LIVE | ...
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - “फौजा सिंह की कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन सदैव युवा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी” – मुख्यमंत्री

“फौजा सिंह की कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन सदैव युवा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी” – मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 20 जुलाई 2025
in NEWS-TICKER, खेल, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Foujja Singh
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

ब्यास (जालंधर), 20 जुलाई (The News Air) विश्वप्रसिद्ध मैराथन धावक फौजा सिंह को आज उनके पैतृक गांव में उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित हज़ारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

मुख्यमंत्री ने फौजा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई को सड़क पार करते समय एक तेज़ रफ्तार वाहन की टक्कर से उनकी मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री ने फौजा सिंह के खेल जगत में दिए गए बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता हमेशा युवाओं को प्रेरणा देती रहेगी।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि 114 वर्ष की आयु में फौजा सिंह दुनिया के सबसे वृद्ध मैराथन धावक थे, जिन्होंने अपने संकल्प और धैर्य से पूरी दुनिया में मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि खेल जगत हमेशा फौजा सिंह का ऋणी रहेगा, जिन्होंने अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फौजा सिंह की मृत्यु ने न केवल पंजाब बल्कि पूरे विश्व को शोकग्रस्त कर दिया है, क्योंकि वह प्रतिबद्धता और मेहनत के प्रतीक थे। लंबी दूरी की दौड़ों के माध्यम से उन्होंने पंजाब और विशेष रूप से सिख समुदाय का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।

यह भी पढे़ं 👇

KCC Loan Limit Rules

KCC Loan Limit Rules: ₹5 लाख तक का सस्ता कर्ज, बिना गारंटी मिलेंगे ₹2 लाख!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment Date

PM Kisan 24th Installment Date: 20 अक्टूबर को आएंगे ₹2000? पिता-पुत्र के नियम बदले!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Premanand Ji Maharaj

Premanand Maharaj Ashram विवाद: शिष्य की मौत के बाद गुटबाजी, Z+ सुरक्षा की मांग!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Agniveer Government Job

Agniveer Government Job: दो राज्यों में खुली नौकरियों की तिजोरी, बिना परीक्षा सीधी भर्ती!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

स मान ने कहा कि फौजा सिंह हमेशा खेल प्रेमियों के दिलों और यादों में जीवित रहेंगे और एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस महान एथलीट की मृत्यु से जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे निकट भविष्य में भरना बेहद कठिन है।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य सरकार उनकी स्मृति में उनके गांव के स्कूल का नाम फौजा सिंह के नाम पर रखेगी और गांव के स्टेडियम तथा जालंधर के स्पोर्ट्स कॉलेज में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री का मिशन ज्ञान जारी; पंजाब निवासियों को नया पुस्तकालय समर्पित

Next Post

मुख्यमंत्री ने लैंड पूलिंग स्कीम के बारे में लोगों को गुमराह करने वाली विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

KCC Loan Limit Rules

KCC Loan Limit Rules: ₹5 लाख तक का सस्ता कर्ज, बिना गारंटी मिलेंगे ₹2 लाख!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment Date

PM Kisan 24th Installment Date: 20 अक्टूबर को आएंगे ₹2000? पिता-पुत्र के नियम बदले!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Premanand Ji Maharaj

Premanand Maharaj Ashram विवाद: शिष्य की मौत के बाद गुटबाजी, Z+ सुरक्षा की मांग!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Agniveer Government Job

Agniveer Government Job: दो राज्यों में खुली नौकरियों की तिजोरी, बिना परीक्षा सीधी भर्ती!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
HDFC Bank New CEO Anup Bagchi

HDFC Bank New CEO Anup Bagchi का बड़ा ऐलान: बैंक में होगा भारी बदलाव!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
PM Kisan Urea Subsidy

PM Kisan Urea Subsidy पर बड़ा ऐलान: ₹3000 वाली बोरी सिर्फ ₹300 में!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Next Post
CM B Mann

मुख्यमंत्री ने लैंड पूलिंग स्कीम के बारे में लोगों को गुमराह करने वाली विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना

Mundian

किसानों को प्लाट मिलने तक सालाना मिलेंगे एक लाख रुपये - हरदीप मुंडियाँ

Baljit Kaur

बाल भिक्षावृत्ति विरोधी मुहिम: 31 छापों के दौरान 47 बच्चे रेस्क्यू – डॉ. बलजीत कौर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।