LIVE | ...
बुधवार, 22 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मोदी सरकार ने अमेरिकी कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी माफ कर किसानों के साथ बड़ा धोखा किया- केजरीवाल

मोदी सरकार ने अमेरिकी कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी माफ कर किसानों के साथ बड़ा धोखा किया- केजरीवाल

अब भारतीय किसान को कपास का दाम 900 रुपए से भी कम मिलेगा और वे आत्महत्या करने को मजबूर होंगे- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 7 सितम्बर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
aap
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली/गुजरात, 07 सितंबर (The News Air) मोदी सरकार ने अमेरिकी कपास पर लगने वाले 11 फीसद इंपोर्ट ड्यूटी को माफ कर देश के किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है। इससे अमेरिकी कपास की कीमत हमारे किसानों की कपास से 15-20 रुपए प्रति किलो सस्ती हो जाएगी और अब हमारे किसानों को कपास का दाम 900 रुपए प्रति मन से भी कम मिलेगा। इससे वे आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। मोदी जी सिर्फ अडानी को बचाने और ट्रंप को खुश करने के लिए अपने देश के किसानों की कुर्बानी दे रहे हैं। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार अमेरिकी कपास पर वापस 11 ड्यूटी लगाए, किसानों को कपास पर 2100 रुपए प्रति 20 किलो एमएसपी व खाद-बीज पर सब्सिडी दे। रविवार को भारी बारिश के चलते चोटीला में होने वाली किसानों की महापंचायत स्थगित होने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में प्रेसवार्ता कर ये बातें कही।

11 फीसद ड्यूटी लगने से अमेरिकी कपास महंगी होती थी और हमारे किसानों की सस्ती कपास आसानी से बिक जाती थी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे किसानों ने जून-जुलाई के महीने में कपास की बुआई कर दी है। किसानों ने कपास लगाने के लिए बीज, खाद और मजदूरी के लिए कर्ज लिया है। अब भारत के किसानों की कपास की फसल अक्टूबर-नवंबर में तैयार होगी। हमारे किसान सोच रहे रहे हैं कि अक्टूबर-नवंबर जब उनकी फसल तैयार होगी और उसे मंडी में लेकर जाएंगे और उसका अच्छा दाम मिलेगा। लेकिन किसानों को पता नहीं है कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने किस तरह किसानों के साथ धोखा किया है। अमेरिका में किसानों द्वारा उगाई गई कपास जब भारत में आती है तो उस पर अभी तक 11 फीसद इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी। इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से अमेरिका की कपास भारत में आने पर हमारे किसानों द्वारा उगाई गई कपास से महंगी होती थी। इसलिए हमारे देश के किसानों द्वारा उगाई गई कपास मंडी में आसानी से बिक जाती थी और अमेरिका से आने वाली कपास नहीं बिकती थी।

टेक्सटाइल कंपनियों ने अमेरिका से सस्ती कपास मंगानी शुरू कर दी हैं – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 19 अगस्त से केंद्र की मोदी सरकार ने अमेरिका से आने वाली कपास पर लगने वाले 11 फीसद इंपोर्ट ड्यूटी को हटा दी है। अब अमेरिका से आने वाली कपास भारत के किसानों की कपास से 15 से 20 रुपए प्रति किलो सस्ती हो जाएगी। इस तरह, अमेरिका की कपास भारत में हमारे किसानों की कपास से ज्यादा सस्ती हो जाएगी। नतीजन, हमारे देश के किसानों की कपास नहीं बिक पाएगी। जब हमारे देश के किसान अक्टूबर-नवंबर में अपनी कपास मंडी में लेकर जाएंगे तो उनकी कपास खरीदने वाला कोई नहीं मिलेगा। भारत की सभी टेक्सटाइल कंपनियों ने पहले ही अमेरिका से बहुत बड़े स्तर पर सस्ती कपास मांगनी शुरू कर दी है।

मोदी सरकार ने पहले 30 सितंबर तक इंपोर्ट ड्यूटी हटाई थी, जिसे बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दिया है – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले यह ड्यूटी 40 दिन के लिए हटाई थी, जो 19 अगस्त से 30 सितंबर तक लागू था, लेकिन अब मोदी सरकार ने इसे बढ़ा कर 31 दिसंबर कर दिया है। यानी अब 31 दिसंबर तक अमेरिका से आने वाली कपास पर 11 फीसद ड्यूटी नहीं लगेगी। ऐसे में हमारे किसानों द्वारा उगाई गई कपास को बेचने का कोई भी विकल्प नहीं बचा है। अब अमेरिका की कपास सस्ती होने की वजह से हमारे किसानों की कपास नहीं बिकेगी। हमारे देश का किसान कर्ज लेकर बीज, खाद खरीद चुका है, मजदूरी दे चुका है। अब वह किसान अपना कर्ज कैसे चुकाएगा? इन किसानों के सामने आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

