LIVE | ...
मंगलवार, 30 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केंद्र और किसानों के बीच बैठक के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बनी पंजाब सरकार

केंद्र और किसानों के बीच बैठक के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बनी पंजाब सरकार

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किसानों को बातचीत जारी रखने का दिया भरोसा, अगली बैठक 22 फरवरी को

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 15 फ़रवरी 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
PUNJAB ACTS AS BRIDGE IN FACILITATING MEETING BETWEEN UNION GOVT & FARMERS
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 15 फ़रवरी (The News Air) पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार और किसान यूनियनों के बीच फिर से बातचीत का दौर शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज शाम यहां मैग्सेपा में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी, पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां और पंजाब के खाद्य और सार्वजनिक आपूर्ति मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने संयुक्त किसान मोर्चा (एस.के.एम. गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले संघर्ष कर रहे किसान नेताओं, जिनकी अगुवाई जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवण सिंह पंधेर कर रहे हैं, के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने केंद्र सरकार और किसान यूनियन के प्रतिनिधियों की टीम का स्वागत किया और केंद्रीय मंत्री से किसानों की जायज मांगों पर सहानुभूति से विचार करने और इन्हें जल्द से जल्द हल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार किसानों के साथ कंधा से कंधा जोड़कर खड़ी है और उनकी भलाई और हितों को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Post Office

Post Office RD Scheme 2026: हर महीने 8,000 जमा करें, पत्नी के नाम बनाएं 5.8 लाख का फंड

मंगलवार, 30 जून 2026
Delhi EV Policy 2026

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी पर उद्योग जगत की प्रतिक्रिया, 15,000 करोड़ का निवेश

मंगलवार, 30 जून 2026
ROB Foundation Stone,

CM Bhagwant Mann का Dhuri को बड़ा तोहफा: 54 करोड़ की ROB Foundation Stone, Traffic Problem होगी खत्म

मंगलवार, 30 जून 2026
Guru Ravidass 650th Prakash Purab

CM Bhagwant Mann का बड़ा तोहफा: Guru Ravidass Ji के संदेश को पंजाब के 13,000 गांवों तक पहुंचाएंगी 50 Documentary Vans

मंगलवार, 30 जून 2026

जोशी ने किसानों को विश्वास दिलाया कि किसानों के साथ बातचीत जारी रहेगी, अगली बैठक 22 फरवरी, 2025 को होगी। उन्होंने किसान नेता स. जगजीत सिंह डल्लेवाल को सेहत संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए उन्हें अनिश्चित समय की भूख हड़ताल खत्म करने की अपील भी की।

डल्लेवाल ने कहा कि वे चिकित्सीय सहायता लेते रहेंगे, लेकिन पिछले 81 दिनों से लगातार चल रही भूख हड़ताल तब तक खत्म नहीं करेंगे, जब तक सरकार फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) की कानूनी गारंटी समेत किसानों की अन्य मांगों को पूरा नहीं करती।

बैठक के दौरान, श्री जोशी ने पिछले सीजन में धान की खरीद संबंधित आंकड़े भी साझा किए और भरोसा दिलाया कि आगामी गेहूं की फसल की खरीद के लिए सभी प्रबंध किए जा चुके हैं। उन्होंने केंद्र की ओर से किसानों को फसली विविधता अपनाने और दालों, सब्जियों और फलों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी जानकारी दी।

इससे पहले, श्री जोशी और पंजाब के दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के पास जाकर उनका हाल-चाल पूछा और उन्होंने स. डल्लेवाल की बहन की पोती के निधन पर भी दुख व्यक्त किया।

इस बैठक में पंजाब के मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (भारत सरकार) के सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी, अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि श्री अनुराग वर्मा, प्रमुख सचिव खाद्य और सार्वजनिक आपूर्ति श्री विकास गर्ग, अतिरिक्त सचिव कृषि (भारत सरकार) मनिंदर कौर, संयुक्त सचिव (नीति और एफ.सी.आई.) श्रीमती सी. शिखा, डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव, सचिव पंजाब मंडी बोर्ड श्री रामवीर, एम.डी. पनसप श्रीमती सोनाली गिरि, चेयरमैन पंजाब किसान और खेत मजदूर आयोग स. सुखपाल सिंह, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के उप कुलपति डा. एस.एस. गोसल और निदेशक कृषि श्री जसवंत सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

महाकुंभ यात्रियों के लिए खुशखबरी! Indian Railways ने Special Trains की घोषणा की, जानें पूरी डिटेल

Next Post

क्या लोकतंत्र खतरे में है? विदेश में एस जयशंकर से बड़ा सवाल, दिखा दी स्याही वाली उंगली!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Post Office

Post Office RD Scheme 2026: हर महीने 8,000 जमा करें, पत्नी के नाम बनाएं 5.8 लाख का फंड

मंगलवार, 30 जून 2026
Delhi EV Policy 2026

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी पर उद्योग जगत की प्रतिक्रिया, 15,000 करोड़ का निवेश

मंगलवार, 30 जून 2026
ROB Foundation Stone,

CM Bhagwant Mann का Dhuri को बड़ा तोहफा: 54 करोड़ की ROB Foundation Stone, Traffic Problem होगी खत्म

मंगलवार, 30 जून 2026
Guru Ravidass 650th Prakash Purab

CM Bhagwant Mann का बड़ा तोहफा: Guru Ravidass Ji के संदेश को पंजाब के 13,000 गांवों तक पहुंचाएंगी 50 Documentary Vans

मंगलवार, 30 जून 2026
Nitin Nabin Punjab

BJP का Cockroach Janta Party पर बड़ा हमला, ‘टुकड़े गैंग’ से जोड़ा, नितिन नबीन ने कसा तंज

मंगलवार, 30 जून 2026
Monsoon

UP Weather Update: यूपी में Pre Monsoon की दस्तक, 50+ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मंगलवार, 30 जून 2026
Next Post
is democracy in danger s jaishankar replied showing inked finger

क्या लोकतंत्र खतरे में है? विदेश में एस जयशंकर से बड़ा सवाल, दिखा दी स्याही वाली उंगली!

Sunita Williams

Sunita Williams वापसी में बड़ा ट्विस्ट! धरती पर आते ही होगा बड़ा चैलेंज

Arvind Kejriwal

Delhi में हार के बाद AAP को Chhattisgarh से बड़ी जीत! जानें पूरा मामला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।