजना विकास समिति का गठन किया है। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल समिति के मुख्य संरक्षक, जबकि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इसके अध्यक्ष हैं।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक की स्थापना की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि इस विश्वस्तरीय विरासत स्मारक का जल्द से जल्द निर्माण सुनिश्चित कर इसे जनता को समर्पित किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने  कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का निर्माण मुख्य रूप से उनकी  जीवनी पर  केंद्रित होना चाहिए, जिसमें उनकी बहादुरी और बलिदान की वीरगाथा की झलक हो । उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्मारक में बाबा बंदा सिंह बहादुर सहित  देश भर में मुगलों के खिलाफ अन्य सिख गुरुओं द्वारा लड़ी गई लड़ाइयों को समर्पित एक संग्रहालय का भी निर्माण होना चाहिए । स्मारक के डिजाइन का उद्देश्य जनता, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को वीर बाबा बंदा सिंह बहादुर के इतिहास और वीरतापूर्ण योगदान के बारे में शिक्षित करना होना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्मारक की स्थापना में अतीत में प्रचलित रहे पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट को भी बढ़ावा देने की ओर भी ध्यान केंद्रित होना चाहिए।

यह भी पढे़ं 👇

Pargat Singh

India-US Trade Deal: राहुल गांधी के सवालों से भाग रही मोदी सरकार, MSP और सरकारी खरीद खतरे में: परगट सिंह

शनिवार, 14 मार्च 2026
Punjab Investors Summit 2026

Punjab Investors Summit 2026: CM मान का बड़ा ऐलान, लुधियाना-मोहाली-अमृतसर में बनेंगे World-Class Exhibition Centre

शनिवार, 14 मार्च 2026
Textile Dyeing Industry

Punjab Investors Summit 2026: Textile Dyeing Industry में पंजाब बनेगा Sustainable Manufacturing हब

शनिवार, 14 मार्च 2026
Amit Shah Moga Rally

Amit Shah Moga Rally: ‘कर्ज, ड्रग्स और गैंगस्टरों से तबाह पंजाब को मोदी ही बचा सकते हैं’

शनिवार, 14 मार्च 2026

बैठक में बताया गया कि इस परियोजना का निर्माण  दो चरणों में किया जाएगा । पहले चरण में  लगभग 74 करोड़ रुपये की लागत से  किले के जीर्णोद्धार और संवर्धन, किलेनुमा दीवार का निर्माण, प्रवेश द्वार, नानकशाही सिक्का का निर्माण, साइट का भूनिर्माण और स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, एक अत्याधुनिक संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बाबा बंदा सिंह बहादुर की जीवन गाथा को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर पर्यटकों  के लिए एक अनूठा अनुभव तैयार किया जाएगा।

बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा स्थापित ‘सिख राज’ की पहली राजधानी लोहगढ़ में स्थापित होने वाला यह स्मारक  उनकी असाधारण बहादुरी, वीरता और बलिदान की कहानी को फिर से जीवंत करेगा।

कुरुक्षेत्र के पिपली में तीन एकड़ भूमि पर सिख संस्कृति को संरक्षित और समृद्ध करने के लिए भव्य सिख संग्रहालय का भी होगा निर्माण

इसके बाद, कुरुक्षेत्र जिले में सिख संग्रहालय की स्थापना पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि यदि हरियाणा में कोई ऐसा स्थान है जहाँ गुरुओं के चरण सबसे अधिक पड़े हैं तो वो  कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कुरुक्षेत्र के पिपली में तीन एकड़ भूमि पर सिख संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित एक  भव्य सिख  संग्रहालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं के मूल्यों और आदर्शों से प्रेरित यह संग्रहालय भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के भंडार के रूप में कार्य करेगा।

बैठक में पर्यटन मंत्री श्री अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री श्री कंवर पाल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण  गुप्ता, धरोहर एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यशपाल यादव, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री बी.बी. भारती, पूर्व सांसद सरदार तरलोचन सिंह, सिख इतिहासकार एवं हरियाणा राज्य जैव-विविधता बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जसपाल सिंह, सिग्मा ग्रुप के चेयरमैन सरदार जगदीप सिंह चड्ढा, ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Previous Post

गुरु गोबिन्द सिंह जी के  साहिबजादों ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया – नायब सिंह सैनी

Next Post

गांव की विभिन्न चौपालों एवं अन्य विकास कार्यों के लिए भी 83 लाख रुपये अनुदान की करी घोषणा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pargat Singh

India-US Trade Deal: राहुल गांधी के सवालों से भाग रही मोदी सरकार, MSP और सरकारी खरीद खतरे में: परगट सिंह

शनिवार, 14 मार्च 2026
Punjab Investors Summit 2026

Punjab Investors Summit 2026: CM मान का बड़ा ऐलान, लुधियाना-मोहाली-अमृतसर में बनेंगे World-Class Exhibition Centre

शनिवार, 14 मार्च 2026
Textile Dyeing Industry

Punjab Investors Summit 2026: Textile Dyeing Industry में पंजाब बनेगा Sustainable Manufacturing हब

शनिवार, 14 मार्च 2026
Amit Shah Moga Rally

Amit Shah Moga Rally: ‘कर्ज, ड्रग्स और गैंगस्टरों से तबाह पंजाब को मोदी ही बचा सकते हैं’

शनिवार, 14 मार्च 2026
World News Today

World News Today: ईरान ने तबाह किया अमेरिकी दूतावास, चीन ने उतारीं 2000 नावें, दुनिया में खुले कई मोर्चे

शनिवार, 14 मार्च 2026
Punjab Investors Summit 2026

Amit Shah Moga Rally: CM भगवंत मान बोले, MSP-कर्ज माफी की उम्मीद थी, सिर्फ भला-बुरा कहकर चले गए

शनिवार, 14 मार्च 2026
Next Post
Haryana News

गांव की विभिन्न चौपालों एवं अन्य विकास कार्यों के लिए भी 83 लाख रुपये अनुदान की करी घोषणा

Haryana News

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर शोध पीठ की होगी स्थापना

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।