ITR Filing Form 16 Hidden Income: आकलन वर्ष 2026-27 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है। देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए 31 जुलाई 2026 एक महत्वपूर्ण तारीख है।
इस समय लाखों लोग अपने इनबॉक्स को रिफ्रेश कर रहे होंगे, HR से मिला हुआ Form 16 डाउनलोड कर रहे होंगे और मन ही मन सोच रहे होंगे कि चलो भाई, Form 16 आ गया है, अब बस एक क्लिक करना है और ITR फाइल हो जाएगा। टैक्स की टेंशन खत्म हो जाएगी।
रुकिए जरा। यहां पर आप एक बड़ी गलती कर रहे हैं।
🔍 यह भी पढ़ें- Rule Change 1 April 2026: ITR, LPG, Gold Loan सब बदलेगा
Form 16 पूरी कहानी नहीं है
क्या आपको सच में लगता है कि Form 16 ही आपकी पूरी कमाई की जन्मकुंडली है? क्या टैक्स डिपार्टमेंट सिर्फ उतना ही जानता है जितना कंपनी ने उसे बताया है? जवाब है – बिल्कुल नहीं।
देखा जाए तो अगर आपके बैंक खाते में चुपके से ब्याज आ रहा है, अगर आपने शेयर बाजार में सुबह खरीदा शाम को बेचा और मुनाफा कमाया है, अगर आपके पास फ्लैट है जिससे किराया आ रहा है, या फिर किसी दोस्त या रिश्तेदार ने आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे दिया है…
तो आप सोच रहे हैं कि अरे यह तो Form 16 में लिखा ही नहीं है, तो सरकार को क्या ही पता चलेगा? तो साहब, इसका सीधा मतलब है कि आपके पास इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से नोटिस आ सकता है।
🔍 यह भी पढ़ें- Chaitra Purnima 2026: 1 या 2 अप्रैल कब? तुरंत जानें सही तारीख
2026 में टैक्स विभाग एक डिजिटल X-Ray मशीन बन चुका है
क्योंकि आज यानी कि 2026 में टैक्स डिपार्टमेंट कोई पुराना दफ्तर नहीं रह गया है। यह एक डिजिटल एक्स-रे मशीन बन चुका है। इसके पास आपका AIS (Annual Information Statement) है, 26AS है, बैंक का डेटा है और ब्रोकर्स का सीधा लाइव फीड उपलब्ध है।
समझने वाली बात यह है कि जब तक आप Form 16, 26AS और AIS के इस त्रिकोणीय मिलान को नहीं करेंगे, तब तक ITR फाइल करने के बारे में सोचिएगा भी नहीं।
Form 16 की असली औकात क्या है?
कागज पर नोट कर लीजिए कि Form 16 कोई ITR नहीं है। इनकम टैक्स रिटर्न नहीं है। यह सिर्फ इनकम टैक्स सर्टिफिकेट है जो आपका एंप्लॉयर यानी कि आपकी कंपनी आपको देती है।
यह सिर्फ यह प्रमाणित करता है कि साल भर जो सैलरी आपको मिली, उसमें से कितना TDS (Tax Deducted at Source) काटा गया है जो कि सरकार के खजाने में जमा किया गया है।
🔍 यह भी पढ़ें- Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा पर बन रहा शुभ योग, जानें तिथि और मुहूर्त
Form 16 के दो हिस्से होते हैं:
- Part A: इसमें आपका PAN, कंपनी का TAN और TDS का लेखा-जोखा होता है
- Part B: इसमें आपकी सैलरी का ब्रेकअप होता है – बेसिक सैलरी, अलाउंसेस, Section 80C और 80D के तहत ली गई छूट
ट्विस्ट यहां है
आपकी कंपनी को सिर्फ उतना पता है जितना वो आपको दे रही है। लेकिन टैक्स डिपार्टमेंट के पास आपके अन्य ट्रांजैक्शंस का भी पूरा कच्चा चिट्ठा उपलब्ध है। कैसे? दो जादुई दस्तावेजों के जरिए।
1. Form 26AS: यह वास्तव में आपका एक तरीके का टैक्स क्रेडिट स्टेटमेंट है। इसमें एडवांस टैक्स, TCS और रिफंड की जानकारी होती है।
