LIVE | ...
शनिवार, 20 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - क्या बीजेपी सच में महिलाओं की मदद नहीं चाहती? केजरीवाल ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

क्या बीजेपी सच में महिलाओं की मदद नहीं चाहती? केजरीवाल ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

"दिल्ली में महिला सम्मान और संजीवनी योजना की धमाकेदार सफलता: केजरीवाल बोले, 'बीजेपी डर गई है!'"

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 25 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (The News Air) मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि योजना और संजीवनी योजना को फर्जी बताने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर पलटवार किया है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना की लोकप्रियता से पूरी तरह बौखला गई है। वह नहीं चाहती है कि इसका लाभ दिल्ली के लोगों को मिले। जबसे इन दोनों योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुए हैं, लोगों में जबरदस्त उत्साह है और रजिस्ट्रेशन कराने वालों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। पूरी दिल्ली के अंदर लोग बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अफसरों पर दवाब डालकर चाहे जो मर्जी नोटिस निकलवा ले, लेकिन दिल्ली की जनता को भाजपा पर नहीं, केजरीवाल पर भरोसा है। क्योंकि मैंने फ्री बिजली, पानी, महिलाओं की बस यात्रा, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा और अच्छे स्कूल-अस्पताल देने का वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया। लेकिन भाजपा ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।

बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और सीएम आतिशी के साथ प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दो-तीन पहले मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि योजना और संजीवनी योजना की घोषणा की थी। महिला सम्मान योजना के तहत अभी हजार रुपए मिलेंगे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद इसके तहत हर महिला को 2100-2100 रुपए दिए जाएंगे। दिल्ली के कैबिनेट पहले से ही महिलाओं को 1000 रुपए महीना देने की योजना को मंजूर कर चुकी है और उसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। लेकिन मैंने एलान किया था कि अगर हम चुनाव जीत जाते हैं तो इसको बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा। उसी तरह, हमने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना का एलान किया है। इसके तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का सारा इलाज मुफ्त कराएंगे, चाहे उनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में हो या सरकारी अस्पताल में हो। इसमें भी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ लग रही है। लोग लाइन लगाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। लोग हमारे दफ्तर आ रहे हैं और लोग बहुत खुश हैं। मंगलवार शाम तक महिला सम्मान योजना में लगभग 12.50 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके थे, जबकि संजीवनी योजना में डेढ़ से पौने दो लाख बुजुर्गों के रजिस्ट्रेशन हो चुके थे। इस सबसे भाजपा बुरी तरह से बौखला गई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह जाहिर तौर पर चुनावी घोषणा है। जनता को हमारे उपर भरोसा है। इसलिए वो रजिस्ट्रेशन करा रही है। जो-जो लोग रजिस्टर कर रहे हैं, उन लोगों को हम चुनाव के बाद इस योजना का लाभ दिलाएंगे। भाजपा का पूरा मकसद है कि जनता को 2100 रुपए की योजना का लाभ ना मिले। इनका पूरा मकसद है कि जनता को संजीवनी योजना का लाभ ना मिले। इनका पूरा मकसद है कि दिल्ली के अंदर किसी भी तरह से फ्री बिजली बंद हो। मैंने कहा था कि मैं जब मुख्यमंत्री था, मेरे ऊपर खूब दवाब डाला गया कि मैं दिल्ली की बिजली कंपनियों को अडानी को बेच दूं। ताकि दिल्ली के अंदर फ्री बिजली बंद हो जाए। लेकिन मैंने ऐसा नहीं होने दिया। मैं दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि जब तक उनका केजरीवाल जिंदा है, मैं दिल्ली की फ्री बस यात्रा बंद नहीं होने दूंगा। ये चाहे मुझे दस बार जेल में डाल दें। मैं दिल्ली के अंदर महिलाओं को 2100 रुपए दिलाकर रहूंगा। आज भी रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाओं की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। ये अफसरों पर दवाब डालकर जो मर्जी नोटिस निकलवा लें। लोगों को इनपर भरोसा नहीं, बल्कि केजरीवाल पर भरोसा है।

यह भी पढे़ं 👇

Ishan Kishan

Ishan Kishan की तूफानी वापसी, Rohit-Yashasvi की कुर्सी पर बड़ा खतरा!

