LIVE | ...
मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नई दिल्ली से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोमनाथ भारती के नामांकन में…

नई दिल्ली से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोमनाथ भारती के नामांकन में…

जनता ने लिया ‘जेल का जवाब वोट से’ देने का संकल्प

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 4 मई 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
इंडिया गठबंधन
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्‍ली, 4 मई (The News Air) नई दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने शनिवार को भारी जन समर्थन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। उनकी नामांकन यात्रा में बड़ी संख्या में लोकतंत्र और संविधान से प्यार करने वाले लोगों ने हिस्सा लिया। हाथ में ‘‘आप’’ का झंडा और सिर पर टोपी लगाए लोगों ने ‘जेल का जवाब वोट से’ देने का संकल्प लिया। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नामांकन के लिए निकले सोमनाथ भारती के साथ ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज, मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय समेत कई विधायक व पार्षद भी मौजूद रहे। इस दौरान गोपाल राय ने कहा कि नई दिल्ली से 10 साल तक सांसद और केंद्रीय मंत्री रहीं भाजपा की सांसद ने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है। इन्होंने दिल्ली की जनता के लिए काम कर रहे सीएम अरविंद केजरीवाल को भी जेल में डाल दिया है, इससे जनता में भाजपा के खिाफ भारी आक्रोश है। लोग अपने वोट से जवाब देने के लिए 25 मई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पूरे देश में भाजपा की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठा रही है- गोपाल राय

‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठा रही है। नई दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने नामांकन किया। पूरे दिल्ली के अंदर लोग दो प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। पहला, नई दिल्ली लोकसभा के लोगों ने भाजपा को वोट देकर 10 साल तक सांसद बनाया। यहां से जीत कर भाजपा की सांसद केंद्रीय मंत्री भी बनी, लेकिन 10 साल में नई दिल्ली के लोगों के लिए कुछ काम नहीं किया। लोगों में भारी नाराजगी है। दूसरा, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जनता के काम कर रहे थे, इन लोगों ने उनको भी उठाकर जेल में डाल दिया। इसलिए नई दिल्ली के अंदर लोगों में डबल आक्रोश है। लोगों का एक ही नारा ‘तानाशाही हटाओ-काम करने वाला सांसद बनाओ’ का है।

गोपाल राय ने कहा कि सोमनाथ भारती ने मालवीय नगर में लगातार तीन बार विधायक चुने गए और लोगों के लिए काम किया। आज पूरी नई दिल्ली की जनता ऐसे ही जन प्रतिनिधि को पसंद कर रही है। दिल्ली की जनता भाजपा की तानाशाही का जवाब अपने वोट से देने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है। हमारी शुभकामनाएं सोमनाथ भारती के साथ है कि वो सफलता पूर्वक इस चुनाव को लड़ें और जीते। जैसे केजरीवाल सरकार काम करती है, वैसे ही सोमनाथ भारती केजरीवाल का सांसद बनकर दिल्ली के लोगों के लिए काम करें और इस तानाशाही के खिलाफ आवाज बनें।

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज नई दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एवं मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती ने नामांकन दाखिल किया। सोमनाथ भारती के साथ लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी विधानसभाओं के ‘‘आप’’ के प्रत्याशी और दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय समेत सभी पार्षद उनको शुभकामनाएं देने आए थे। इंडिया गठबंधन दिल्ली की सातों सीटों को बहुत ही बड़े अंतराल से जीतेगा और भाजपा सारी सीटें हारेगी।

दिल्लीवाले अपने वोट से भाजपा को बताएंगे कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से कितने आक्रोशित है- सोमनाथ भारती