2. AIS (Annual Information Statement): साथियों, यह आपके वित्तीय जीवन के Facebook की तरह होता है। आप कहां घूम रहे हैं? कितना म्यूचुअल फंड खरीद रहे हैं? किस ब्रोकर के पास शेयर बेच रहे हैं? इसमें सब कुछ दर्ज होता है।
वन बाय वन: 10 छिपी हुई इनकम जो लोग भूल जाते हैं
1. सेविंग बैंक अकाउंट पर आने वाला ब्याज
लोग सोचते हैं कि अरे खाते में तो ₹2000-4000 का ही तो ब्याज आता है, इसे भी क्या बताना? नियम बहुत साफ है। ₹10,000 तक की छूट Section 80TTA में मिलती जरूर है, लेकिन उसे ITR में ‘Income from Other Sources’ में दिखाना अनिवार्य है।
2. FD और RD पर जो ब्याज आता है
करोड़ों भारतीयों की पसंदीदा जगह होती है फिक्स्ड डिपॉजिट। कई बार बैंक इस पर TDS काट लेते हैं। लोग सोचते हैं कि TDS तो कट गया है तो काम खत्म हो गया।
जी नहीं। TDS कटने का मतलब यह नहीं है कि आपकी टैक्स लायबिलिटी पूरी हो गई है। आपको पूरी ब्याज राशि को अपनी कुल आय में जोड़ना होगा।
3. डिविडेंड इनकम
अगर आप शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड के निवेशक हैं और कंपनियों ने आपको डिविडेंड यानी कि लाभांश दे रखा है, तो इसमें पूरी तरीके से टैक्स स्लैब के अनुसार इसे टैक्सेबल माना जाता है। यह AIS में पहले से रिफ्लेक्टेड होता है। इसे छुपाने की गलती तो कतई मत करिएगा।
4. शेयर बाजार का कैपिटल गेन
देखिए, यहां पर लोग ज्यादातर मात खा जाते हैं। लोग सोचते हैं कि केवल प्रॉफिट हुआ तो बताएंगे। रुकिए जरा। चाहे आपको Short Term Capital Gains हो या Long Term Capital Gains हुआ हो, या फिर नुकसान ही क्यों ना हुआ हो (Capital Loss), हर एक ट्रांजैक्शन की रिपोर्टिंग जरूरी है।
5. किराए की आमदनी (Rental Income)
अगर आपके पास कोई मकान, दुकान या जमीन है जिसे आपने किराए पर दे रखा है, तो वह Income from House Property के तहत टैक्स के दायरे में आती है। भले ही वह पैसा आपके सैलरी अकाउंट से अलग आ रहा हो।
6. फ्रीलांसिंग और साइड हसल वाला मामला
आजकल युवा सिर्फ नौकरी नहीं कर रहा होता है। वो साइड हसल करता है। कोई YouTube कर रहा होता है, कोई ऑनलाइन कंसल्टेंसी कर रहा होता है, तो कोई कंटेंट राइटिंग कर रहा होता है। यह सारी कमाई Business या Profession की इनकम के रूप में आपको फाइल करनी होगी दोस्तों।
7. इनकम टैक्स रिफंड पर मिलने वाला ब्याज
यह बहुत दिलचस्प पॉइंट है। सरकार ने आपको पिछले साल जो टैक्स रिफंड दिया था, आपको बहुत खुशी हुई होगी। लेकिन अगर उस रिफंड पर सरकार ने आपको ब्याज भी जोड़कर दिया है, तो वो ब्याज इस साल की टैक्सेबल इनकम मानी जाएगी।
8. फैमिली पेंशन
रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली खुद की पेंशन एक अलग हेड में जाती है। लेकिन किसी सरकारी या कॉर्पोरेट कर्मचारी की मृत्यु के बाद परिवार को मिलने वाली फैमिली पेंशन ‘Income from Other Sources’ में आएगी और इस पर भी टैक्स के नियम लागू होते हैं।
9. टैक्सेबल गिफ्ट्स का मामला
अगर आपको किसी गैर-रिश्तेदार से पिछले एक वित्तीय वर्ष में ₹50,000 से अधिक मूल्य का कोई गिफ्ट या कैश मिला है, तो वह भी टैक्स के दायरे में आता है।
