चंडीगढ़, 27 जुलाई (The News Air)
पंजाब में गत दिनों सोमवार की रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए गए। इस दौरान 11-IAS और 43 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। मुख्स स्वास्थ्य सचिव हुसन लाल (Hussan Lal) की जगह 1994 के IAS अधिकारी आलोक शेखर (Alok Shekhar) को लगा दिया गया है। परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण की जिम्मेदारी संभाल रहे लाल को निवेश प्रोत्साहन का मुख्यसचिव बनाया गया है। इनके अलावा भी कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं।
सुमेर सिंह गुर्जर को दिव्यांग संबंधी मामलों का आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह स्वतंत्रता सेनानी विभाग को देख रहे थे। ऊर्जा विभाग में सचिव रविंद्र कुमार कौशिक को PUNSUP का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी दिलराज सिंह संभाल रहे थे। दलजीत सिंह मंगत को फिरोजपुर डिवीजन के आयुक्त के साथ-साथ योजना सचिव भी बनाया गया है। वहीं दिलराज सिंह राजस्व और पुनर्वास के सचिव बनाया गया है।
बता दें कि तबादला किए गए अन्य IAS अधिकारियों में भुपिंदर सिंह-2 (सामाजिक न्याय के निदेशक), संदीप कुमार (लुधियाना शहरी विकास के अतिरिक्त उपायुक्त), आदित्य डचलवाल, आकाश बंसल (एसडीएम खरार), हरप्रीत सिंह (एसडीएम डेरा बाबा नानक) का नाम भी शामिल है।
इसके अलावा 43 पीसीएस अधिकारियों में आनंद सागर शर्मा, नवनीत कौर सेखों, कानु ठिंड, संदीप सिंह गढ़ा, वरिंदर पाल सिंह बाजवा, जशनप्रीत कौर गिल, चारुमिता, गीतिका सिंह, काला राम कांसल, जल इंदर सिंह, हिमांशु गुप्ता, नरिंदर सिंह धालीवाल, बलबीर राज सिंह, राजेश कुमार शर्मा, जगदीप सैगल, अल्का कालिया, अमित गुप्ता, विनीत कुमार, राजेश कुमार शर्मा, मंजीत कौर, रंजीत सिंह, हरबंश सिंह-1, परमजीत सिंह-3, अंगुर मोहिंद्रू, स्वाति तिवाना, विकास हीरा, हरप्रीत सिंह अटवाल, रविंदर सिंह अरोरा, हरबंस सिंह-2, अमरिंदर सिंह माल्ही, सुहा सिंह, अर्शदीप सिंह लोबाना, लाल विश्वास बैंस, बलजिंदर सिंह ढिल्लन, इनायत, कानू गर्ग, केशव गोयल, नमन मारकन, विक्रमजीत सिंह पांठे, करमजीत सिंह, गुरबीर सिंह कोहली, जसप्रीत सिंह, संजीव कुमार का नाम शामिल है।