LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में 2024 में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में बड़े सुधार, सौंद ने की सराहना!

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में 2024 में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में बड़े सुधार, सौंद ने की सराहना!

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 25 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
sond
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 25 दिसंबर (The News Air) पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक क्षेत्र की समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वर्ष 2024 के दौरान कई पहलुओं को अमल में लाया हैं। 

इस बारे में जानकारी देते हुए पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरूनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में वर्ष 2024 के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति से संबंधित प्राचीन एवं ऐतिहासिक इमारतों के रखरखाव, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के लिए 73.57 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। बहुत से नये प्रोजेक्ट के इस साल उद्घाटन किये गये और पर्यटन की वृद्धि और विकास के लिए कई नई प्रोजेक्ट की शुरूआत की गईं।

यह पहलकदमी पंजाब की समृद्ध विरासत को पुनर्जीवित करने और इसे एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें शहीद भगत सिंह अजायब घर का अपग्रेडेशन और नवीनीकरण और खटकडकलां में लाइट एंड साउंड शो, श्री चमकौर साहिब में अत्याधुनिक बस टर्मिनल और इंटरप्रीटेशन सेंटर, श्री आनंदपुर साहिब में नेचर पार्क और सैलानी सुविधा केंद्र, नैना देवी रोड का सौंदर्यीकरण, विरासत-ए-खालसा रोड का सौंदर्यीकरण और श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी स्मारक (प्रथम चरण) का उद्घाटन (केवल भवन) खन्ना के पास सराय लश्कर खान के रखरखाव और नवीनीकरण का से संबंधित उद्घाटन, फिरोजपुर में सारागढ़ी अजायब घर का उद्घाटन, सरद खाना औप पटियाला में दरबार हॉल फसाड लाइटिंग का उद्घाटन भी शामिल है। 

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने 17 अक्टूबर, 2024 को भगवान वाल्मीकि जी जी पैनोरमा का उद्घाटन भी किया और पर्यटन विभाग राज्य के बहादुर योद्धाओं की याद में अमृतसर में रंगला पंजाब महोत्सव के दौरान राम बाग अमृतसर में महाराजा रणजीत सिंह समर पैलेस में 2.76 करोड़ की लागत से लगभग 80 लोगों के बैठने की क्षमता वाले स्थल पर 20 मिनट की स्थायी रोशनी और साउंड की शुरूआत की। 

सौंद ने कहा कि वर्ष 2024 के दौरान विभाग ने अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के लिए राज्य में 21 मेले और त्योहार मनाए हैं। इनमें फिरोजपुर में बसंत फ़ेस्टिवल, बठिंडा विरासत मेला, किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक, कपूरथला विरासत फ़ेस्टिवल, कुदरत उत्सव, श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला और निहंग फ़ेस्टिवल आदि शामिल हैं।

पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा 23 से 29 फरवरी 2024 तक अमृतसर में हेरिटेज फेस्टिवल रंगला पंजाब मनाया गया। रंगला पंजाब फ़ेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य पंजाब के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना था ताकि राज्य को विश्व स्तर पर एक अग्रणी पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा दिया जा सके। इस फ़ेस्टिवल के एक सप्ताह के दौरान कार्यक्रमों की एक श्रृंखला में पंजाबी नाटक और साहित्य को उजागर करने वाली गतिविधियां, ग्रैंड शॉपिंग फेस्टिवल, ग्रीननथॉन, सांस्कृतिक स्ट्रीट प्रदर्शन, डिजिटल पंजाब, संगीत संगीत, सेवा स्ट्रीट और आर्ट वॉक पर प्रकाश डालने वाली गतिविधियाँ करवाई गई।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि श्री चमकौर साहिब को एक धार्मिक और तीर्थ स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए “प्रशाद” (तीर्थयात्रा पुनरुद्धार और आध्यात्मिक विरासत संरक्षण अभियान) के तहत 31.56 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शुरू किये गये हैं। इस योजना के तहत, पर्यटन मंत्रालय द्वारा संस्कृति और विरासत श्रेणी के तहत फिरोजपुर (हुसैनीवाला बॉर्डर) और धार्मिक पर्यटन के तहत रूपनगर (आनंदपुर साहिब) का चयन किया है। प्रत्येक पर्यटन स्थल के लिए कुल फंडिंग 25 करोड़ रुपये है।