मोदी जी ने कपास की कीमत 2500 रुपए प्रति मन करने की वकालत की थी लेकिन आज किसानों को 1200 रुपए ही मिल पा रहे हैं – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2013 में गुजरात में लगभग 1500 से 1700 प्रति मन कीमत पर किसानों को अपनी कपास के दाम मिला करते थे। 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि कपास की कीमत बहुत कम है। इसकी कीमत कम से कम 2500 रुपए प्रति मन होनी चाहिए। ढाई हजार रुपए किसानों को मिलना तो बहुत दूर की बात है, उस वक्त जो 1500 से 1700 रुपए प्रति मन कपास के दाम मिलते थे, आज मार्केट में किसान को 1200 रुपए प्रति मन ही कपास के दाम मिलते हैं। उसमें भी 300 रुपए प्रति मन कीमत कम हो गए, जबकि किसानों के बीज, खाद, मजदूरी के दाम बढ़ गए। जब अमेरिका की कपास भारत में आ जाएगी तो हमारे किसानों को 900 रुपए प्रति मन से भी कम कीमत कपास की मिलेगी। एक तरह से अमेरिका के किसानों को मालामाल किया जा रहा है और गुजरात के किसानों को कंगाल किया जा रहा है।

आखिर मोदी सरकार अमेरिका के आगे इतनी बेबस क्यों है?- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अमेरिका के आगे इतनी बेबस क्यों है? ये हमें नहीं पता है, लेकिन चारों तरफ अलग-अलग अफवाहें फैली हुई हैं। एक अफवाह ये है कि मोदी जी अडानी को बचाने के लिए ट्रंप को किसी भी हालत में नाराज नहीं करना चाहते हैं। ट्रंप हमारे देश की सरकार का हाथ मरोड़ रहा है। इसलिए ट्रंप के दबाव और गुंडागर्दी के चलते मोदी सरकार ने अमेरिका से आने वाले कपास से इंपोर्ट ड्यूटी हटाकर हमारे किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने मोदी सरकार से मांग करते हुए कहा कि अमेरिकी कपास से हटाई गई 11 फीसद ड्यूटी वापस लगाई जाए। हमारे देश के किसानों को कपास पर 2100 रुपए प्रति मन के हिसाब से एमएसपी दिया जाए। तीसरा, सिर्फ एमएसपी तय करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि हमारे किसानों की कपास एमएसपी पर ही खरीदी जाए। चौथा, खाद, बीज समेत कपास को उगाने वाली सामग्री बहुत महंगी हो गई है। उस पर सब्सिडी दी जाए ताकि ये किसानों को सस्ता मिल सके।

ट्रंप के 50 फीसद टैरिफ लगाने से लाखों हीरा कारीगर बेरोजगार हो गए हैं और मोदी सरकार चुप है – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के कपास के किसानों के साथ ही हीरे के कारीगरों के ऊपर भी एक बहुत बड़ा संकट आया है। यहां भी मोदी सरकार ट्रंप के आगे घुटने टेक चुकी है। हमारे देश से हीरे को तराश कर बहुत बड़े स्तर पर अमेरिका भेजा जाता है। उस हीरे को तराशने वाले लाखों कारीगर गुजरात के सूरत में काम करते हैं। आज ये लाखों कारीगर बेघर हो गए हैं, क्योंकि अब अमेरिका ने भारत से जाने वाले हीरे के ऊपर 50 फीसद टैरिफ लगा दिया है और हमारी केंद्र सरकार इस मामले में भी झुकी हुई है, कोई एक्शन नहीं ले रही है। लेकिन जब अमेरिका ने कनाडा पर 25 फीसद टैरिफ लगाया तो कनाडा ने अमेरिका पर 35 फीसद टैरिफ लगाकर पलटवार किया। अमेरिका ने यूरोपियन यूनियन के ऊपर 50 फीसद टैरिफ लगाया तो यूरोपियन यूनियन ने भी पलटकर अमेरिका पर 50 फीसद टैरिफ लगा दिया। इसके बाद ट्रंप झुक गए और उन्होंने कनाडा व यूरोपियन यूनियन पर लगा टैरिफ वापस ले लिया। इसी तरह, अमेरिका ने मैक्सिको के ऊपर टैरिफ लगाया तो उसने भी अमेरिका पर टैरिफ लगाया। ट्रंप ने झुक कर मैक्सिको का भी टैरिफ वापस ले लिया।

