LIVE | ...
बुधवार, 22 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केंद्रीय कृषि मंत्री के बाढ़ों को अवैध खनन से जोड़ने के दावे सच्चाई से कोसों दूर: बरिंदर कुमार गोयल

केंद्रीय कृषि मंत्री के बाढ़ों को अवैध खनन से जोड़ने के दावे सच्चाई से कोसों दूर: बरिंदर कुमार गोयल

कहा, बाढ़ ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण आई न कि खनन गतिविधियों से

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 6 सितम्बर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Barinder Goyal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 6 सितंबर (The News Air) पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पंजाब में अवैध खनन के कारण बाढ़ आने के दिए गए बयान का कड़े शब्दों में खंडन किया। उन्होंने कहा कि यह बाढ़ ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में रिकॉर्ड बारिश होने से दरियाओं में पानी के तेज बहाव के कारण आई हैं, न कि खनन गतिविधियों के कारण।

यहाँ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्री के आरोपों को बेबुनियाद और गुमराह करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में राजनीतिक इल्ज़ाम लगाने की बजाय सारा ध्यान प्रभावित परिवारों को राहत देने और पुनर्वास पर दिया जाना चाहिए था।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस साल पंजाब में रावी दरिया में 14.11 लाख क्यूसेक पानी आया, जो वर्ष 1988 में दर्ज 11.2 लाख क्यूसेक पानी से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान पंजाब सरकार ने 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बांधों की मज़बूती करवाई, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि बांधों ने पानी के तेज दबाव का पूरी तरह सामना किया और ब्यास दरिया पर विभाग द्वारा बनाए गए बांधों में कोई दरार नहीं आयी।

केंद्रीय मंत्री के बयान को तर्कहीन करार देते हुए कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि फौज और बी.एस.एफ. की पाबंदियों के कारण अंतर्राष्ट्रीय सीमा से पाँच किलोमीटर के अंदर खनन गतिविधियों पर रोक है, जिसके चलते रावी नदी में खनन नहीं किया जा सकता। इसी तरह ब्यास नदी को पहले ही ‘सुरक्षित क्षेत्र’ घोषित किया गया है, जहाँ खनन की मनाही है। उन्होंने कहा कि घग्गर नदी में कोई खनन गतिविधि नहीं हो रही और सतलुज में सिर्फ स्वीकृत खनन योजनाओं तथा राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (एस.इ.आइ.ए.ए.) से वातावरण अनुमति के बाद ही खनन की इजाज़त ली गई है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब में रेगुलेटेड खनन गतिविधियों से दरियाओं के बांधों को कोई खतरा नहीं और दरियाओं के बांधों से 100 मीटर के भीतर किसी भी खनन गतिविधि की इजाजत नहीं है।

केंद्रीय मंत्री के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि बाढ़ का एकमात्र कारण अत्यधिक वर्षा है। उन्होंने बताया कि अकेले 25 अगस्त को चंबा में सामान्य से 1205 प्रतिशत अधिक, कांगड़ा में 275 प्रतिशत अधिक और पठानकोट में 820 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। उन्होंने कहा कि ऐसी प्राकृतिक आपदा को अवैध खनन से जोड़ना पंजाब के पीड़ित लोगों के साथ गंभीर अन्याय है।

केंद्र सरकार को पंजाब की मांगों पर अनावश्यक देरी करने की ओर ध्यान दिलाते हुए श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब हर साल राष्ट्रीय हित में बी.एस.एफ. और फौज की चौकियों की सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपये खर्च करता है।

उन्होंने अफसोस जताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की बार-बार की अपीलों के बावजूद बी.एस.एफ. और फौज की अहम सरहदी चौकियों की सुरक्षा के लिए पंजाब की प्रस्तावित योजनाएँ अभी भी भारत सरकार के पास लंबित पड़ी हैं। उन्होंने आगे कहा कि एन.डी.एम.ए. द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी के बावजूद 28 प्रस्तावित कार्यों में से केवल 19 को ही स्वीकृति मिली है और हम अब भी फंड जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Government

Punjab Government Schools NEET Success: 881 बच्चों ने किया क्वालिफाई, केजरीवाल ने दी बधाई

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) की केंद्र के इशारे पर पंजाब के साथ पक्षपातपूर्ण रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तकनीकी समिति की बैठक में पंजाब ने स्पष्ट रूप से जून माह में धान की बुवाई के मौसम के कारण सिंचाई हेतु 29,500 क्यूसेक पानी की मांग की थी। बार-बार पत्र लिखने और अपीलों के बावजूद पंजाब को केवल 21,000 क्यूसेक पानी आवंटित किया गया, जो निर्धारित नियमों के विपरीत है, क्योंकि नियमों के अनुसार भराई के समय में साझेदार राज्य की मांग के अनुसार सप्लाई देना अनिवार्य होता है। श्री गोयल ने कहा कि यदि पंजाब को उसका उचित हिस्सा दिया जाता तो हमारी सिंचाई की ज़रूरतें भी पूरी हो जातीं और डैमों में अतिरिक्त पानी स्टोर करने की भी क्षमता रहती।

कैबिनेट मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड शुरू से ही अपनी मनमर्जी से काम करता आ रहा है और जब पंजाब को राहत की ज़रूरत होती है तो चुप हो जाता है और दबाव बनाकर पंजाब पर अपने फैसले थोपता है।

उज्ज नदी के प्रवाह को रावी नदी पर मकौड़े पत्तन में बैराज बनाकर नियंत्रित करने संबंधी लंबित मांग पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट सरहदी क्षेत्रों में सिंचाई, पेयजल और जल रिजार्च सुविधाओं को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को उज्ज के पानी पर अधिकार है और इस संबंधी विस्तृत योजनाएँ पहले ही केंद्रीय जल आयोग को सौंपी जा चुकी हैं।

उन्होंने दोहराया कि इस वर्ष की बाढ़ हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भारी बारिश का नतीजा हैं, जिसमें पाकिस्तान से आने वाला बहाव और स्थानीय नदियों का बहाव भी शामिल है। उन्होंने कहा कि फिर भी बांधों को समय पर मज़बूत करने के चलते नुकसान काफी कम हुआ है। ब्यास दरिया ने भी पोंग डैम में ऐतिहासिक बहाव दर्ज किया, जो अब तक के सभी रिकॉर्ड से अधिक है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बाढ़ में घिरे हर पंजाबी की मुसीबत हमारी अपनी मुसीबत

Next Post

नेशनल अवार्डी अध्यापकों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर बाढ़ राहत कार्यों के लिए दिए 1.25 लाख रुपये

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Government

Punjab Government Schools NEET Success: 881 बच्चों ने किया क्वालिफाई, केजरीवाल ने दी बधाई

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Harpal Singh Cheema

Punjab Road Safety Rules: ई-चालान पर 45 दिन में आपत्ति, नाबालिगों पर जीरो टॉलरेंस

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Education Minister Dharmendra Pradhan

Education Minister Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Next Post
Teacher

नेशनल अवार्डी अध्यापकों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर बाढ़ राहत कार्यों के लिए दिए 1.25 लाख रुपये

aap

मोदी सरकार ने अमेरिकी कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी माफ कर किसानों के साथ बड़ा धोखा किया- केजरीवाल

CM Mann

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने ऐतिहासिक फैसले लेकर बाढ़ पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त की

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।