LIVE | ...
सोमवार, 27 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ज़मीन के नाजायज तबादले और इंतकाल की लाखों की रिश्वत लेता…

ज़मीन के नाजायज तबादले और इंतकाल की लाखों की रिश्वत लेता…

तहसीलदार और दो पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 27 दिसम्बर 2023
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
विजीलैंस ब्यूरो
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 27 दिसंबर (The News Air) पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने चलाई भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज मुनक के तहसीलदार (सेवामुक्त) संधूरा सिंह, संगरूर जिले के माल हलका गाँव बल्लरां के पटवारी धरमराज और भगवान दास पटवारी (सेवामुक्त) को कृषि योग्य ज़मीन के ग़ैर-कानूनी तबादले और इंतकाल करवाने के एवज़ में 7 लाख रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।

राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने खुलासा किया कि एफआईआर नंबर 18 तारीख़ 27.12.2023 की गहराई से तफ्तीश करने के बाद आइपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना के थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में नामज़द किये गए मुलजिमों में संधूरा सिंह, तहसीलदार (सेवामुक्त), धरमराज पटवारी, मिट्ठू सिंह पटवारी (दोनों हलका बल्लरां, ज़िला संगरूर), भगवान दास, पटवारी ( सेवामुक्त) और एक निजी व्यक्ति बलवंत सिंह निवासी गाँव बल्लरां, ज़िला संगरूर शामिल हैं।

और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस जांच के दौरान गाँव बल्लरां में गुरतेज सिंह और अन्य की 25 कनाल 15 मरले ज़मीन का तबादला गाँव रायपुर, तहसील जाखल, हरियाणा में बलवंत सिंह की ज़मीन के साथ जाली तबादला और इंतकाल ( नंबर 10808) इंदराज कराने का खुलासा हुआ है। धरमराज पटवारी ने इस फर्जी इंतकाल को अंजाम देने के लिए बलवंत सिंह से 7 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। इसके बाद, धरमराज पटवारी ने इस इंतकाल की मंजूरी तहसीलदार संधूरा सिंह (अब सेवामुक्त) से जमांबन्दी में ऐंट्रियों के साथ मिलाने के लिए 15. 05. 2019 की बैक डेट से प्राप्त की, जिसकी समय सीमा 15. 05. 2023 थी।

प्रवक्ता ने माल रिकार्ड में अनियमितताओं को उजागर करते हुए बताया कि पटवारी ने इंतकाल की मंजूरी के लिए एंट्री बाल प्वाइंट पैन के साथ की थी, उसी तारीख़ को अन्य ऐंट्रियों के उलट, जै़ल पैन का प्रयोग करके दर्ज की गई थीं। इसके इलावा, दोषी पटवारी ने अपने दोष को छिपाने के लिए इस इंतकाल की कापी कानूनगो के दफ़्तर को भी न भेजी।

यह भी पढे़ं 👇

26 July History

26 July History: जब 200 स्पेनिश सैनिकों ने 1 करोड़ की सेना को हराया, जानें इस दिन की 10 बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 26 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 26 जुलाई 2026
Monsoon

IMD Weather Alert: ओडिशा-गुजरात में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वॉर्निंग

रविवार, 26 जुलाई 2026
Kargil Vijay Diwas

Breaking News Live Updates 26 July 2026: Kargil Vijay Diwas Special, हर बड़ी खबर Live

रविवार, 26 जुलाई 2026

इस जांच के दौरान पता लगा कि गुरतेज सिंह और अन्य और बलवंत सिंह के बीच कोई पारिवारिक बटवारा नहीं हुआ था। इसके इलावा बलवंत सिंह के पास हरियाणा के गाँव जाखल में कोई ज़मीन भी नहीं थी। साल 1966 से गाँव बल्लरां में ज़मीन के मालिक होने का दावा कर रहे बलवंत सिंह ने तबादले के द्वारा ज़मीन का मालिक बनने के लिए धरमराज पटवारी के पास पहुँच की, जिसने 10 लाख रुपए की माँग की। बातचीत के बाद धरमराज पटवारी ने बलवंत सिंह से 7 लाख रुपए की रिश्वत ले ली।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि यहाँ से धरमराज पटवारी के तबादले के बाद मिट्ठू सिंह पटवारी ने शिकायतकर्ता के माल रिकार्ड में फेरबदल करके धोखे के साथ उनके हिस्से 57 कनाल 11 मरले से घटा कर 31 कनाल 16 मरले ज़मीन कर दी। इस ग़ैर- कानूनी कार्यवाही के द्वारा बलवंत सिंह को 25 कनाल 15 मरले ज़मीन का गैर-कानूनी तबादले से मालिक बना दिया। इन कार्यवाहियों को छिपाने के लिए, मिट्ठू सिंह पटवारी ने जमाबन्दी रजिस्टर में से पन्ना नंबर 134 से 138 को हटा दिया और रजिस्टर के बाकी पन्नों के उलट, क्रम संख्या के बिना वाले नये पन्ने जोड़ दिए।

जांच के दौरान सामने आया कि मिट्ठू सिंह पटवारी ने 07. 05. 2021 को माल रिकार्ड में यह हेराफेरी की थी। फिर बलवंत सिंह ने उक्त ज़मीन अपने पोते बलराज सिंह को करार नंबर 53 तारीख़ 26. 04. 2022 के द्वारा तबदील कर दी। इसके बाद भगवान दास पटवारी ने इंतकाल नंबर 11123 तारीख़ 8. 7. 2022 दर्ज किया और 14. 07. 2022 को मंजूरी प्राप्त कर ली।

जब शिकायतकर्ता गुरतेज सिंह को इस बारे पता लगा तो उसने शिकायत दर्ज करवाई तो भगवान दास पटवारी ने इंतकाल नंबर 16 तारीख़ 18. 07. 2022 को दुरुसत कर दिया परन्तु वह माल रजिस्टर में इंतकाल नं 11123 तारीख़ 18. 07. 2022 के आधार पर सेल डीड/ वसिका नं. 53 तारीख़ 26.04.2022 का हवाला देने में असफल रहा।
प्रवक्ता ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है और बाकी दोषियों को भी जल्द ही काबू कर लिया जायेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्य की झाँकी को रद्द करने पर मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा के…

Next Post

दिल्ली के उद्योग मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के व्यापारी संगठनों संग दिल्ली सचिवालय में की अहम बैठक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

26 July History

26 July History: जब 200 स्पेनिश सैनिकों ने 1 करोड़ की सेना को हराया, जानें इस दिन की 10 बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 26 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 26 जुलाई 2026
Monsoon

IMD Weather Alert: ओडिशा-गुजरात में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वॉर्निंग

रविवार, 26 जुलाई 2026
Kargil Vijay Diwas

Breaking News Live Updates 26 July 2026: Kargil Vijay Diwas Special, हर बड़ी खबर Live

रविवार, 26 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 26 July 2026: रविवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

रविवार, 26 जुलाई 2026
Dharmendra Pradhan Resignation

NEET Paper Leak: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों की जीत या राजनीतिक दांव?

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Next Post
दिल्ली के उद्योग मंत्री

दिल्ली के उद्योग मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के व्यापारी संगठनों संग दिल्ली सचिवालय में की अहम बैठक

पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस द्वारा 2023 में अब तक की सबसे अधिक 1161 किलो हेरोइन बरामद;

ग्रामीण जीवन और शहरी जीवन

ग्रामीण जीवन और शहरी जीवन...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।