10. विदेशी संपत्ति और विदेशी आय का मामला
सबसे खतरनाक और सबसे संवेदनशील पॉइंट यह है दोस्तों। अगर आपके पास कोई विदेशी बैंक अकाउंट है, आपने अमेरिकी शेयर जैसे Apple या Tesla के खरीद रखे हैं, या फिर विदेश में डॉलर से आपकी कमाई आ रही है, तो इसकी जानकारी Schedule Foreign Assets के अंतर्गत देना अनिवार्य है।
यहां गलती की तो Black Money Act के अंतर्गत सीधे कड़े प्रावधान आपके ऊपर लगेंगे।
बजट 2026 में डेडलाइन का बड़ा वर्गीकरण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने डेडलाइन को लेकर एक बड़ा वर्गीकरण किया है। देखिए:
| कैटेगरी | आखिरी तारीख |
|---|---|
| सैलरीड क्लास (ITR-1, ITR-2) | 31 जुलाई 2026 |
| नॉन-ऑडिट बिजनेस | 31 अगस्त 2026 |
| ऑडिट केसेस | 31 अक्टूबर 2026 |
| ट्रांसफर प्राइसिंग | 30 नवंबर 2026 |
| बिलेटेड रिटर्न | 31 दिसंबर 2026 (₹5000 लेट फीस) |
अगर गौर करें तो अगर आप 31 जुलाई मिस कर देते हैं, तो आप 31 दिसंबर तक बिलेटेड रिटर्न भर सकते हैं। लेकिन उसके साथ आपको pay करना पड़ेगा ₹5000 तक की लेट फीस और बकाया पर प्रतिमाह का 1% ब्याज भी।
सबसे बड़ा नुकसान
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि शेयर बाजार के लॉस को Carry Forward दिखाने का आपका अधिकार भी खत्म हो जाएगा। यानी कि अगर इस साल बाजार में नुकसान हुआ है, तो उसे आप अगले 8 साल के प्रॉफिट से एडजस्ट करना चाहते हैं, तो आपकी हर हाल में डेडलाइन से पहले ही रिटर्न भरी जानी चाहिए।
देर की अगर आपने, तो नुकसान भी आपका और टैक्स प्लानिंग का फायदा भी आपको नहीं मिल पाएगा।
EPFO 3.0: एक बोनस खबर
चलते-चलते एक ऐसी खबर और भी बता देता हूं जो आपकी सीधे-सीधे आपकी जेब और आपके Provident Fund से जुड़ी हुई है। EPFO 3.0 एक बहुत बड़ा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ला रहा है।
मुख्य विशेषताएं:
- UPI आधारित PF Withdrawal: जून 2026 के अंत तक आप UPI के जरिए अपना PF का पैसा आसानी से निकाल सकेंगे
- PF ATM Card: एटीएम मशीन में जाकर अपने PF बैलेंस का 50-75% कैश में निकाल पाएंगे
- Auto Settlement: क्लेम की लिमिट को बढ़ाकर ₹1 लाख से सीधे ₹5 लाख किया गया है
दिलचस्प बात यह है कि कम से कम 25% पैसा आपके खाते में ही रहेगा ताकि आपका बुढ़ापा सुरक्षित रहे।
निष्कर्ष: Form 16 सिर्फ ट्रेलर है, पूरी पिक्चर बाकी है
पोर्टल पर ITR-1, 2 और 4 लाइव हो चुके हैं। Excel Utilities आ चुकी हैं। अंतिम तारीख का इंतजार मत कीजिए।
अपने Form 16 को बगल में रखिए। AIS डाउनलोड कीजिए और 26AS का मिलान कीजिए। एक जिम्मेदार नागरिक की तरह अपनी सही टैक्स असेसमेंट फाइल को अपलोड कीजिए।
क्योंकि आज हम इस डिजिटल युग में टैक्स छुपाना लगभग नामुमकिन है। एक छोटी सी लापरवाही आपके दरवाजे पर टैक्स विभाग का नोटिस भी ला सकती है।
मुख्य बातें (Key Points)
- Form 16 केवल सैलरी इनकम दिखाता है, बाकी 10 छिपी इनकम भी बतानी जरूरी
- AIS और 26AS की मैचिंग अनिवार्य
- 31 जुलाई 2026 सैलरीड क्लास के लिए आखिरी तारीख
- बैंक ब्याज, शेयर गेन, किराया, गिफ्ट्स – सब बताना जरूरी
- लेट फाइलिंग पर ₹5000 पेनाल्टी और 1% ब्याज













