बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुशासन सम्मेलन में बताई सरकार की सफल योजनाओं की प्रभावशाली बातें!”

नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुशासन सम्मेलन में बताई सरकार की सफल योजनाओं की प्रभावशाली बातें!”

"सुशासन से हरियाणा में बदलाव: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम सम्मेलन में साझा की सफल योजनाएं!"

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 24 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, हरियाणा
A A
0
CM Saini
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 24 दिसंबर (The News Air) – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 1998 में जिस प्रकार से सुशासन की परिकल्पना की शुरुआत की थी, ठीक उसी प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते दस वर्षों में मिशन मोड पर कार्य करते हुए सुशासन की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने भी इस दौरान जनमानस के जीवन को सरल और सुगम बनाने के लिए सराहनीय कार्य किया।

उन्होंने यह बात मंगलवार को गुरुग्राम में एसजीटी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित प्रभावशाली क्रियान्वयन के माध्यम से सुशासन (गुड गवर्नेंस थ्रू इफेक्टिव इम्प्लीमेंटेशन) विषय पर आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

इस सम्मेलन का आयोजन रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी एवं एसजीटी विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से किया था। इस सम्मेलन में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. मानिक साहा, पूर्व सांसद एवं रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे तथा छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अन्य विशिष्ट जनों ने भी अपने विचार रखे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती 25 दिसंबर को देश भर में सुशासन दिवस के रूप में मनाए जाने की परंपरा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आरंभ की है। उन्होंने प्रदेश वासियों को इन विभूतियों की जयंती और क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के माध्यम से ग्रामीण भारत में ढांचागत तंत्र को विकसित किया। उसी तर्ज पर काम करते हुए श्री नरेंद्र मोदी ने सुशासन की दिशा में आगे बढ़ते हुए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की, जिससे जनमानस का जीवन सरल व सुगम हुआ।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में बीते दस वर्षों के दौरान पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था पर काम करते हुए मेरिट पर भर्ती, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी व घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया। जिसके चलते आज गरीब का बेटा पढ़-लिख कर एचसीएस अधिकारी बन रहा है। बीते दस वर्षों में हरियाणा सरकार ने एक लाख 71 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां प्रदान की। इसी तर्ज पर कर्मचारियों को भी ऑनलाइन नीति से मनचाहे स्टेशन पर पोस्टिंग दी गई। उन्होंने बताया कि आज अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से अपने घर के समीप ही नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने पंचकूला में हाल में खोले गए एचईपीसी कार्यालय का उदाहरण देते हुए बताया कि उद्योगों से संबंधित एनओसी अब ही एक स्थान पर मिलना सुनिश्चित हो रही है। इसी तरह घर बैठे बुजुर्गों को पेंशन योजनाओं का स्वत: ही लाभ मिल रहा है।

उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने अंग्रेजों के जमाने के काले कानूनों को समाप्त कर भारतीय न्याय संहिता लागू की। पूर्व में जिन कानूनों का शोषण के लिए इस्तेमाल होता था, उन कानूनों को अब समाप्त कर दिया गया है। हरियाणा में तेजी से भारतीय न्याय संहिता को लागू किया जा रहा है। 

सम्मेलन में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. मानिक साहा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेरणा से केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए गंभीरता से काम कर रही है। जिससे अब इन राज्यों से पलायन कम हुआ है और  लोगों को अपने घर में ही रोजगार मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन से ही आम जनता को विश्वास में लेकर देश और प्रदेश के विकास के लिए काम किए जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि उनके राज्य में किस प्रकार से सुशासन की नीतियां चलाई जा रही हैं। रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी संस्था के उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डा. विनय सहस्त्रबुद्धे ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि पूरी दुनिया आज बड़ी उम्मीद के साथ भारत की ओर देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशासन का जो उदाहरण आज प्रस्तुत किया है, उसकी विश्व भर में सराहना की जा रही है।

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने द आर्ट ऑफ इंप्लीमेंटेशन बुक कवर का डिजीटली अनावरण भी किया। इस अवसर पर एसजीटी यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. मदन मोहन चतुर्वेदी ने अतिथिगण का आभार व्यक्त  किया।

इस अवसर पर  हरियाणा के उद्योग, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेट्रो विस्तार की घोषणा की!

Next Post

“दिल्ली चुनाव में JDU-NDA गठबंधन से केजरीवाल को कड़ी चुनौती! जानें क्या बोले ललन सिंह”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
NDA and JDU

"दिल्ली चुनाव में JDU-NDA गठबंधन से केजरीवाल को कड़ी चुनौती! जानें क्या बोले ललन सिंह"

Ayushman Yojana 2025

Ayushman Yojana 2025: 70+ बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कैसे उठाएं इस योजना का लाभ!

Eiffel Tower Fire Alert

Eiffel Tower Fire Alert: Paris के प्रतिष्ठित टावर में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, जानें क्या हुआ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।