LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - यह 9वीं क्लास की छात्रा है पेरिस ओलंपिक जाने वाली भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी

यह 9वीं क्लास की छात्रा है पेरिस ओलंपिक जाने वाली भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 8 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, खेल, राष्ट्रीय
A A
0
पेरिस ओलंपिक
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हांगझोउ एशियाई खेल 2022 के दौरान एक कैफे में नीरज चोपड़ा से हुई छोटी सी मुलाकात ने तैराक धिनिधि देसिंघु को अपने खेल में अव्वल रहने के लिये प्रेरित किया और अब वह इस ओलंपिक और विश्व चैम्पियन भालाफेंक स्टार के साथ पेरिस ओलंपिक जा रहे भारतीय दल में सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

चौदह वर्ष की उम्र के किशोर सोशल मीडिया के इस दौर में जहां घंटों मोबाइल से चिपके रहते हैं, वहीं धिनिधि घंटो तरणताल में अभ्यास करती है, दोस्तों से मिल नहीं पाती और ना ही स्कूल नियमित जा पाती है। लेकिन उसे कोई मलाल नहीं है।उसके घर की दीवारों पर सजे उसके दर्जनों पदक और पेंटिंग्स बताती हैं कि वह खास है।

अपने घर पर PTI (भाषा)  को दिये इंटरव्यू में उन्होंने कहा ,‘‘मुझे पता था कि एक दिन ओलंपिक खेलने का मौका मिलेगा लेकिन कैरियर में इतना जल्दी मिल जायेगा, यह सोचा नहीं था। भारतीय दल की सबसे युवा सदस्य होना फख्र की बात है।’’

श्रीहरि नटराज और 14 वर्ष की धिनिधि ‘यूनिवर्सिटालिटी क्वालीफिकेशन’ के आधार पर पेरिस में खेलेंगे जो उस देश को दिया जाता है जिसके कोई तैराक क्वालीफाई नहीं कर सके हों । ऐसा देश सर्वोच्च रैंकिंग वाले अपने दो तैराकों को भेज सकता है।

पिछले साल गोवा राष्ट्रीय खेलों में सात पदक जीत चुकी धिनिधि ने कहा ,‘‘ मैने तो महज दोस्तों के साथ शौकिया तौर पर तैराकी शुरू की थी लेकिन फिर मेरे कोचों ने कहा कि मुझे पेशेवर तौर पर इसे अपनाना चाहिये। घर के पास के पूल से शुरू करके फिर मैं डॉल्फिन अकादमी गई।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ ओलंपिक खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं और भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक होने का सोचकर ही अच्छा लगता है। खेलगांव में नामी गिरामी खिलाड़ियों से मिलकर उनके फोकस , तैयारियों, रेस के तरीकों के बारे में जानने को मिलेगा।’’

1️⃣4️⃣YEAR OLD DHINIDHI IS GOING TO PARIS

What an experience it will be for the teenager to compete with the best#Swimming pic.twitter.com/Utnx5w4ycx

— IndiaSportsHub (@IndiaSportsHub) June 26, 2024

चोपड़ा से मुलाकात ने सर्वश्रेष्ठ बनने के लिये प्रेरित किया: धिनिधि

नीरज चोपड़ा से मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘हांगझोउ एशियाई खेलों के दौरान हम एक कैफे में थे और वह हमसे कुछ टेबल दूर थे। हम सोच रहे थे कि वह ओलंपिक चैम्पियन हैं और भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से हैं और इनके साथ फोटो होनी चाहिये।वह हम सबसे इतने प्यार से मिले।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे पता चला कि विश्व में सर्वश्रेष्ठ होने के लिये कितनी मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है। उन्होंने मुझे प्रेरित किया कि इसी सफलता को मैं अपने खेल में दोहराऊं।’’

एशियाई खेलों में रिले में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाली महिला टीमों की सदस्य रही धिनिधि ने कहा ,‘‘ कई बार अफसोस होता है कि आम तौर पर मेरी उम्र के बच्चे जो करते हैं, मैं नहीं कर पा रही। दोस्तों के साथ नहीं जा पाती हूं और कई बार अकेलापन भी लगता है। लेकिन फिर सोचती हूं कि मैने खुद यह राह अपने लिये चुनी है।मैं ओलंपिक खेलना चाहती हूं और कुछ अलग करना चाहती हूं। अब ओलंपिक दल का हिस्सा बनकर सारी कुर्बानियां सही साबित हुई हैं।’’उन्होंने कहा ,‘‘यह हालांकि शुरूआत भर है । पेरिस में मुझे जानने का मौका मिलेगा कि 2028 और 2032 ओलंपिक में कैसा कर सकूंगी।’’

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

उन्होंने अपनी आदर्श अमेरिका की सात ओलंपिक और 21 विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता कैटी लेडेके के लिये ग्रीटिंग कार्ड भी एक साल से बनाकर रखा है।उन्होंने कहा ,‘‘ मैने साल भर पहले कार्ड बनाया था कि जब भी उनसे मिलूंगी तो उन्हें दूंगी। इतनी जल्दी यह मौका मिल रहा है। वह बचपन से मेरी आदर्श रही हैं और उन्हें देखने भर से मुझे बहुत खुशी मिलेगी।’’

पेरिस ओलंपिक

अपने पिता की तरह शुरूआत में इंजीनियर बनने का लक्ष्य बनाने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा धिनिधि अब तैराकी में ही भविष्य देखती हैं।उन्होंने कहा ,‘‘ पहले लगता था कि इंजीनियर बनूंगी लेकिन तैराकी मेरी किस्मत में थी और अब इसी में भविष्य है।’’

उनकी मां जेसिथा ने डीआरडीओ की नौकरी से ब्रेक लिया है ताकि बेटी के सपने पूरे करने में मदद कर सके जबकि गूगल में इंजीनियर पिता को फख्र है कि मुख्यधारा से अलग राह चुनकर उनकी बेटी कइयों की प्रेरणास्रोत बन रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंचायत सीज़न 3: एक बगल में चांद है और एक तरफ सब रोटियां

Next Post

Nithari Incident… लड़कियों को मारकर उनका मांस पकाता था दरिंदा, सजा माफी के फैसले का होगा परीक्षण

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
पेरिस ओलंपिक

Nithari Incident... लड़कियों को मारकर उनका मांस पकाता था दरिंदा, सजा माफी के फैसले का होगा परीक्षण

पेरिस ओलंपिक

द्रविड़ को रोहित विराट से आधी रकम मिलेगी, टीम इंडिया में ऐसे होगा...

पेरिस ओलंपिक

स्कूल खुलते ही 'सर-मैडम' का अश्लील वीडियो वायरल, पढ़ाने की जगह मना रहे रंगरलियां

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।