शनिवार, 20 जून 2026
History

June 20 History: फ्रांसीसी क्रांति से लेकर ‘Jaws’ तक, 20 जून को बदली दुनिया की तस्वीर

शनिवार, 20 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 20 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून को महाराष्ट्र-बिहार में पहुंचेगा मानसून, भारी बारिश की चेतावनी

शनिवार, 20 जून 2026

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी का चुनावी वादा है। इसलिए जाहिर तौर पर आम आदमी पार्टी रजिस्टर कर रही है। भाजपा कोई वादा करके रजिस्टर करने की कोशिश करे, तो उनके यहां कोई चार आदमी नहीं आएंगे। लोगों को इन पर भरोसा नहीं है। भाजपा ने कहा था कि वह 15-15 लाख रुपए देंगे, लेकिन नहीं दिए। भाजपा ने कहा कि हम दो करोड़ नौकरियां देंगे, लेकिन नहीं दिए। भाजपा ने कहा कि 2022 तक सब लोगों को पक्के मकान देंगे, लेकिन नहीं दिए। पिछली बार इन्होंने कहा था कि हम झुग्गियों के बदले पक्के मकान देंगे। लेकिन नहीं दिए। इन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया। इन्होंने कहा था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, लेकिन नहीं हुई। केजरीवाल ने कहा था कि बिजली फ्री करूंगा, कर दी। केजरीवाल ने कहा था कि शिक्षा अच्छी करूंगा, कर दी। केजरीवाल ने कहा था कि पानी मुफ्त दूंगा, दे दिया। केजरीवाल ने कहा था कि घर-घर पानी पहुंचाऊंगा, पहुंचा दिया। केजरीवाल ने कहा था कि महिलाओं को फ्री बस यात्रा दूंगा, दे दी। मैंने जो भी वादे किए थे, वह पूरे किए। इन लोगों ने वादे पूरे नहीं किए तो लोग इन पर क्यों भरोसा करेंगे?

वहीं, दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि जो नोटिस अखबारों में जारी हुए हैं, वह पूरी तरह से गलत और झूठे हैं। भाजपा ने कुछ अफसरों पर दवाब बनाकर यह गलत सूचना अखबार में छपवाई है। इन अफसरों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई तो होगी ही, साथ ही, इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। आज अखबार में यह सूचना निकाली गई कि महिला सम्मान जैसी कोई योेजना नहीं है। जबकि दिल्ली सरकार के कैबिनेट का फैसला है। दिल्ली सरकार का कैबिनेट डिसीजन का नोटिफिकेशन भी है। यह नोटिफिकेशन पब्लिक डोमेने में है कि यह स्कीम नोटिफाई हो चुकी है। उसके बावजूद भाजपा ने कुछ अफसरों पर दवाब बनाया है। उन अफसरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने हर महीने 1000 रुपए देने की स्कीम पास की। लेकिन उसके बाद अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की तरफ से यह गारंटी दी कि चुनाव जीतने के बाद सिर्फ 1000 रुपए नहीं, बल्कि 2100 रुपए दिए जाएंगे। उसके बाद अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा की कि चुनाव जीतने के बाद जब फिर से सरकार बनेगी तब एक संजीवनी योजना लाई जाएगी। जिसमें बुजुर्गों को प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज दिया जाएगा। यह स्वाभाविक बात है कि यह आम आदमी पार्टी की घोषणा है। यह अरविंद केजरीवाल की गारंटी है कि सरकार बनने के बाद संजीवनी योजना लाई जाएगी और 1000 रुपए को 2100 रुपए किया जाएगा। लेकिन भाजपा जो इस प्रकार की झूठी खबरें निकलवा रही हैं, यह सिर्फ और सिर्फ उनकी बौखलाहट दिखा रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Mojambique Elections के बाद भड़की हिंसा, कोर्ट का फैसला बना मौत का कारण!

Next Post

केजरीवाल का बड़ा दावा: बीजेपी ने सीएम आतिशी के खिलाफ फर्जी केस बनाने की तैयारी की, चुनाव प्रचार को रोकने की साजिश!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ishan Kishan

Ishan Kishan की तूफानी वापसी, Rohit-Yashasvi की कुर्सी पर बड़ा खतरा!

शनिवार, 20 जून 2026
History

June 20 History: फ्रांसीसी क्रांति से लेकर ‘Jaws’ तक, 20 जून को बदली दुनिया की तस्वीर

शनिवार, 20 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 20 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून को महाराष्ट्र-बिहार में पहुंचेगा मानसून, भारी बारिश की चेतावनी

शनिवार, 20 जून 2026
Breaking News Live Updates 20 June 2026

Breaking News Live Updates 20 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

शनिवार, 20 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026

आज का राशिफल 20 जून 2026: शनिवार को किस राशि पर होगी शनि देव की कृपा?

शनिवार, 20 जून 2026
Next Post
CM Atishi

केजरीवाल का बड़ा दावा: बीजेपी ने सीएम आतिशी के खिलाफ फर्जी केस बनाने की तैयारी की, चुनाव प्रचार को रोकने की साजिश!

Jagjit Singh Dallewal

MSP आंदोलन में नया ट्विस्ट: डॉक्टरों की टीम सड़क हादसे का शिकार, डल्लेवाल की हालत गंभीर!

shahrukh pathan

"2020 के दंगों से चर्चा में आए शाहरुख का नया अवतार, विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी!"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।