नई दिल्ली, 15 जुलाई (The News Air)
दो दिनों की शांति के उपरांत पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों (petrol and diesel price) में आज फिर से वृद्धि हो गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की क़ीमत में प्रति लीटर 35 पैसे और डीज़ल में प्रति लीटर 15 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली के बाज़ार (Delhi Market) में गुरुवार को इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल 101.54 रुपए प्रति लीटर पर जबकि डीज़ल भी 89.87 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया।
पेट्रोल 11.22 रुपये महंगा हो चुका है – ऐसा देखा गया है कि अपने यहां जब कोई महत्वपूर्ण चुनाव होता है तो पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतें (Petrol Diesel Price) नहीं बढ़ती। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की प्रक्रिया चलने की वजह से बीते मार्च और अप्रैल में पेट्रोल की क़ीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इस लिए, उस दौरान कच्चा तेल महंगा (Crude Oil Dearer) होने के बाद भी पेट्रोल-डीज़ल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन बीते 4 मई से इसकी क़ीमतें ख़ूब बढ़ी। इस दौरान पेट्रोल 11.22 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।
डीज़ल का क्या है हाल- 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने बीते 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने 27 फरवरी 2021 को डीज़ल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। फिर 2 महीने से भी ज़्यादा समय तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि, बीच में 15 अप्रैल को डीज़ल के दाम में 14 पैसे की मामूली कटौती हुई थी। चुनाव बीतने के बाद बीते 4 मई से इसमें रूक-रूक कर बढ़ोतरी होना शुरू हुआ। आमतौर पर देखा जाता है कि जिस दिन पेट्रोल के दाम बढ़ते हैं, उसी दिन डीज़ल के भी दाम बढ़ते है। लेकिन शुक्रवार, दो जुलाई 2021 को सिर्फ़ पेट्रोल के दाम बढ़े थे। डीज़ल के दाम नहीं बढ़े थे। सोमवार, 5 जुलाई को भी सिर्फ़ पेट्रोल का दाम बढ़ा जबकि डीज़ल स्थिर रहा। सोमवार, 12 जुलाई को तो पेट्रोल क़ीमत बढ़ने के बावज़ूद डीज़ल के दाम में कमी हुई। आज फिर डीज़ल 15 पैसे महंगा हो गया है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीज़ल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 101.54 | 89.87 |
मुंबई | 107.54 | 97.45 |
चेन्नै | 101.77 | 93.63 |
कोलकाता | 101.74 | 93.02 |
भोपाल | 109.89 | 98.67 |
रांची | 96.45 | 94.84 |
बेंगलुरु | 104.94 | 95.26 |
पटना | 103.91 | 95.51 |
चंडीगढ़ | 97.64 | 89.50 |
लखनऊ | 98.63 | 90.26 |