LIVE | ...
सोमवार, 3 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - “पंजाब सरकार ने शुरू की 277 करोड़ की परियोजना, भूमिगत पाइपलाइन से 40,000 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा फायदा!”

“पंजाब सरकार ने शुरू की 277 करोड़ की परियोजना, भूमिगत पाइपलाइन से 40,000 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा फायदा!”

"पंजाब में जल प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव: 277 करोड़ की परियोजना से भूमिगत पाइपलाइन आधारित सिंचाई नेटवर्क का होगा विस्तार!"

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 25 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
barinder goyal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 25 दिसंबर (The News Air) पंजाब सरकार द्वारा आरंभ किए जल संरक्षण के प्रयासों के तहत भूमि और जल संरक्षण विभाग ने वर्ष 2024 के दौरान स्थायी जल प्रबंधन और कृषि बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण मील पत्थर स्थापित किए हैं।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए भूमि और जल संरक्षण मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि राज्य में जल संरक्षण की कई प्रभावी परियोजनाएं लागू की गई हैं, जो भूजल को बचाते और पर्यावरण स्थिरता सुनिश्चित करते हुए पंजाब के सिंचाई क्षेत्र को एक नई दिशा प्रदान कर रही हैं।

गोयल ने कहा कि स्थायी जल प्रबंधन के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के तहत ठोस प्रयास किए जा रहे हैं, जिनसे सीधे तौर पर पूरे किसान भाईयों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में कृषि उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ पानी के उचित उपयोग को सुनिश्चित करना हमारे मिशन का महत्वपूर्ण पहलू रहा है।

बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि राज्य में भूमिगत पाइपलाइन आधारित सिंचाई नेटवर्क के विस्तार के तहत 277.57 करोड़ रुपए की लागत वाली दो नई नाबार्ड वित्तपोषित परियोजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि सिंचाई बुनियादी ढांचे के विस्तार वाली इन परियोजनाओं से 40,000 हेक्टेयर से अधिक रकबे को सिंचाई सुविधाएं मिलेंगी।

यह भी पढे़ं 👇

Pappu Yadav Attack

Pappu Yadav Attack: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू लेकर आए थे हमलावर

सोमवार, 3 अगस्त 2026
PRTC Strike

PRTC Bus Strike: पंजाब रोडवेज के ठेका कर्मचारियों की प्रदेश भर में हड़ताल, यात्रियों को भारी परेशानी

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Ropar Gas Leak

Ropar Gas Leak: नंगल के केमिकल प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, इलाके में दहशत का माहौल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly Paper Leak: विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों का हंगामा, मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

सोमवार, 3 अगस्त 2026

उन्होंने यह भी बताया कि विभाग ने 18 भूमिगत पाइपलाइन आधारित सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत करके सतही पानी के वैकल्पिक स्रोतों को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 50 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली इन परियोजनाओं के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से 67 एमएलडी ट्रीटेड पानी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे 2,233 हेक्टेयर से अधिक रकबा लाभान्वित हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सिंचाई के लिए टेल-एंड तक कुशलतापूर्वक पानी पहुंचाने को सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने 860 किलोमीटर भूमिगत पाइपलाइन बिछाई है, जिससे 10,841 हेक्टेयर रकबे को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत किसान समूहों को 90% सब्सिडी और व्यक्तिगत किसानों को 50% सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

जल संरक्षण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 90% सब्सिडी के साथ लगभग 1,874 हेक्टेयर क्षेत्र को ड्रिप और फूआरा सिंचाई प्रणालियों के तहत लाया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने भूजल के दुरुपयोग को रोकने के लिए ग्रामीण छप्पड़ों के पानी का सिंचाई हेतु उपयोग करने के लिए राज्य के 27 गांवों में सोलर-लिफ्ट सिंचाई परियोजनाएं भी शुरू की हैं।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बारिश के पानी को संरक्षित करने और भू-कटाव व बाढ़ की रोकथाम के लिए राज्य के उप-पहाड़ी कंडी क्षेत्र में 42 जल संग्रहण और पुनर्भरण संरचनाओं एवं चेक डैमों का निर्माण किया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में राज्य में पहली बार कई समर्पित कार्यक्रमों की शुरुआत की गई, जिसमें नहरों और गांवों के छप्पड़ों से सतही पानी का अधिकतम उपयोग, चेक डैम का निर्माण, मिट्टी और भूमि की सुरक्षा, बाढ़ से बचाव और छतों पर वर्षा जल पुनर्भरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिससे राज्य के किसान भाइयों को लाभ पहुंचेगा।

खनन और भूविज्ञान मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि सरकार की ये उपलब्धियां जल संरक्षण और स्थायी कृषि के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये पहल न केवल तत्काल सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करेगी, बल्कि पंजाब के किसान समुदाय के लिए लंबे समय तक जल सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जालंधर में मेयर चुनाव का हाईवोल्टेज ड्रामा! AAP और Congress के बीच तकरार, पुलिस हिरासत में बड़ा नेता

Next Post

SGPC प्रधान हरजिंदर धामी को धार्मिक सजा, अकाल तख्त ने सुनाया बड़ा फरमान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pappu Yadav Attack

Pappu Yadav Attack: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू लेकर आए थे हमलावर

सोमवार, 3 अगस्त 2026
PRTC Strike

PRTC Bus Strike: पंजाब रोडवेज के ठेका कर्मचारियों की प्रदेश भर में हड़ताल, यात्रियों को भारी परेशानी

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Ropar Gas Leak

Ropar Gas Leak: नंगल के केमिकल प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, इलाके में दहशत का माहौल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly Paper Leak: विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों का हंगामा, मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 3

Breaking News Live Updates 3 अगस्त 2026: Monday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

सोमवार, 3 अगस्त 2026
History of August 2

2 अगस्त का इतिहास: History of August 2 में हुई ये बड़ी घटनाएं

रविवार, 2 अगस्त 2026
Next Post
SGPC Harjinder Dhami

SGPC प्रधान हरजिंदर धामी को धार्मिक सजा, अकाल तख्त ने सुनाया बड़ा फरमान

Mojambique Elections

Mojambique Elections के बाद भड़की हिंसा, कोर्ट का फैसला बना मौत का कारण!

Arvind Kejriwal

क्या बीजेपी सच में महिलाओं की मदद नहीं चाहती? केजरीवाल ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।