मोदी सरकार को ट्रंप के 50 फीसद टैरिफ के जवाब में अमेरिकी कपास पर 100 फीसद टैरिफ लगाना चाहिए – केजरीवाल

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Government

Punjab Government Schools NEET Success: 881 बच्चों ने किया क्वालिफाई, केजरीवाल ने दी बधाई

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाया तो मोदी सरकार ने अमेरिका पर टैरिफ बढ़ाने के बजाय कपास पर लगने वाली 11 फीसद ड्यूटी को भी खत्म कर दिया। उन्होंने मोदी सरकार से सवाल किया कि आखिर हम क्यों कमजोर पड़ गए। भारत 140 करोड़ लोगों का देश है और दुनिया का सबसे बड़ा मार्केट है। अमेरिका की सारी कंपनियां भारत आना चाहती हैं और अपना मॉल बेचना चाहती हैं। मोदी जी के पीछे देश के 140 करोड़ लोग खड़े हैं। अमेरिका ने भारत के ऊपर 50 फीसद टैरिफ लगाया तो मोदी जी को पलटकर अमेरिकी कपास पर 100 फीसद टैरिफ लगा देना चाहिए था। इसके बाद ट्रंप को झुकना ही पड़ता। क्योंकि ट्रंप कायर, डरपोक और बुजदिल है। जिन देशों ने ट्रंप को आँखें दिखाई, उनके सामने उसे झुकना पड़ा।

मोदी जी थोड़ा हिम्मत दिखाएं और अमेरिका को आंख दिखाएं, पूरा देश उनके साथ खड़ा है – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश में कई अमेरिकी कंपनियां काम कर रही हैं। भारत चार अमेरिकी कंपनियां को बंद कर दे, फिर इन लोगों को नानी याद आ जाएगी। मोदी जी ट्रंप को आँखें तो दिखाएं, उनके सामने सीना तान कर खड़े तो हों, अमेरिका को जवाब तो दें। मोदी जी क्यों जवाब नहीं दे रहे हैं, क्यों कमजोर पड़े हैं? क्या अडानी को बचाने के लिए पूरे देश को ताक पर लगा देंगे? आज सूरत के हीरा कारीगरों के पास अपने बच्चों की फीस देने के पैसे नहीं है, दो वक्त की रोटी खाने के पैसे नहीं है। सारे कारीगर बेरोजगार हो गए हैं। मोदी जी से हमारी मांग है कि वह थोड़ा हिम्मत दिखाएं, पूरा देश उनके साथ खड़ा है। हमारी मांग है कि जैसे ट्रंप ने भारत से अमेरिका जाने वाले सामन पर 50 फीसद टैरिफ लगाया है, वैसे ही मोदी जी भी अमेरिका से भारत आने वाले सामानों पर 75 फीसद टैरिफ लगाएं। देश बर्दाश्त करने को तैयार है। फिर देखिए ट्रंप झुकता है या नहीं झुकता है। दुनिया झुकती है, झुकाने वाला चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बड़ी दिलचस्प बात है कि अमेरिकी कपास पर मोदी सरकार द्वारा हटाई गई 11 फीसद ड्यूटी के मुद्दे पर कांग्रेस चुप है। कांग्रेस को किसानों से कोई मतलब नहीं है और ना तो हीरा कारीगरों से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस को तो भाजपा की नौकरी करनी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नेशनल अवार्डी अध्यापकों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर बाढ़ राहत कार्यों के लिए दिए 1.25 लाख रुपये

Next Post

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने ऐतिहासिक फैसले लेकर बाढ़ पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Government

Punjab Government Schools NEET Success: 881 बच्चों ने किया क्वालिफाई, केजरीवाल ने दी बधाई

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Harpal Singh Cheema

Punjab Road Safety Rules: ई-चालान पर 45 दिन में आपत्ति, नाबालिगों पर जीरो टॉलरेंस

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Education Minister Dharmendra Pradhan

Education Minister Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Next Post
CM Mann

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने ऐतिहासिक फैसले लेकर बाढ़ पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त की

CM Mann in PC

बाढ़ पीड़ितों के बचाव, राहत एवं पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक की करेंगे अध्यक्षता

हरपाल सिंह चीमा

एसडीआरएफ डेटा सार्वजनिक कर 'आप' सरकार ने भाजपा के झूठ का किया पर्दाफाश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।