चंडीगढ़ (The News Air)- पंजाब के CM भगवंत मान ने सभी 14 मंत्रियों को ज़िले सौंप दिए हैं। यह मंत्री इन ज़िलों में मुश्किलों को दूर करेंगे। इसके अलावा विकास प्रोजेक्टों के काम में तेज़ी लाने की ज़िम्मेदारी निभाएंगे। ख़ास बात यह है कि किसी भी मंत्री को उनका गृह ज़िला अलॉट नहीं किया गया है। मंत्रियों को अब नियमित तौर पर इन ज़िलों में जाकर लोगों की मुश्किल सुननी होगी। इसके अलावा अफ़सरों से मीटिंग कर विकास कार्यों की प्रगति की भी जांच करनी होगी।
किस मंत्री को कौन सा ज़िला मिला
- वित्तमंत्री हरपाल चीमा – पटियाला
- उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत मीत हेयर – अमृतसर और तरनतारन
- सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर – बठिंडा और मानसा
- बिजली मंत्री हरभजन सिंह – फिरोजपुर और मोगा
- जंगलात मंत्री लालचंद कटारूचक्क – लुधियाना
- ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल – गुरदासपुर और पठानकोट
- ट्रांसपोर्ट मंत्री लाल जीत भूल्लर – संगरूर
- रेवेन्यू मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा – रोपड़ और मोहाली
- जेल और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस – होशियारपुर
- शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा – श्री फतेहगढ़ साहिब और श्री मुक्तसर साहिब
- लोकल गवर्नमेंट मंत्री डॉ. इंद्रबीर निज्जर – जालंधर
- रक्षा सेवा भलाई मंत्री फौजा सिंह सरारी – फरीदकोट और फाजिल्का
- सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा – बरनाला और मलेरकोटला
- टूरिज्म मंत्री अनमोल गगन मान – शहीद भगत सिंह नगर
लोगों का फ़ायदा होगा : भगवंत मान
CM भगवंत मान ने कहा कि इस फ़ैसले से आम लोगों को लोक भलाई स्कीमों का लाभ मिलेगा। हर छोटी-बड़ी समस्या का निपटारा होगा। वहीं राज्य में चल रहे विकास कार्यों में तेज़ी लाई जा सकेगी। इसके अलावा नए प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करने के लिए कैबिनेट के साथियों को यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।