LIVE | ...
गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंचायत सीज़न 3: एक बगल में चांद है और एक तरफ सब रोटियां

पंचायत सीज़न 3: एक बगल में चांद है और एक तरफ सब रोटियां

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 8 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, मनोरंजन
A A
0
पंचायत सीज़न 3
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अब जब पंचायत पर लिखने बैठा हूं, गुल्लक देख चुका हूं और मिर्जापुर आ गया है. बकवास वजहों का बहाना लेकर देर से लिखने बैठा. लेकिन पंचायत के बारे में लिखना ज़रूरी है. इसलिए गुल्लक बाद में फोड़ेंगे, मिर्जापुर मन हुआ तो जाएंगे. फिलहाल पंचायत.

सीजन-1 और सीजन-2 में जिस पंचायत से हम रूबरू हुए, जिस गांव की छोटी-बड़ी घटनाओं और पात्रों ने हमको लुभाया, हंसाया, रुलाया, उन सब से गुजरता हुआ पंचायत कई ऐसे लोगों के दिलोदिमाग में भी एक फुलेरा पैदा कर चुका है जिन्होंने गांव नहीं देखा या गांव से वास्ता नहीं रहा.

पंचायत की शुरुआत रोचक थी. चुहल था. हंसी थी. छोटी-बड़ी नोंकझोंक. प्यारा-प्यारा पन था. बीयर और लौकी की शानदार कॉकटेल. पंचायत के सीजन-1 में सब नायक थे. सब जबर थे. सचिव की धूम थी. प्रधान पति और प्रहलाद की शानदार एक्टिंग थी. बाकियों का रोल और अभिनय भी मजेदार था.

यह भी पढे़ं 👇

8 October History

8 October History: भारतीय वायुसेना की स्थापना से लेकर जॉन लेनन तक, बड़ा इतिहास

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 8 अक्टूबर से इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 8

Breaking News Live Updates 8 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 March 2026

Aaj Ka Rashifal 8 October: क्या आज का दिन आपके फेवर में? जानिए लकी नंबर और कलर

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

लेकिन दूसरा सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर आते-आते गंभीर हो गया. इस बार कोई समय से पहले चला गया था और यहीं से पंचायत में एक एंग्री-ओल्डमैन की एंट्री सीजन-3 में हो गई. अवसाद और वेदना में डूबा हुआ एक एकल पिता अब घर नहीं जाता. भय उसके भीतर से मर चुका है. हंसने के लिए उसे जतन करना पड़ रहा है.

तीसरे सीजन की गहराई

तीसरा सीजन गहरा है. गहरे में कई बिंब हैं. भाव गहरे होते गए हैं. प्रेम से पहले की अटखेलियां अब प्रेम में परिणीत हो चुकी हैं. इस बार भी परीक्षा निकाल नहीं पाए तो कितनी किरकिरी है, इसलिए तैयारी गंभीर है. प्रधान की राजनीतिक सूझ बढ़ी है और वो प्रधानपति के निर्णयों को गलत साबित करके स्वतंत्र फैसले ले पा रही हैं. इस राजनीतिक गहराई के बाहर गांव की राजनीति भी गहरी हो चुकी है. बनरकस अब केवल ताने नहीं मार रहा, रणनीति बनाकर हमले कर रहा है. विनोद उसमें शामिल है.

राजनीति के गहरे बादल फुलेरा को घेर रहे हैं. गांव दो हिस्सों में बंट गया है. पूरब और पश्चिम के बीच की लकीर पर प्रधानी की कुर्सी हिल रही है. विकास की बंदरबांट पर सवाल है और विधायक के बाहुबल ने हिंसात्मक रुख अपना लिया है. एक कबूतर की मौत अब लोगों की जान ले लेना चाहती है.

इसलिए पंचायत अब गंभीर और गहरा हो चला है. गांव में व्यंग्य के बिंब भी अंदर गैर-बराबरी और अभावों की टीस पैदा करते हैं. सरकारी लाचारी और नेताओं का दंभ अब दांत कुरेदते कुरेदते घाव देने लगा है. सत्ता के गलियारों और शतरंजी बिसातों की आंखों में न आने वाला फुलेरा अब विधायक की आंख की किरकिरी और बड़े रसूखवालों की नज़रों में चढ़ गया है.

चांद और रोटियां

और इस सब के बीच सबसे मजबूत बनकर उभरा है प्रहलाद चचा का चरित्र. प्रहलाद लगातार अकेले होते गए हैं. दुख-दर्द-निरभाव से भरे होकर और अनासक्त होते प्रहलाद भले ही अकेले हो गए हैं लेकिन वो सब पर भारी पड़ने लगे हैं.

तीसरे सीजन में प्रहलाद का चरित्र दरअसल पूरे सीजन पर भारी है. पूरी कास्टिंग एक तरफ और प्रहलाद अकेले दूसरी तरफ. दरअसल, प्रहलाद के दुख से न तो वो निकल सके हैं, न फुलेरा और न ही दर्शक. इसलिए प्रहलाद को देखना एक चट्टान जैसे भारी दुख को देखना भी है. इसीलिए प्रहलाद का शरीर ही नहीं, रोल भी सब पर भारी पड़ता जा रहा है.

प्रहलाद के रोल को फैज़ल ने बखूबी निभाया है. लेकिन पंचायत के लिए आने वाले सीजन में ये गहराई, गंभीरता और प्रहलाद का भारी होना एक चुनौती से कम नहीं होगा. पटकथा साधने वाले को अब बाकी चरित्रों पर अलग से मेहनत करनी होगी ताकि एक बैलेंस बनाया जा सके और पंचायत वापस से खिलखिलाए, हंसे, चुहल करे.

दरअसल, पर्दे पर हास्य की निरंतरता तो संभव है लेकिन गांभीर्य को साधे रहना और उसके वजन को संतुलित रख पाना हमेशा एक चुनौती होता है. पंचायत के अगले सीजन को इस चुनौती से निपटना पड़ेगा.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पन्नू पर भारत-अमेरिका तनाव के बीच दिल्ली से बड़ा ऐक्शन, ‘सिख्स फॉर जस्टिस’

Next Post

यह 9वीं क्लास की छात्रा है पेरिस ओलंपिक जाने वाली भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

8 October History

8 October History: भारतीय वायुसेना की स्थापना से लेकर जॉन लेनन तक, बड़ा इतिहास

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 8 अक्टूबर से इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 8

Breaking News Live Updates 8 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 March 2026

Aaj Ka Rashifal 8 October: क्या आज का दिन आपके फेवर में? जानिए लकी नंबर और कलर

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Dhuri Water Treatment Plant

Dhuri Water Treatment Plant: क्या अब बुझेगी धूरी की प्यास? जानिए ₹47 करोड़ के नए प्रोजेक्ट का सच

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
Repo Rate Hike RBI

Repo Rate Hike RBI: क्या आपकी होम लोन EMI बढ़ेगी? 4 साल बाद बड़ा फैसला

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
Next Post
पंचायत सीज़न 3

यह 9वीं क्लास की छात्रा है पेरिस ओलंपिक जाने वाली भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी

पंचायत सीज़न 3

Nithari Incident... लड़कियों को मारकर उनका मांस पकाता था दरिंदा, सजा माफी के फैसले का होगा परीक्षण

पंचायत सीज़न 3

द्रविड़ को रोहित विराट से आधी रकम मिलेगी, टीम इंडिया में ऐसे होगा...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।