शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - हरियाणा - देश के पांच प्रमुख तीर्थ स्थलों पर हजारों श्रद्धालुओं ने ऑनलाईन प्रणाली से देखा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

देश के पांच प्रमुख तीर्थ स्थलों पर हजारों श्रद्धालुओं ने ऑनलाईन प्रणाली से देखा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

पहली बार जन सम्पर्क विभाग के प्रयासों से तीर्थ स्थलों पर पहुंचा प्रचार रथ, प्रत्येक जगह जन सम्पर्क विभाग के अधिकारी के नेतृत्व में गठित की टीम, लाइव प्रसारण देखने के किए गए विशेष प्रबंध

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 14 दिसम्बर 2024
in हरियाणा
A A
0
Haryana News
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 14 दिसंबर (The News Air)– उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली बार देश के पांच प्रमुख स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण करने के प्रबंध किए गए। इन सभी तीर्थ स्थलों पर महोत्सव के 5 दिसम्बर से 11 दिसंबर के कार्यक्रमों को ऑनलाइन प्रणाली से दिखाया गया। इसके लिए सूचना जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग ने महोत्सव को तीर्थ स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं तक पहुंचाने का जिम्मा लिया। यह प्रयास सफल रहें और तीर्थ स्थलों पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इन प्रयासों की प्रशंसा की हैं।

उपायुक्त नेहा सिंह ने विशेष बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव ने देश ही नहीं पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। इस महोत्सव के साथ हर श्रद्धालु जुड़ने के लिए उत्सुक रहता हैं। इस महोत्सव को देखने के लिए लाखों श्रद्धालु प्रत्यक्ष रूप से कुरुक्षेत्र की धरा पर पहुंचते है और करोड़ों श्रद्धालु ऑनलाईन प्रणाली जिसमें वेबसाइट, ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक इत्यादि शामिल हैं, से जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं इस वर्ष सूचना जनसम्पर्क विभाग की तरफ से एक नई पहल करते हुए पांच प्रचार रथों को प्रथम को श्री जगन्नाथ मंदिर ओडिशा, श्री बांके बिहारी वृंदावन उत्तर प्रदेश, कृष्ण जन्मभूमि टेम्पल मथुरा, द्वारकाधीश टेम्पल गुजरात,टिकाना मंदिर श्री गोविन्द देव जी जयपुर राजस्थान तीर्थ स्थलों पर भेजा गया।

उन्होंने कहा कि इन प्रचार रथों पर बड़ी एलईडी के साथ-साथ इंटरनेट आदि की व्यवस्था की गई थी। इन सभी एलईडी पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के वैश्विक गीता पाठ रोजाना, ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग कुरुक्षेत्र की महाआरती, मुख्य मंच के सांस्कृतिक कार्यक्रम, ओडिशा पवेलियन, हरियाणा पवेलियन के सांस्कृतिक कार्यक्रम, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गीता सेमिनार, 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, अखिल भारतीय देव स्थानम सम्मेलन, दीपदान, दीपोत्सव आदि को दिखाया गया। इन कार्यक्रमों को तीर्थ स्थलों पर दिखाने के लिए ऑनलाईन लाईव ङ्क्षलक तैयार किया गया। इस लिंक के माध्यम से सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों के श्रद्धालुओं के महोत्सव के कार्यक्रमों का आनंद लिया।

यह भी पढे़ं 👇

SYL Canal

SYL Canal: India की सबसे बड़ी Water Dispute, 44 साल बाद भी अधूरा सपना

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Canal Revolution

Punjab Canal Revolution: 4 साल में भाखड़ा नहर जितना पानी खेतों तक पहुंचाया, CM Bhagwant Mann का बड़ा दावा

बुधवार, 18 मार्च 2026
Punjab Rajasthan Water Dispute

Punjab Rajasthan Water Dispute: राजस्थान पर ₹1.44 लाख करोड़ का दावा, CM भगवंत मान बोले पानी का पैसा दो या लेना बंद करो

बुधवार, 18 मार्च 2026
Ladli Behna Yojana 34th Installment

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1.25 करोड़ बहनों के खाते में पहुंचे ₹1836 करोड़, CM यादव ने किया ट्रांसफर

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

महानिदेशक के आदेशानुसार देश के प्रमुख पांच तीर्थ स्थलों पर लगाई आईपीआरओ की ड्यूटी

सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग के आदेशानुसार देश के प्रमुख पांच तीर्थ स्थलों पर पांच आईपीआरओ की ड्यूटी लगाई गई। इन सभी तीर्थों पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तमाम कार्यक्रमों का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया । इन आदेशों के अनुसार नूह के एआईपीआरओ अशोक राठी की श्री जगन्नाथ टेम्पल ओडिशा, आईपीआरओ कुलदीप बांगड की श्री बांके बिहारी वृंदावन उत्तर प्रदेश व श्री कृष्ण जन्मभूमि टेम्पल मथुरा, आईपीआरओ कृष्ण कुमार आर्य की द्वारकाधीश टेम्पल गुजरात, प्रेस कंसलटेंट निखील की श्री महाकालेश्वर टेम्पल उज्जैन मध्य प्रदेश व आईपीआरओ कृष्ण कुमार की टिकाना मंन्दिर श्री गोविन्द देव जी जयपुर राजस्थान में ड्यूटी लगाई गई।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बिजली के चाक पर बने मिट्टी के बर्तनों से सजा ब्रह्मसरोवर का पावन तट

Next Post

खादी ग्रामोद्योग द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रदान किए जा रहे है औजार और मशीन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

SYL Canal

SYL Canal: India की सबसे बड़ी Water Dispute, 44 साल बाद भी अधूरा सपना

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Canal Revolution

Punjab Canal Revolution: 4 साल में भाखड़ा नहर जितना पानी खेतों तक पहुंचाया, CM Bhagwant Mann का बड़ा दावा

बुधवार, 18 मार्च 2026
Punjab Rajasthan Water Dispute

Punjab Rajasthan Water Dispute: राजस्थान पर ₹1.44 लाख करोड़ का दावा, CM भगवंत मान बोले पानी का पैसा दो या लेना बंद करो

बुधवार, 18 मार्च 2026
Ladli Behna Yojana 34th Installment

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1.25 करोड़ बहनों के खाते में पहुंचे ₹1836 करोड़, CM यादव ने किया ट्रांसफर

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Punjab Excise Policy

Haryana Bank Fraud AAP Punjab: 550 करोड़ घोटाले पर चीमा का हमला, भाजपा नई टेक्नोलॉजी में फेल

सोमवार, 2 मार्च 2026
CM Haryana Naib Singh Saini

Haryana Budget 2026-27: नायब सैनी ने पेश किया ₹2.23 लाख करोड़ का महाबजट

सोमवार, 2 मार्च 2026
Next Post
Haryana News

खादी ग्रामोद्योग द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रदान किए जा रहे है औजार और मशीन

Flying

खमाणो की अरशदीप कौर बनी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

farmer suicide

Breaking: शंभू बॉर्डर पर किसान ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।