जालंधर (The News Air)जालंधर शहर मे सूबकुछ ठीक नहीं है। अराजक गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। तेजधार हथियारों से हमला और गोलीबारी की घटनाएं को आम हो गई हैं। आज नया मामला जालंधर शहर के अमृत विहार में सामने आया है। यहां पर दो गुटों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी के बीच गोलियां चलीं। जिससे इलाके में दहशत है।
छात्रों का बाइक ले भागे बदमाश
दो गुटों के बीत हुई लड़ाई को लेकर लोगों ने बताया कि दोनों तरफ से पत्थर ईंट चलने के दौरान ही करीब चार से पांच राउंड फायरिंग हुई। लोगों ने कहना था कि फायरिंग दोनों तरफ से हुई। दोनों ने एक दूसरे पर जवाबी फायर किए। इसी दौरान भागते हुए बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर घर जा रहे छात्रों को घेर लिया। छात्र जसकरण सिंह ने बताया बदमाशों के हाथ में पिस्तौल थे वह बाइक छीन ले गए। जसकरण ने कहा कि बदमाशों ने झगड़े के दौरान चार से पांच गोलियां चलाई थीं।
घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस
दो गुटों के बीच गोलियां चलने की सूचना तुरंत प्रभाव से लोगों ने पुलिस को दी। लेकिन सूचना देने के बाद करीब डेढ़-दो घंटे बाद एडीसीपी-1 बलविंदर सिंह रंधावा पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को ख्ंगाला जा रहा है। पुलिस को घटना स्थल से अभी तक 2 खोल भी बरामद हुए है।