The News Air- Today Petrol-Diesel Rates: देश में डीज़ल-पेट्रोल की क़ीमतें स्थिर हैं।भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol Price) और डीज़ल (Diesel Rate) की क़ीमतों में आज यानि 24 नवंबर 2021 दिन बुधवार को भी कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, वहीं इस समय कच्चा तेल 78.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 82.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
जल्द घट सकती हैं क़ीमतें
इस बीच ताज़ा अपडेट है कि देश में ईंधन की क़ीमतें कम हो सकती हैं। केंद्र सरकार ने इमरजेंसी भंडार (स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिज़र्व) से 50 लाख बैरल कच्चा तेल रिलीज करने का विचार कर रहा है। कच्चे तेल की ये रिलीज अमेरिका, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे कच्चे तेल के बड़े उपभोक्ता देशों के साथ मंथन के बाद ही की जाएगी। इससे बाज़ार में कच्चे तेल (Crude Oil) की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही इसकी क़ीमतें नीचे आने की संभावना है।
बता दें कि दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर आज (बुधवार) यानी 24 नवंबर को भी पेट्रोल की क़ीमत 103.97 रुपये और डीज़ल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीज़ल का लेटेस्ट रेट
शहर का नाम पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
भोपाल 107.23 90.87
पटना 105.92 91.09
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
बेंगलुरु 100.58 85.01
रांची 98.52 91.56
नोएडा 95.51 87.01
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.09
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की क़ीमत
पेट्रोल-डीज़ल के रेट रोज़ सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीज़ल का रोज़ का रेट आप SMS के ज़रिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की क़ीमत की जानकारी मिलेगी।
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम
यूएस, जापान, भारत और दूसरे देशों की ओर से स्ट्रै3टिजिक रिज़र्व से ऑयल निकालने के फ़ैसले के बाद से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। डब्यूयल टीआई क्रूड ऑयल एक फ़ीसदी से ज़्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में 75.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि ब्रेंट क्रूड की क़ीमत में क़रीब एक फ़ीसदी की गिरावट है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 78.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
20 दिन से पेट्रोल और डीज़ल के दाम स्थिर
वहीं भारत में 20 दिन से पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। उससे पहले केंद्र सरकार ने एक्सा इज ड्यूटी को कम कर दिया था। पेट्रोल पर 5 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर एक्साइज़ ड्यूटी कम की थी। राज्य सरकारों की ओर से भी वैट कम किया है। उसके बाद भी कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति और डीज़ल के दाम 95 रुपए प्रति लीटर से ज्या दा बने हुए हैं। जानकारों की मानें तो जब तक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीज़ल के दाम कम नहीं होंगे, तब तक कोई असर देखने को नहीं मिलेगा।
हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं क़ीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में क्रूड की क़ीमत के आधार पर हर दिन पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क़ीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीज़ल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीज़ल के रेट बदलती हैं।