सोमनाथ भारती ने कहा कि इस बार का चुनाव अलग चुनाव है। इस बार का चुनाव सीधे-सीधे लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। इस बार के चुनाव में और कोई दूसरी राय नहीं है। 10 साल पुरानी भाजपा की सरकार ने देश को हर स्तर पर कमजोर करने का काम किया है। चाहे हम लोकतंत्र के मसले को देख लें, संविधान को देख लें। इन्होंने लोकतंत्र को तार-तार किया है। तीन बार के चुने हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना सबूत के रात के अंधेरे में गिरफ्तार करके ले गए। यह देश की जनता देख रही है कि किस प्रकार से देश में तानाशाही चरम सीमा पर है। आज हर तरफ एक ही बात है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जनता अपने वोट से जवाब देगी। हम अहिंसावादी और गांधीवादी लोग हैं। गांधीवादी अपनी बारी का इंतजार करता है। हम गोड्सेवादी नहीं हैं, भाजपा गोड्सेवादी है। इसलिए भाजपा वाले हिंसा का सहारा लेते हैं। हम अहिंसक लोग हैं, हम जनता के वोट का साथ लेंगे। दिल्ली की जनता वोट के माध्यम से बताएगी कि वो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से कितनी आक्रोशित और गुस्से में है।

यह भी पढे़ं 👇

Nepal Hydropower Disaster

Nepal Hydropower Disaster: 1300+ की मौत, हिमालय का वरदान बना अभिशाप, जलवायु परिवर्तन ने ली भारी कीमत

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Climate Crisis

Climate Crisis: 1.5°C की सीमा पार करना अब अनिवार्य, UN की चेतावनी – ग्लोबल वार्मिंग रोकना असंभव

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Eiffel Tower Controversy

Eiffel Tower Controversy: हिंदू समूह की विजिट पर महिला कर्मचारियों को हटाया, आइफल टावर बंद

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Bihar Flood Crisis

Bihar Flood Crisis: बाढ़ से 29.13 लाख लोग प्रभावित, मुख्यमंत्री ने लिया हालात का जायजा

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026

सोमनाथ भारती की नामांकन यात्रा में जमकर लगे लोकतंत्र बचाओ के नारे

नई दिल्ली से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोमनाथ भारती की नामांकन यात्रा सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई। उनकी नामांकन यात्रा में भारी संख्या में समर्थकों ने हिस्सा लिया। समर्थकों ने लोकतंत्र बचाओ और संविधान बचाओ के जमकर नारे लगाए। इसके अलावा, झाड़ू की चोट से, जेल का जवाब वोट से’ के भी खूब नारे लगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

T20 World Cup से पहले रोहित शर्मा हुए चोटिल,भारतीय टीम की बड़ी मुश्किलें

Next Post

आम आदमी पार्टी की दिल्ली और हरियाणा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Nepal Hydropower Disaster

Nepal Hydropower Disaster: 1300+ की मौत, हिमालय का वरदान बना अभिशाप, जलवायु परिवर्तन ने ली भारी कीमत

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Climate Crisis

Climate Crisis: 1.5°C की सीमा पार करना अब अनिवार्य, UN की चेतावनी – ग्लोबल वार्मिंग रोकना असंभव

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Eiffel Tower Controversy

Eiffel Tower Controversy: हिंदू समूह की विजिट पर महिला कर्मचारियों को हटाया, आइफल टावर बंद

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Bihar Flood Crisis

Bihar Flood Crisis: बाढ़ से 29.13 लाख लोग प्रभावित, मुख्यमंत्री ने लिया हालात का जायजा

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Captain Amrinder

Captain Amrinder: BJP में ही रहेंगे कैप्टन, बेटी ने खारिज की कांग्रेस वापसी की अफवाहें

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Punjab Employees Strike

Punjab Employees Strike: सरकारी कर्मचारियों की आज दूसरे चरण की हड़ताल, दफ्तरी काम ठप रहेगा

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Next Post

आम आदमी पार्टी की दिल्ली और हरियाणा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी

cliQ India Hindi

इंदौर कांग्रेस प्रत्याशी के पर्चा वापसी पर बोली सुमित्रा महाजन, कहा-

सिबिन सी ने आज़ाद और निष्पक्ष मतदान यकीनी बनाने की वचनबद्धता जतायी

लोक सभा मतदान 2024 के दौरान जब्ती के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का चौथा स्थान : सिबिन सी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।