LIVE | ...
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब और हरियाणा में पुलिस अदारों पर हमलों के पीछे बी.के.आई. माड्यूल का हाथ; तीन व्यक्ति गिरफ़्तार

पंजाब और हरियाणा में पुलिस अदारों पर हमलों के पीछे बी.के.आई. माड्यूल का हाथ; तीन व्यक्ति गिरफ़्तार

पुलिस टीमों ने गिरफ़्तार व्यक्तियों से दो हैड ग्रनेड, दो पिस्तौल किये बरामद

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 20 जुलाई 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
gun
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पटियाला, 20 जुलाई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनज़र चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने विदेशी हैंडलर मनिन्दर बिल्ला और मनु अगवान द्वारा चलाए जा रहे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी. के. आई.) आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुये इसके तीन सदस्यों, जो पटियाला के बादशाहपुर और हरियाणा के अजीमगढ़ में पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड हमलों में शामिल थे, को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी पुलिस डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को यहाँ दी।

यह आपरेशन काउन्टर इंटेलिजेंस (सीआइ) पटियाला और स्टेट स्पैशल आपरेशन सैल (एसएसओसी), एस. ए. एस. नगर द्वारा सांझे तौर पर चलाया गया।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान सन्दीप सिंह उर्फ दीपू निवासी बादशाहपुर (पटियाला), हरप्रीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी हरचन्दपुरा(पटियाला) और हरमनप्रीत सिंह उर्फ प्रीत निवासी गुरदियालपुरा (पटियाला) के तौर पर हुई है।

गौरतलब है कि 1 अप्रैल, 2025 को पटियाला के पुलिस चौकी बादशाहपुर और 6 अप्रैल, 2025 को हरियाणा की पुलिस चौकी अजीमगढ़ पर ग्रेनेड हमले हुए थे। इन घटनाओं के बाद, बी. के. आई. के गुर्गों- हैपी पासिया, मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा इन आतंकवादी कार्यवाहियों की ज़िम्मेदारी ली थी।

डीजीपी ने कहा, ‘‘इस मॉड्यूल को सफलतापूर्वक नष्ट करके पंजाब पुलिस ने राज्य में पुलिस अदारों पर हुए ग्रेनेड हमलों की दोनों घटनाओं की गुत्थी को सुलझा लिया है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि दोनों हैंडलर आतंकवादी हरविन्दर सिंह रिन्दा के निर्देशों पर काम कर रहे थे।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मॉड्यूल को लॉजिस्टिकल और वित्तीय सहायता प्राप्त हो रही थी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से यह भी पता लगा है कि माड्यूल पंजाब में पुलिस अदारों पर और हमलों की सक्रियता से योजना बना रहा था, जबकि इस मामले में अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है।

अन्य विवरण सांझा करते हुये ए. आई. जी. सी. आई. पटियाला डा. सिमरत कौर ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ़्तार किये व्यक्तियों ने कबूला है कि दोनों पुलिस अदारों पर हमलों की योजना उनके साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू ने बनाई थी, जो इस समय पटियाला जेल में बंद है और पुलिस की हिरासत में है।

यह भी पढे़ं 👇

IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज आपकी राशि को रहना होगा सावधान?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, एयरपोर्ट पर धरे गए फिल्म प्रोड्यूसर

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

उन्होंने कहा कि जांच में पता लगा है कि मास्टरमाईंड गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू ने बादशाहपुर हमले में शामिल होने के बदले सन्दीप सिंह उर्फ दीपू को 3-4 लाख रुपए देने का वायदा किया था, जबकि हरमनप्रीत सिंह उर्फ प्रीत को अजीमगढ़ हमले में साथ देने के लिए 10,000 रुपए दिए गए थे।

एआईजी ने कहा कि आगामी जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ और बरामदगियां होने की संभावना है।

इस सम्बन्धी थाना ऐसऐसओसी एसएएस नगर में हथियार एक्ट की धाराओं 25 (1) (बी) और 61 (2) के अंतर्गत एफआईआर नंबर 11 तारीख़ 19/ 7/ 2025 को केस दर्ज किया गया है, जबकि विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धाराएं 4, 5 और 6 बाद में जोड़ी गईं हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री द्वारा बरनाला जिले में 2.80 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आठ सार्वजनिक पुस्तकालय समर्पित

Next Post

भीख मंगवाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई, ज़रूरत पड़ी तो करवाई जाएगी डीएनए जांच: डॉ. बलजीत कौर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज आपकी राशि को रहना होगा सावधान?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, एयरपोर्ट पर धरे गए फिल्म प्रोड्यूसर

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Top 5 News Bulletin

Top 5 News: सऊदी फ्लाइट्स रद्द, ट्रंप का बड़ा फैसला

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Bangladesh Hindu Mandir Attack

Bangladesh Hindu Mandir Attack: 34 घटनाएं, एक डकैती ने चौंकाया सबको

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Next Post
Child Crime

भीख मंगवाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई, ज़रूरत पड़ी तो करवाई जाएगी डीएनए जांच: डॉ. बलजीत कौर

Cm Mann

राज्य के विकास परियोजनाओं में बाधा न बनें: मुख्य मंत्री की भाजपा नेताओं को चेतावनी

Dhuri

मुख्यमंत्री का मिशन ज्ञान जारी; पंजाब निवासियों को नया पुस्तकालय समर्पित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।