मंगलवार, 26 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बाढ़ में घिरे हर पंजाबी की मुसीबत हमारी अपनी मुसीबत

बाढ़ में घिरे हर पंजाबी की मुसीबत हमारी अपनी मुसीबत

संसद सदस्य संजय सिंह और कैबिनेट मंत्रियों ने राहत कार्यों के दौरान प्रकट किया विश्वास

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 6 सितम्बर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 6 सितंबर (The News Air) राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक के साथ बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण किया और कथलौर, कोलियां रोड, पिंड पंमा और बमियाल का दौरा किया। उन्होंने रावी नदी पर बनाए जा रहे अस्थायी बांध का भी जायजा लिया। केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए श्री संजय सिंह ने कहा कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पत्र लिखकर की गई अपीलों के बावजूद भी भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने राज्य के लिए कोई वित्तीय पैकेज का ऐलान नहीं किया। हालाँकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास अफगानिस्तान को सहायता भेजने के लिए समय है पर उनके पास पंजाब के लिए कोई समय नहीं है।

नंगल में प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर के नुकसान हुए हिस्से को बचाने के लिए पिछले 2 दिनों से शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों से प्रेरित होकर अब इलाके के निवासी, ‘आप’ स्वयंसेवक और तकनीकी विशेषज्ञ मिलकर इस नेक कार्य में हिस्सा ले रहे हैं। बड़ी अत्याधुनिक मशीनरी और नावों की मदद से सतलज के किनारे इस धार्मिक स्थान को मजबूत करने के लिए रेत और बजरी से भरे बड़े थैलों का उपयोग किया जा रहा है।

इस धार्मिक स्थान को स्थायी रूप से बचाने के लिए 1.27 करोड़ रुपये की राशि की आवश्यकता होगी।

इस दौरान राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने ससराली और अन्य साथ लगते गांवों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक सूखा राशन और अन्य राहत सामग्री से भरे तीन ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार को समय पर सहायता प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और खाद्य सामग्री, दवाइयाँ, कपड़े और अन्य जरूरी सामान की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऐसी खेपें नियमित रूप से भेजी जा रही हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 26 मई 2026
Heat Wave Alert

Heat Wave Alert: उत्तर और मध्य भारत में अगले 5 दिन भयंकर लू, IMD ने जारी किया Red Alert

मंगलवार, 26 मई 2026
Breaking News Live Updates 26 May 2026

Breaking News Live Updates 26 May 2026: Top Headlines, हर खबर सबसे तेज

मंगलवार, 26 मई 2026
Horoscope

26 May 2026 Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए बड़ा खुलासा

मंगलवार, 26 मई 2026

ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने फाजिल्का के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री वितरण के तीसरे चरण की शुरुआत की। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब हमेशा आवश्यकता पड़ने पर देश के लिए खड़ा रहा है लेकिन अब जब राज्य को स्वयं सहायता की आवश्यकता है तो केंद्र सरकार इसकी सहायता करने से झिझक रही है और इससे सौतेली मां की तरह व्यवहार कर रही है।

राहत सामग्री वितरण के बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री सौंद ने बताया कि अब तक फाजिल्का जिले में जरूरतमंद लोगों को 8599 राशन किटें वितरित की जा चुकी हैं। मंत्री ने आगे कहा कि जहाँ दूध देने वाले पशुओं के लिए 5000 थैले चारे की आपूर्ति की जा चुकी है, वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पंजाब सरकार द्वारा 3715 तिरपाल भी उपलब्ध करवाई गई हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेख करते हुए मंत्री ने जानकारी दी कि पशु चिकित्सा विभाग की 28 टीमें तथा जिले भर में 38 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक राहत सामग्री की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रभावित गांवों में 3 तहसीलदार, 2 नायब तहसीलदार, 3 बीडीपीओ, 58 पटवारी, 5 कानूनगो, 10 फूड सप्लाई अधिकारी और 25 अन्य अधिकारी तैनात किए गए हैं।

इस दौरान पटियाला डिविजनल कमिश्नर विनय बुबलानी ने शनिवार सुबह बाढ़ से बचाव के लिए चल रहे प्रयासों का जायजा लेने हेतु ससराली कॉलोनी में धुसी बांध का दौरा किया।

सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) लुधियाना पूर्वी जसलीन कौर भुल्लर और अन्य अधिकारियों के साथ डिविजनल कमिश्नर ने भारतीय सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), लोक निर्माण विभाग (पी डब्ल्यू डी), ड्रेनेज विभाग, स्थानीय सामाजिक संगठनों और सैकड़ों गांववासियों के सहयोग से किए जा रहे नए रिंग बांध के निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरे के दौरान श्री बुबलानी ने बांध के निकट फसलों को हुए नुकसान की सीमा का मूल्यांकन करने हेतु माल, जंगलात और ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श भी किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब ने बाढ़ की स्थिति का तुरंत और सहानुभूति से किया मुकाबला; केंद्र से मांगी जवाबदेही और सहायता: हरपाल सिंह चीमा

Next Post

केंद्रीय कृषि मंत्री के बाढ़ों को अवैध खनन से जोड़ने के दावे सच्चाई से कोसों दूर: बरिंदर कुमार गोयल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 26 मई 2026
Heat Wave Alert

Heat Wave Alert: उत्तर और मध्य भारत में अगले 5 दिन भयंकर लू, IMD ने जारी किया Red Alert

मंगलवार, 26 मई 2026
Breaking News Live Updates 26 May 2026

Breaking News Live Updates 26 May 2026: Top Headlines, हर खबर सबसे तेज

मंगलवार, 26 मई 2026
Horoscope

26 May 2026 Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए बड़ा खुलासा

मंगलवार, 26 मई 2026
Cockroach Janata Party

Cockroach Janata Party Supreme Court: CJI सूर्यकांत बोले: इतना भावुक मत होइए, अभी कोई अर्जेंसी नहीं

सोमवार, 25 मई 2026
Kapil Sharma Canada Cafe Shooting Dharmendra Memory

Kapil Sharma Amritsar House Firing: कपिल शर्मा के घर के बाहर नहीं चली गोली, पुलिस ने बताया अफवाह

सोमवार, 25 मई 2026
Next Post
Barinder Goyal

केंद्रीय कृषि मंत्री के बाढ़ों को अवैध खनन से जोड़ने के दावे सच्चाई से कोसों दूर: बरिंदर कुमार गोयल

Teacher

नेशनल अवार्डी अध्यापकों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर बाढ़ राहत कार्यों के लिए दिए 1.25 लाख रुपये

aap

मोदी सरकार ने अमेरिकी कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी माफ कर किसानों के साथ बड़ा धोखा किया- केजरीवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।