बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेट्रो विस्तार की घोषणा की!

गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेट्रो विस्तार की घोषणा की!

"गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 5452 करोड़ के प्रोजेक्ट का किया ऐलान, 28.50 किलोमीटर लंबी लाइन बनेगी!"

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 24 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, हरियाणा
A A
0
CM Haryana
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 24 दिसंबर (The News Air)– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि गुरूग्रामवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुरूग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर से रेलवे स्टेशन, सैक्टर-22 व साइबर सिटी के बीच मैट्रो विस्तारीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 5452.72 करोड रूपए खर्च किए जाएंगें। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में मेट्रो विस्तारीकरण का निर्माण कार्य आगामी 1 मई, 2025 से शुरू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी आज यहां गुरुग्राम में उनकी अध्यक्षता में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से रेलवे स्टेशन, सेक्टर-22 व साइबर सिटी के बीच मेट्रो विस्तारीकरण के लिए आयोजित एक बैठक में दी। इस मौके पर उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह व पूर्व विधायक बिमला चौधरी भी उपस्थित रहीं।

मेट्रो विस्तारीकरण का कार्य 4 साल में पूरा होगा : बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि मेट्रो विस्तारीकरण का कार्य 4 साल में पूरा होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेट्रो के कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जाए। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को मेट्रो निर्माण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो और यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे, उस संबंध में भी बेहतरीन योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जब भी कोई बड़ा निर्माण इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जाता है, तो वह लंबे समय तक चले और लोगों को लाभ मिले, ऐसी योजना अधिकारियों को बनानी चाहिए।

यह मेट्रो सीबीटीसी सिग्नल पर आधारित होगी तथा अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि इस परियोजना पर केन्द्र सरकार द्वारा 896.19 करोड़ रुपए तथा हरियाणा सरकार की ओर से 4556.53 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगें। इस परियोजना के अंतर्गत मीडियम मेट्रो को स्थापित किया जाएगा तथा यह स्टैण्डर्ड गेज पर संचालित होगी। इसके अलावा, यह मैट्रो सीबीटीसी अर्थात कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिग्नल पर आधारित होगी तथा अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। शुरुआत में इस मेट्रो कनेक्टिविटी में 3 कोच लगाए जाएंगे तथा उसके बाद इसे 6 कोच तक बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री को बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि मेट्रो विस्तारीकरण के निर्माण के दौरान पांच अंडरपास और फ्लाईओवर भी बनाए जाने हैं।

28.50 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो रेल लाइन पर कुल 27 स्टेशन होंगे : बैठक में बताया गया कि मिलेनियम सिटी से साइबर सिटी, गुरूग्राम के बीच चलने वाली मैट्रो रेल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को हरियाणा सरकार तथा केन्द्र सरकार से मंजूरी प्रदान की जा चुकी है तथा इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 16 फरवरी, 2024 को रेवाड़ी में रखी गई थी। बैठक में बताया गया कि 28.50 किलोमीटर लंबी इस मैट्रो रेल लाईन पर कुल 27 स्टेशन होंगें तथा एक डिपो भी निर्मित किया जाएगा जिसमें से 8 स्टेशन मॉडल स्टेशन होंगे।

जीयोटैक्नीकल इन्वेस्टिगेशन के लिए पहले पैकेज-1 (13 किलोमीटर) का कार्य पूरा

बैठक में बताया गया कि इस मैट्रो परियोजना को स्थापित करने के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा 20 अति आवश्यक पदों पर प्रतिनियुक्ति या तत्काल समावेश के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को उनके मूल विभाग के नियम व शर्ताें के आधार पर चिन्हित कर रखने की कवायद जारी है। इसी प्रकार, जियो टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन के लिए पहले पैकेज-1 (13 किलोमीटर) का कार्य पूरा हो चुका है जबकि सिविल, आर्किटेक्चर और ई व एम का कार्य आरंभ कर दिया गया है। इस परियोजना के तहत डिपो तैयार करने के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने तथा पहले सिविल पैकेज (मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तथा सैक्टर-101 द्वारका, लगभग कुल लंबाई 13 किलोमीटर) के लिए 31 जनवरी, 2025 तक टेंडर मंगवाए जाएंगेे। इसी प्रकार, दूसरे सिविल पैकेज (सैक्टर-9 से साइबर सिटी, लगभग 13 किलोमीटर) के लिए 15 फरवरी, 2025 तक टेंडर मंगवाए जाएंगें।

