LIVE | ...
गुरूवार, 9 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - हरियाणा - गुरु गोबिन्द सिंह जी के  साहिबजादों ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया – नायब सिंह सैनी

गुरु गोबिन्द सिंह जी के  साहिबजादों ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया – नायब सिंह सैनी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 6 जनवरी 2025
in हरियाणा
A A
0
CM Saini
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 06 जनवरी (The News Air): – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश उत्सव की लख-लख बधाई देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के  साहिबजादों ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया था।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज नाडा साहिब   गुरुद्वारे में श्री गुरु गोबिंद सिंह के 358 वें प्रकाशोत्सव पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब  पर शीश नवाया और अखण्ड पाठ में भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने निशान साहिब  पर भी मत्था टेका और प्रदेश के नागरिकों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की नींव रखी और समाज व राष्ट्र के लिए अपने परिवार की कुर्बानी दी थी। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रदेश व केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। इस बार भी तीव्र गति से विकास के कार्य किये जायेंगे। इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक हर माह गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित करेंगे।

लोहारू प्रकरण पर सवाल के जवाब मे मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई जांच करवाने से पहले हरियाणा की एजेंसियां कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी ढंग से काम कर रही हैं। प्रदेश का नागरिक बिना भय के सुखमय जीवन व्यतीत करे, यह सरकार का प्रयास है। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध को सहन नहीं किया जाएगा और अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में लड़कियों को  निशुल्क शिक्षा मुहैया करवाई जा रही है।

इस मौके पर नाडा साहिब गुरुद्वारा जत्थेदार बलजीत सिंह ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री  को सरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया । उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का चुनाव करवाने का निर्णय किया है, इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। प्रदेश के 40 वार्डों में पहली बार 19 जनवरी को मतदान होगा। इस मौके पर  पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर सहित अन्य गणमान्य  मौजूद रहे।

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व पर श्रद्धांजलि अर्पित की

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज 10वें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाओं, सद्भाव, साहस और सार्वभौमिक भाईचारे को बढ़ावा देने में उनके महत्व पर प्रकाश डाला।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Police Officers

Punjab Police Officers पर फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट का आरोप: Gurugram Police तैयारी में

गुरूवार, 25 जून 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal का बड़ा हमला, Saini का धन्यवाद, Mann पर सवाल

बुधवार, 24 जून 2026
Mahatma Gandhi Statue

Mahatma Gandhi Statue पर चढ़कर बनाई Reel, लोगों में गुस्सा

शनिवार, 20 जून 2026
Haryana Roadways

Haryana Roadways की बड़ी सौगात, ऐलनाबाद से Gurugram डायरेक्ट बस शुरू!

शनिवार, 20 जून 2026

बंडारू दत्तात्रेय ने मानवता के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के अद्वितीय योगदान, विशेष रूप से निस्वार्थता, समानता और सेवा के उनके आदर्शों पर जोर डालते हुए देश के नागरिकों से समाज के कल्याण के लिए इन शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन मानव समाज के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। सार्वभौमिक कल्याण, सामाजिक न्याय और एकता का उनका दृष्टिकोण आज की दुनिया में भी अत्यंत प्रासंगिक है। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि आइए हम सब उनके सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हों और एक दयालु और सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।

बंडारू दत्तात्रेय ने सिख समुदाय की त्याग, वीरता और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की, जो गुरु के जीवन और विरासत में परिलक्षित होते हैं। उन्होंने लोगों से इस शुभ अवसर को भक्ति और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा सिखाए गए मूल्यों को बनाए रखने के संकल्प के साथ मनाने के लिए एक साथ आने का आह्वान किया। राज्यपाल ने इस दिन के लिए लोगों को शुभकामनाएं दी और हरियाणा एवं देश के लिए शांति, समृद्धि और एकता की प्रार्थना की।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“अमित शाह करेंगे BHARATPOL पोर्टल लॉन्च: इंटरपोल से जुड़ने का नया डिजिटल युग शुरू!”

Next Post

लोहगढ़ में जल्द बनेगा विश्वस्तरीय बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Police Officers

Punjab Police Officers पर फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट का आरोप: Gurugram Police तैयारी में

गुरूवार, 25 जून 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal का बड़ा हमला, Saini का धन्यवाद, Mann पर सवाल

बुधवार, 24 जून 2026
Mahatma Gandhi Statue

Mahatma Gandhi Statue पर चढ़कर बनाई Reel, लोगों में गुस्सा

शनिवार, 20 जून 2026
Haryana Roadways

Haryana Roadways की बड़ी सौगात, ऐलनाबाद से Gurugram डायरेक्ट बस शुरू!

शनिवार, 20 जून 2026
neet-ug-2026-haryana-security

NEET-UG 2026: Haryana में Multi-Layer Security, जानें क्या-क्या होगी पाबंदी

गुरूवार, 18 जून 2026
Pakistan

78 श्रद्धालु Pakistan जाने से रुके, गृह मंत्रालय ने नहीं दी मंजूरी, जानें क्यूं

गुरूवार, 11 जून 2026
Next Post
CM Haryana

लोहगढ़ में जल्द बनेगा विश्वस्तरीय बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक

Haryana News

गांव की विभिन्न चौपालों एवं अन्य विकास कार्यों के लिए भी 83 लाख रुपये अनुदान की करी घोषणा

Haryana News

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर शोध पीठ की होगी स्थापना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।