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

पंजाब सरकार के विभिन्न स्मारक और विरासत संपत्तियां जैसे मुगल सराय दोराहा, सराय लश्कर खान खन्ना, सरद खाना पटियाला, रामपुरा फूल में किला, पटियाला में ओल्ड पब्लिक हेल्थ बिल्डिंग, शाही समाध, एंट्री गेट और शालीमार गार्डन कपूरथला में हवा महल, किला सराय सुल्तानपुर लोधी की मरम्मत और रखरखाव से संबंधित कार्य करवाया जा रहा है।

इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा पंजाब आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न स्थानों/पर्यटन स्थलों पर पार्किंग, जनसुविधाएँ, सौन्दर्यीकरण कार्य आदि सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सौंद ने कहा कि इस वर्ष के दौरान, पंजाब टूरिज़्म ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुंबई, नई दिल्ली, पटना, अहमदाबाद, अमृतसर और जयपुर जैसे स्थानों पर विभिन्न व्यापार प्रदर्शनियों में भाग लिया। विभाग ने 24-28 जनवरी 2024 तक मैड्रिड और 5-7 मार्च 2024 तक आईटीबी बर्लिन में भी हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि निधि प्लस पोर्टल पर नवंबर माह में सबसे अधिक आकर्षण/डेस्टीनेशन को अपलोड करने में पंजाब को पहला रैंक हासिल किया है। पंजाब ने कुल 263 आकर्षण/डेस्टीनेशन अपलोड किए थे। इसी तरह, उत्सव पोर्टल भारत के मेलों और त्योहारों को अपडेट करता है जिसमें पंजाब के 68 त्योहारों को अपलोड किया गया है। पर्यटन मंत्रालय के उत्सव पोर्टल पर नवंबर 2024 के दौरान पंजाब राज्य रैंकिंग में 8वें स्थान पर रहा।

सौंद ने आगे बताया कि पिछले साल 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 750 गांवों ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2023 अवार्ड के लिए आवेदन किया था और अंतिम 35 गांवों में से नवांपिंड सरदारन जिला गुरदासपुर को भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव-2023 के रूप में सम्मानित किया गया था इस वर्ष जिला फतेहगढ़ साहिब के हंसाली फार्म स्टे को भारत सरकार द्वारा कृषि पर्यटन श्रेणी में भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव-2024 के रूप में सम्मानित किया गया है।

गौरतलब है कि 1 से 3 अगस्त तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में करवाये भारत म्यूजियम कॉन्क्लेव में पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग को उत्तरी जोन स्टेट म्यूजियम युग युगीन कॉन्फ्रेंस में भी सम्मानित किया गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Flight Crash Horror: अजरबैजान से रूस जा रही फ्लाइट हादसे का शिकार

Next Post

“वैष्णो देवी रोपवे पर हंगामा! कटरा में 72 घंटे का बंद, जानिए 250 करोड़ की परियोजना पर क्यों हो रहा विरोध”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
Vaishno Devi Ropeway Controversy

"वैष्णो देवी रोपवे पर हंगामा! कटरा में 72 घंटे का बंद, जानिए 250 करोड़ की परियोजना पर क्यों हो रहा विरोध"

Arvind Kejriwal press conference

कैश फॉर वोट का खुलासा! परवेश वर्मा के घर महिलाओं को पैसे बांटने का आरोप, CM आतिशी ने की रेड की मांग

Jalandhar mayor elections

जालंधर में मेयर चुनाव का हाईवोल्टेज ड्रामा! AAP और Congress के बीच तकरार, पुलिस हिरासत में बड़ा नेता

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।