मैट्रो विस्तारीकरण परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए कार्यकारी समिति व समन्वय समिति का भी गठन

बैठक में बताया गया कि इस मैट्रो विस्तारीकरण परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए एक कार्यकारी समिति व एक समन्वय समिति का भी गठन किया गया है, जो इस परियोजना को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए दिन-प्रतिदिन आने वाले विभिन्न समन्वय मुद्दों का निष्पादन करेगी।

10 औद्योगिक शहर बसाने को लेकर बैठक में हुई चर्चा : बैठक के दौरान वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा अपने संकल्प पत्र में 10 औद्योगिक शहर बसाने को लेकर किए गए संकल्प के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया की कुंडली- मानेसर- पलवल एक्सप्रेसवे के साथ पंचग्राम योजना विचाराधीन है और इस संबंध में विभिन्न कई निर्णय लिए जाने हैं।

शहरों में औद्योगिक, आवासीय, इंफ्रास्ट्रक्चर और वाणिज्यिक इत्यादि सभी प्रकार की गतिविधियां उपलब्ध होनी चाहिए – मुख्यमंत्री

इस पर, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हमें 10 ऐसे शहर पूरे राज्य के सभी राजमार्गों के नजदीक बसाने चाहिए, जहां पर लोगों को रोजगार मिले और निवेशक अपने निवेश को आसानी से लेकर आ सके। इन शहरों में औद्योगिक, आवासीय, इंफ्रास्ट्रक्चर और वाणिज्यिक इत्यादि सभी प्रकार की गतिविधियां उपलब्ध होनी चाहिए।

अधिकारियों को निर्देश, निवेशक को निवेश के लिए तुरंत मिले सभी स्वीकृतियां – मुख्यमंत्री

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब भी कोई निवेशक हरियाणा में अपने निवेश को लेकर कोई भी आवेदन करता है तो उसके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सभी प्रकार की स्वीकृतियां तुरंत दिलवाई जानी चाहिए और इस संबंध में एक अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में लगाना चाहिए ताकि निवेशक को किसी भी प्रकार से कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े।

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ऑनलाइन मोड से बैठक में जुड़े, 10 मॉडल औद्योगिक शहर बसाए जाने को लेकर योजना तैयार करने के लिए दिया आश्वासन

बैठक के दौरान ऑनलाइन मोड के माध्यम से मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वे इस प्रकार से योजना बनाएं कि 10 मॉडल औद्योगिक शहर बसाए जा सके और उनमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि इस योजना को तैयार करके आगामी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी लाया जाए।

इस मौके पर मुख्य सचिव श्री विवेक जोशी, पूर्व मुख्य सचिव और प्रिंसिपल एडवाइजर जीएमडीए श्री डी एस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए के सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री डी. सुरेश, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री श्यामल मिश्रा, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के एमडी श्री चंद्रशेखर खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब औद्योगिक केंद्र बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है: भगवंत मान ने 86,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की!

Next Post

नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुशासन सम्मेलन में बताई सरकार की सफल योजनाओं की प्रभावशाली बातें!”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
CM Saini

नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुशासन सम्मेलन में बताई सरकार की सफल योजनाओं की प्रभावशाली बातें!"

NDA and JDU

"दिल्ली चुनाव में JDU-NDA गठबंधन से केजरीवाल को कड़ी चुनौती! जानें क्या बोले ललन सिंह"

Ayushman Yojana 2025

Ayushman Yojana 2025: 70+ बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कैसे उठाएं इस योजना का लाभ!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।